14 Feb Tarot Rashifal | Kark Makar Mithun Tula Rashi Today’s Horoscope | शुक्रवार का टैराकार्ड राशिफल: कर्क, मकर राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, मिथुन और तुला राशि वालों का रुका काम पूरा होगा

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

14 फरवरी, शुक्रवार को वृष राशि के लोग करियर में नए काम करेंगे। मिथुन और तुला राशि वालों का रुका काम पूरा होगा। कर्क राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अवॉर्ड मिलने की भी संभावना है।

मकर राशि के लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां और अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। कन्या राशि वालों के कामकाज में रुकावट आ सकती है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष (द चेरियट)

किसी की मदद करने के लिए अपने परिवार का ही विरोध कर सकते हैं। आपके स्वभाव का ये बदलाव, किसी को ठेस पहुंचा सकता है। अपने स्वभाव को सीमाओं में रखें। अपने चित को एकाग्र करें। पैसों से संबंधित काम स्थगित कर दें। निराशावादी लोगों से दूर रहें। कुछ अच्छे काम भी आज पूरे होंगे। विरोधी ज्यादा सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सोच समझकर किसी से कुछ कहें। आध्यात्मिक कामों में दिलचस्पी बढ़ सकती है।

करियर: अपने विचारों और योजनाओं पर फोकस करें। समय का सदुपयोग करें। आपको कुछ परिवर्तन करने पड़ सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर साबित होगा। प्रेम: आप दोनों के बीच बहुत अच्छी अंडरस्टैंडिंग रहेगी। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। किसी से गहरा भावनात्मक जुड़ाव होगा। स्वास्थ्य: सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें। मानसिक रूप से थोड़ा सा स्ट्रेस हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 2

वृषभ (सेवन ऑफ वैंड्स)

पुरानी विधाओं से जुड़े रहस्य को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। कुछ लोग आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं। अचानक परेशानी आ सकती है। अधूरे काम पूरे करने के लिए परिवार की मदद लेनी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। आपको काम पर ज्यादा ध्यान देने की बहुत जरूरत है। जरूरी काम आज टाल दें। अनुभव को समझें और उनसे सीख लेकर आगे बढ़ें।

करियर: नए काम करेंगे। अपने अनुभवों का सही उपयोग करें। सही दिशा में कदम बढ़ाएं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद कर सकते हैं। प्रेम: अपने पुराने समय की खुशियों और यादों को ताजा करेंगे। हमसफर के साथ घूमने जा सकते हैं। सिंगल लोग पुराने दोस्त को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। स्वास्थ्य: तनाव से मुक्ति पाएंगे। शारीरिक रूप से ताजगी महसूस करेंगे। अपने लिए समय निकालकर मेडिटेशन जरूर करें। शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 3

मिथुन (टेन ऑफ स्वॉर्ड्स)

किसी की मदद से आपके काम पूरे होंगे। बहुत शुभ दिन साबित होगा। आपको बैक टू बैक काम करना पड़ेगा। आपकी रफ्तार तेज होगी। विरोधी भी मित्र जैसा व्यवहार करेंगे। पैसों का लेनदेन सावधानी से करें। नए काम और व्यवसाय में उन्नति होगी। अपनी विल पावर को स्ट्रांग करें। पॉजिटिविटी के साथ बढ़ें।

करियर: बहुत दिनों से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। सहकर्मियों और अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। प्रेम: आपके संबंधों में तालमेल बढ़ेगा। अपने बंधन को और मजबूत कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को पार्टनर मिल सकता है। प्रेम में नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा। बहुत अच्छा महसूस करेंगे। शारीरिक सक्रियता रखना बहुत जरूरी है। दर्द से परेशान हो सकते हैं। शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 1

कर्क (द एंपरर)

विचारों और प्लानिंग में कोई बदलाव न करें। जो पहले से सोच रखा है वही करें। सेमिनार का हिस्सा बनेंगे। बौद्धिक और तार्किक विचार आदान-प्रदान करेंगे। धन का विस्तार होगा। आपके शत्रु निष्क्रिय रहेंगे। परिवार से दूर समय बिताएंगे।

करियर: ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अचानक बड़ा काम पूरा करना पड़ सकता है। अवॉर्ड मिलने की भी संभावना है। प्रेम: किसी की याद बहुत परेशान कर सकती है। किसी कारण से रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। ये दूरियां थोड़े समय के लिए ही रहेंगी। सिंगल लोग रिश्ते में नयापन लाएंगे। अच्छे पार्टनर के रूप में आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य: अच्छी दिनचर्या से अपने स्वास्थ्य को अच्छा रख पाएंगे। मानसिक रूप से शांति मिलेगी। काम की अधिकता से थकान बढ़ सकती है। शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 7

सिंह (द जजमेंट)

विद्यार्थियों के लिए आज बहुत अच्छा दिन है। कॉम्पिटीशन एग्जाम में प्रगति और सफलता मिल सकती है। अपने गुरु जनों का मार्गदर्शन मिलेगा। नए आयाम की और बढ़ेंगे। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो घर की महिला से जरूर सलाह लें। आर्थिक फायदा मिल सकता है। परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। धार्मिक यात्रा होगी। दान भी करेंगे।

करियर: अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। अपने आत्मविश्वास मजबूत रखें। अपनी पूरी एनर्जी के साथ काम पूरा करेंगे। जोखिम लेना फायदेमंद होगा। प्रेम: लव लाइफ में अनुकूलता रहेगी। पार्टनर आपको ज्वेलरी गिफ्ट कर सकता है। मन बहुत खुश होगा। रिश्ते को मजबूत करते हुए एकसाथ आगे बढ़ाने की कसमें खाएंगे। स्वास्थ्य: मानसिक स्थिति को बैलेंस रखना बहुत जरूरी है। प्रकृति के साथ थोड़ा समय बिताना फायदेमंद होगा। ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। थोड़ी देर का मौन रखें। शुभ रंग: स्लेटी, शुभ अंक: 5

कन्या (सेवन ऑफ कप्स )

आज आप जिस दिशा में कदम बढ़ाएंगे वहां आसानी से काम पूरा कर लेंगे। पड़ोस के लोगों से विशेष मदद मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। साहस और शक्ति बढ़ी हुई महसूस करेंगे। हर मामले में फायदा मिलेगा। यात्रा की प्लानिंग करेंगे। मकान और जमीन से संबंधित काम पूरे होंगे। मां की सेहत बिगड़ने की आशंका है।

करियर: आज कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं। समय पर काम न कर पाने के कारण बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। थोड़े साहस और मेहनत से समस्याओं को हाल कर लेंगे। प्रेम: रिश्तो में कम्युनिकेशन गैप हो सकता है। इससे गलतफहमी हो सकती है। खुले दिल से बातचीत करें। सभी मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करें। जल्दबाजी करने से बचें। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक रूप से सेहत बहुत अच्छी रहेगी। शारीरिक ऊर्जा सही दिशा में लगाएं। बैलेंस डाइट और पर्याप्त नींद लें। स्ट्रेस को हावी न होने दें। शुभ रंग: मेहरून, शुभ अंक: 6

तुला (पेज ऑफ स्वॉर्ड्स)

आज ससुराल से कुछ अनबन होने की आशंका है। कुछ मतभेद भी हो सकते हैं। परंपराओं से विपरीत कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने आपको किसी स्थिति में बंधा हुआ महसूस करेंगे। किसी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। साहस के साथ अपने विचारों को प्रस्तुत करें। अपनी कोशिशों पर भरोसा करें। धीरे-धीरे स्थितियां अनुकूल होंगी।

करियर: ऑफिस में स्थिरता रहेगी धीरे-धीरे काम पूरे कर लेंगे। स्टाफ आपका सहयोग करेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम निपटाएंगे। प्रेम: अविवाहित हैं तो किसी खास व्यक्ति से बातचीत करने में समय बीत सकता है। रिश्तों की डोर को विश्वास के साथ आगे बढ़ाना पड़ेगा। जीवन में मधुरता और सुख समृद्धि रहेगी। प्रेम के सुखद क्षणों का आनंद ले सकेंगे। स्वास्थ्य: जोड़ों का दर्द बना रह सकता है। काम करते समय सावधानी रखें। मोच आ सकती है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। शुभ रंग: जामुनी, शुभ अंक: 6

वृश्चिक (किंग ऑफ कप्स)

अचानक यात्रा हो सकती है। परिवार में असंतोष रहेगा। काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। अपनी विल पावर पर भरोसा करें। अपने काम पूरे कर लेंगे। मानसिक स्थिति थोड़ी गंभीर हो सकती है। आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता है। पुराने पारिवारिक मुद्दे से तनाव हो सकता है।

करियर: टीमवर्क से प्रोजेक्ट सफल होंगे। नौकरी में स्थायित्व मिलेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में साझेदारी फायदेमंद रहेगी। आर्ट, एंटरटेनमेंट और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिलेंगे। प्रेम: रिश्ते में गहराई आएगी। रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा। परिवार का समर्थन मिलेगा। सिंगल लोग किसी खास इंसान से मिलने की उम्मीद रख सकते हैं। स्वास्थ्य: शारीरिक तौर से ऊर्जावान महसूस करेंगे। पीठ दर्द और थकान से बचने के लिए एक्सरसाइज करें। मानसिक शांति के लिए संगीत और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। नींद पूरी करने की कोशिश करें।

शुभ रंग: डार्क ब्लू, शुभ अंक: 2

धनु (टू ऑफ स्वॉर्ड्स )

आज एक से अधिक ऑप्शंस होंगे। किसी भी डिसीजन पर पहुंचना सरल नहीं होगा। अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रैक्टिकल रहना बहुत जरूरी है। वही विकल्प चुनें जो आप कर सकते हैं। बड़ा टास्क लेना ठीक नहीं है। छोटे-छोटे टास्क लें। अपने विचारों को व्यवस्थित रखें। योजना पर सही तरीके से आगे बढ़ें। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट न करें।

करियर: आपको डिसीजन लेने में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है। प्रेम: रिश्ते में ईमानदारी रखें। विश्वास से टूटे हुए रिश्ते को दोबारा बनाया जा सकेगा। सही इंसान से मन की बात करना बेहद जरूरी है। नए संबंध की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य: आपके मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। जो आपको तनाव में डाल सकते हैं। तनाव से बचने के लिए योग की मदद लें। खानपान में बदलाव करें और अच्छी तरह आराम करें। शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 9

मकर (टेन ऑफ पेंटाकल्स)

आज आप अनुशासन में रहेंगे। उम्मीद करते हैं कि आपके आसपास के लोग अनुशासन का पालन करेंगे। अपने फैसलों पर अटल रहेंगे। पूरी मेहनत करेंगे और आप अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे। आने वाले समय के लिए योजना बनाएंगे। दोस्तों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों का निवेश कर सकते हैं।

करियर: आज कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिन्हें आप पूरा कर भी लेंगे। अधिकारियों से तारीफ मिलने की संभावना है। प्रेम: प्रेम में सम्मान और भरोसा दोनों में इजाफा होगा। एक दूसरे को अच्छी तरह समझेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य: आज आपको अपनी ऊर्जा बैलेंस करना बहुत जरूरी है। फालतू कामों में एनर्जी वेस्ट न करें। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। ज्यादा वर्कआउट करने से बचें। शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 1

कुंभ राशि (टेम्परेंस)

अपनी योजनाओं और विचारों को किसी से शेयर न करें। आज जो भी कर रहे हैं उसे गोपनीय रखें। किसी प्रॉब्लम को चतुराई से सुलझा लेंगे। लोग आपकी मासूमियत का फायदा उठा सकते हैं। खुद पर भरोसा करें। विश्वास के साथ काम निपटाएं। अपने आसपास की स्थितियों को ठीक करते हुए आप किसी बड़ी चुनौती से में भी पड़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों का भी आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक कामों में रुचि रहेगी।

करियर: दफ्तर में अधिकारियों से तारीफ मिलेगी, लेकिन हेल्दी कॉम्पिटीशन रखें। साथ काम करने वालों से विवाद में न उलझें। कम बोलें और ज्यादा सुनें। इससे आपको फायदा मिलेगा। प्रेम: आज आपको अपने पार्टनर के साथ बहुत अच्छे कम्युनिकेशन की जरूरत है, क्योंकि कुछ छोटी बातें आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकती हैं। अपने साथी का ट्रस्ट जीतेंगे। सिंगल लोग पार्टनर्स चुनने में सावधानी रखें। स्वास्थ्य: गैर जरूरी तनाव से बचें। खुद को रिलैक्स करने के लिए ध्यान या योग की मदद लें। पर्याप्त नींद लें। बैलेंस डाइट लें। शारीरिक स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ रंग: खाकी, शुभ अंक: 3

मीन (द डेविल)

आज आपकी उलझनें दूर होंगी। आगे का रास्ता मिलेगा। अपने विचारों और समझ से मंजिल की तरफ बढ़ेंगे। नए कपड़े और ज्वेलरी पर धन खर्च करेंगे। एक्सपर्ट की सलाह लेने से फायदा होगा। रिश्तेदारों से थोड़ी बहस हो सकती है । माता-पिता से सपोर्ट मिलेगा। आज आप कुछ लोगों से असहमत हो सकते हैं।

करियर: फैशन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। अपने कामों में नयापन लाने के साथ आगे बढ़ेंगे। कलात्मक रूप से अपने काम को प्रेजेंट करेंगे। प्रेम: पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। वर्तमान प्रेम संबंध भी ठीक रहेगा। सिंगल लोग किसी को प्रपोज कर सकते हैं। स्वास्थ्य: आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव मुक्त महसूस करