Kinnaur Chemical Free Apple Cultivation News Update | किन्नौर में केमिकल फ्री सेब की खेती: 647 हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती, 27 किसानों ने अपनाया नया मॉडल – Kinnaur News


डॉ. रितेश गुप्ता जानकारी देते हुए।

किन्नौर के प्रसिद्ध सेब को पूरी तरह रसायन मुक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। आत्मा परियोजना के जिला निदेशक डॉ. रितेश गुप्ता ने रिकांगपिओ में बताया कि जिले में 647.60 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती हो रही है।

.

प्राकृतिक खेती खुशाल किसान योजना के तहत 2018 से अब तक 68,029 किसानों को प्रशिक्षित किया गया है। इनमें से 27,065 किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है। किसानों को जागरूक करने के लिए 214 दो दिवसीय प्रशिक्षण और 31 मास अवेरनेस कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

योजना में देसी गाय को प्राकृतिक खेती का आधार माना गया है। इसके लिए 32 किसानों को देसी गाय खरीदने की सहायता दी गई है। 2024-25 में 12 और किसानों को प्रशिक्षित कर 34 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा।

किसानों की उपज की बेहतर मार्केटिंग के लिए पूह, कल्पा और निचार उपमंडल में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाए जाएंगे। प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के प्रमाणीकरण के लिए सितारा पोर्टल पर अब तक 57 किसान पंजीकृत हैं। हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती में पूरे देश के लिए मॉडल बन कर उभरा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *