Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (22 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शनिवार का टैरोकार्ड राशिफल: कन्या राशि के लोगों को अपने निर्णय से लाभ हो सकता है, तुला राशि के लोगों के अधूरे काम पूरे हो सकते हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (22 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार, 22 फरवरी को मेष राशि के लोग साहस और आत्मविश्वास बनाए रखेंगे तो बेहतर रहेगा। कन्या राशि के लोग लाभदायक निर्णय ले पाएंगे। तुला राशि के लोगों को अधूरे काम पूरे करने के अवसर मिलेंगे, इन्हें अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष (द स्ट्रेंथ)

आपकी आंतरिक शक्ति और साहस आज आपके सबसे बड़े मददगार होंगे। हृदय की सुनें, विचलित न हों, कठिन परिस्थितियां आपको डिगा नहीं पाएंगी। आत्मविश्वास से भरे रहें और हर चुनौती का सामना धैर्यपूर्वक करें। आपकी मानसिक और भावनात्मक मजबूती को परखा जा सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से रूबरू होने का मौका मिल सकता है।

करियर

कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनका सामना आपको पूरी दृढ़ता से करना होगा। मैनेजमेंट, पुलिस, डिफेंस, स्पोर्ट्स और सेल्स से जुड़े लोग बड़ी सफलता पा सकते हैं। बिजनेस में संयम से काम लें, किसी बड़े निवेश या साझेदारी के फैसले में जल्दबाजी न करें।

प्रेम

रिश्तों में मजबूती और गहराई आएगी। यदि किसी रिश्ते की असहमति है तो अब सुलह का समय है। शादीशुदा जोड़ों को एक-दूसरे को सपोर्ट करने की जरूरत है। प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते को नए स्तर पर ले जा सकते हैं।

स्वास्थ्य

शारीरिक ऊर्जा अधिक रहेगी, लेकिन अत्यधिक काम से बचें। जिम, योग या किसी फिजिकल एक्टिविटी में रुचि बढ़ सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव, हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: सुनहरा पीला

भाग्यशाली अंक: 1

वृषभ (किंग ऑफ पेंटाकल्स)

आज आपका ध्यान स्थिरता, समृद्धि और व्यावहारिकता पर रहेगा। मेहनत और अनुशासन से आप सफलता की ओर बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लेंगे, जिससे आने वाले समय में लाभ होगा। परिवार और समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके नेतृत्व गुणों की सराहना होगी। कोई नया निवेश या व्यवसायिक निर्णय लाभदायक रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।

करियर

रियल एस्टेट, होटल मैनेजमेंट, कृषि, फैशन डिजाइनिंग और प्रोडक्ट डेवेलपमेंट से जुड़े लोगों की प्रगति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा, अपनी निर्णय लेने की क्षमता का सही उपयोग करें।

प्रेम

रिश्तों में स्थायित्व और सुरक्षा महसूस होगी। पार्टनर के साथ जिम्मेदारियों को बांटने से संबंध और मजबूत होंगे। सिंगल लोग किसी समझदार और स्थिर व्यक्ति से जुड़ सकते हैं, जो भविष्य के लिए गंभीर होंगे। किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।

स्वास्थ्य

शारीरिक रूप से जोड़ों का दर्द, पीठ से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। संतुलित आहार लें और नियमित व्यायाम करें। मानसिक रूप से खुद पर अधिक दबाव डालने से बचें, जिससे आपकी चिंता बढ़ सकती है। रिलैक्स करने के लिए ध्यान, योग या प्रकृति के बीच समय बिताएं।

भाग्यशाली रंग: भूरा

भाग्यशाली अंक: 8

मिथुन (किंग ऑफ कप्स)

आज आपका मनोबल और भावनात्मक संतुलन मजबूत रहेगा। धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी महत्वपूर्ण स्थिति में आपकी सूझबूझ और शांत स्वभाव आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। पारिवारिक मामलों में परिपक्वता दिखाने की जरूरत है। रचनात्मकता बढ़ेगी, जिससे कला, लेखन या परामर्श जैसे क्षेत्रों में नए अवसर मिल सकते हैं। दूसरों के लिए आप मार्गदर्शक बन सकते हैं।

करियर

नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी, जिससे मैनेजमेंट, काउंसलिंग, मनोविज्ञान, मीडिया, पब्लिक रिलेशन, सामाजिक कार्य और प्रशासनिक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। सहकर्मी आपसे मार्गदर्शन लेंगे। नई परियोजनाओं में संतुलन बनाए रखें और भावनाओं को अपने कार्य में हावी न होने दें।

प्रेम

रिश्तों में गहराई आएगी। प्रेमी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। विवाह संबंधी चर्चा संभव है। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें।

स्वास्थ्य

मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और मेडिटेशन करें। भावनात्मक उतार-चढ़ाव से बचें, वर्ना तनाव बढ़ सकता है। पाचन और रक्तचाप संबंधी समस्याओं का ध्यान रखें। अधिक पानी पिएं और संतुलित आहार लें।

भाग्यशाली रंग : नीला

भाग्यशाली अंक : 2

कर्क (थ्री ऑफ पेंटाकल्स)

परिवार, मित्रों और सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की जरूरत होगी। छोटी-छोटी चीजों में खुशी महसूस होगी और किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से बातचीत मन को हल्का कर सकती है। घरेलू कार्यों में सक्रिय रहेंगे और कोई नया शौक अपनाने का विचार कर सकते हैं। दूसरों की सलाह और अनुभव से सीखने का समय है। धैर्य और सहयोग से दिन को सहज और सकारात्मक बनाए रखें।

करियर

टीमवर्क और नेटवर्किंग से सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, कंसल्टेंसी, शिक्षण और तकनीकी क्षेत्रों में उन्नति होगी। कार्यस्थल पर आपकी योजनाओं को सराहा जाएगा। अपने प्रोजेक्ट में विशेषज्ञों की मदद लें, इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे।

प्रेम

रिश्तों में समझदारी और परिपक्वता लानी होगी। जीवन साथी के साथ खुले दिल से बातचीत करें। यदि आप सिंगल हैं तो समान रुचि वाले व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है। रिश्ते को विकसित करने में धैर्य और आपसी सहयोग महत्वपूर्ण होगा।

स्वास्थ्य

काम और आराम में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो मानसिक थकान हो सकती है। कंधे और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें। योग और स्ट्रेचिंग से लाभ मिलेगा। पानी की कमी न होने दें और पोषणयुक्त आहार लें।

भाग्यशाली रंग : हरा

भाग्यशाली अंक : 3

सिंह ( टेम्परेंस)

कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें और स्थितियों को शांति समझने का प्रयास करें। पारिवारिक मामलों में समरसता बनाए रखने की जरूरत है। दिनचर्या को व्यवस्थित करें, ताकि समय और ऊर्जा का सही उपयोग हो सके। अपनी भावनाओं को संतुलित रखते हुए विवादों से दूर रहें। नई योजनाओं पर सोच-विचार करने का सही समय है।

करियर

हेल्थकेयर, प्रशासन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। टीम वर्क में तालमेल बनाए रखें, जिससे लंबे समय में सफलता सुनिश्चित होगी। किसी प्रोजेक्ट में संतुलित दृष्टिकोण अपनाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

प्रेम

रिश्ते में तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। साथी के साथ पारस्परिक समझ विकसित करें और अपनी भावनाओं को खुले दिल से व्यक्त करें। सिंगल लोगों को प्यार मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।

स्वास्थ्य

मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग को दिनचर्या में शामिल करें। हार्मोनल असंतुलन या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए सेहत पर विशेष ध्यान दें। अधिक मसालेदार और असंतुलित आहार से बचें।

भाग्यशाली रंग : नारंगी

भाग्यशाली अंक : 5

कन्या (ऐस ऑफ वांड्स)

आज नई ऊर्जा और जोश का संचार होगा। कुछ नया शुरू करने का सोचेंगे और आत्मविश्वास पहले से ज्यादा मजबूत रहेगा। त्वरित निर्णय लेने की क्षमता से परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ सकेंगे। पारिवारिक मामलों में पहल करने से संबंधों में मजबूती आएगी। किसी रुके हुए काम को आगे बढ़ाने का सही समय है। खुद को सीमाओं में बांधने के बजाय, बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और उनके लिए पूरे जोश से आगे बढ़ें।

करियर

मार्केटिंग, मीडिया क्षेत्रों से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ पेश करें, जिससे वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे।

प्रेम

रिश्ते में रोमांच का अनुभव होगा। साथी के साथ खुले दिल से बात करें, जिससे रिश्ते में प्रेम बना रहे। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य

नींद की समस्या हो सकती है। सिरदर्द की शिकायत रह सकती है, इसलिए मानसिक शांति बनाए रखें। अत्यधिक उत्तेजना से बचें और खुद को रिलैक्स करने के लिए ध्यान व हल्की एक्सरसाइज करें।

भाग्यशाली रंग : पीला

भाग्यशाली अंक : 4

तुला (जजमेंट)

अपने अतीत से सीख लेकर नई राह की ओर बढ़ने का समय है। अधूरे कार्य पूरे करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक मामलों में स्पष्टता आएगी और लंबे समय से रुका हुआ कोई मसला हल हो सकता है। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से अपने निर्णयों को मजबूत बनाएंगे। आध्यात्मिक उन्नति का अनुभव होगा और नई दिशा में बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

करियर

कानूनी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। किसी बड़े निर्णय को लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। इंटरव्यू, प्रमोशन या जॉब स्विच से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।

प्रेम

पुराने मतभेद खत्म करने का सही समय है। यदि किसी रिश्ते को लेकर असमंजस है तो अब स्पष्टता मिलेगी। सिंगल लोग अपने लिए सही जीवनसाथी की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य समस्या का समाधान मिलेगा, लेकिन पुरानी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। पीठ दर्द या थकान महसूस हो सकती है। मानसिक दबाव से बचने के लिए ध्यान और प्राणायाम करें। नींद पूरी लें, जिससे शरीर और मन दोनों को आराम मिलेगा।

भाग्यशाली रंग : सफेद

भाग्यशाली अंक : 2

वृश्चिक (डेथ)

पुरानी आदतें, विचारधाराएं या परिस्थितियां बदल सकती हैं। किसी पुराने तनाव या समस्या से मुक्ति मिलेगी। जीवन में एक नया चरण शुरू होने वाला है, जिससे मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। कुछ चीजों को छोड़ना मुश्किल हो सकता है, लेकिन ये आवश्यक है ताकि नए अवसर आ सकें। आत्ममंथन करें और अपने डर को पीछे छोड़ें, जीवन में आगे बढ़ने का समय है।

करियर

कॉर्पोरेट, फाइनेंस और इंवेस्टमेंट से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव संभव है। नौकरी परिवर्तन या किसी प्रोजेक्ट का समापन हो सकता है। अनावश्यक जिम्मेदारियों को छोड़कर नए अवसरों पर ध्यान दें।

प्रेम

नया प्रेम जीवन में प्रवेश करेगा। यदि संबंध में समस्याएं चल रही हैं तो अब उन्हें स्पष्ट रूप से देखने और समाधान निकालने का समय है। सिंगल लोग किसी गहरे भावनात्मक संबंध की ओर बढ़ सकते हैं।

स्वास्थ्य

तनाव से बचने के लिए मानसिक शांति बनाए रखें। दर्द या हड्डी संबंधी समस्याएं उभर सकती हैं। नींद की कमी से बचें और अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। योग और ध्यान आपका आंतरिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल

भाग्यशाली अंक : 9

धनु (द चैरीअट)

आपके भीतर जबरदस्त ऊर्जा और जुनून रहेगा, जिससे कठिनाइयां भी छोटी लगेंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसमें संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत और एकाग्रता जरूरी है। मन में असमंजस आ सकता है, लेकिन सही दिशा में बढ़ने से सफलता मिलेगी। नई यात्रा या स्थान परिवर्तन संभव है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

करियर

पुलिस या सेना से जुड़े लोगों को बेहतर मौका मिल सकता है। करियर में तेजी से आगे बढ़ने का समय है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। खुद पर भरोसा रखें और आत्मनिर्भर बनें।

प्रेम

रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन अहंकार या जल्दबाजी से बचें। यदि किसी रिश्ते में अनिश्चितता है तो अब चीजें स्पष्ट होंगी। यात्रा के दौरान नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है।

स्वास्थ्य

अधिक कार्यभार लेने से बचें और अपनी ऊर्जा को संतुलित करें। माइग्रेन या ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग सावधानी रखें। व्यायाम और अनुशासित दिनचर्या अपनाने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली रंग : नीला

भाग्यशाली अंक : 7

मकर (एस ऑफ स्वॉर्ड्स)

आपके विचारों में तीखापन रहेगा, जिससे आप किसी भी स्थिति का सही आंकलन कर सकेंगे। कोई सच्चाई सामने आ सकती है, जिससे जीवन का नजरिया बदल सकता है। कोई उलझन है तो उसका हल मिलेगा। आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी, लेकिन किसी भी बात को जल्दबाजी में न कहें। सही शब्दों का प्रयोग करें, क्योंकि आपकी बातों का गहरा असर होगा।

करियर

जर्नलिज्म, एडवाइजरी और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। तर्क और योजना के दम पर सफलता मिलेगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपकी राय अहम होगी। कॉर्पोरेट क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

प्रेम

रिश्तों में खुलकर बातचीत करें। लंबे समय से कोई सवाल था तो अब उत्तर मिलेगा। सिंगल लोग किसी आकर्षक और बौद्धिक रूप से मजबूत व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। रिलेशनशिप में भावनात्मक और मानसिक स्तर पर गहराई आएगी।

स्वास्थ्य

अत्यधिक सोचने और तनाव लेने से बचें। आंखों की परेशानी या माइग्रेन से ग्रसित लोगों को ज्यादा ध्यान रखना होगा। ध्यान, योग और पर्याप्त पानी पीने से राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग : क्रीम

भाग्यशाली अंक : 1

कुंभ (नाइट ऑफ वांड्स)

किसी नए काम को लेकर उत्साह रहेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि योजनाओं को सही दिशा देना आवश्यक है। यात्रा या किसी रोमांचक अवसर से जुड़ सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कुछ नया सीखने की जिज्ञासा रहेगी। कोई बड़ा बदलाव या नई दिशा मिलने के संकेत हैं, इसलिए खुले दिमाग से आगे बढ़ें।

करियर

मैनेजमेंट और ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए बेहतर समय रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे पूरे जोश के साथ संभालना होगा। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छे विकल्प सामने आ सकते हैं। अपने आइडियाज को सही तरीके से प्रस्तुत करें।

प्रेम

रिश्तों में जुनून और उत्साह रहेगा। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो पहल करने का ये सही समय है। रोमांटिक लाइफ में एडवेंचर जुड़ सकता है, जिससे रिश्ता और गहरा होगा। सिंगल लोगों को कोई नया आकर्षण मिल सकता है।

स्वास्थ्य

चोट, मांसपेशियों में खिंचाव या थकान हो सकती है। अत्यधिक भागदौड़ से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। संतुलित दिनचर्या अपनाएं और एक्सरसाइज करें।

भाग्यशाली रंग : मस्टर्ड

भाग्यशाली अंक : 3

मीन (नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स)

मन में उलझन और अनजानी चिंताओं का भार महसूस हो सकता है। बीते समय की कुछ घटनाएं बार-बार दिमाग में आ सकती हैं, जिससे बेचैनी बढ़ सकती है। नेगेटिव विचारों से घिरे रहने की बजाय समस्या का समाधान ढूंढें। खुद पर विश्वास रखें और किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें। व्यर्थ की चिंता छोड़कर मानसिक शांति पाने का प्रयास करें। अधूरे काम पूरे करने पर फोकस करें, ताकि बोझ हल्का हो सके।

करियर

साइकोलॉजी और काउंसलिंग से जुड़े लोगों के लिए ये समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा, जिससे तनाव हो सकता है।

गलतियों का डर बार-बार परेशान कर सकता है, लेकिन खुद को शांत रखें।

प्रेम

रिश्तों में अनिश्चितता और भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। संवादहीनता से बचें और खुलकर बात करें। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो असुरक्षा की भावना दूर करने के लिए खुद पर भरोसे को मजबूत करें। सिंगल लोगों को पुराने रिश्तों की यादें परेशान कर सकती है।

स्वास्थ्य

मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है। चिंता और डिप्रेशन से बचने के लिए ध्यान और मेडिटेशन करें। अत्यधिक सोचने से मानसिक थकान हो सकती है, इसलिए ब्रेक लें और खुद को रिलैक्स करें। डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग : नीला

भाग्यशाली अंक : 4

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *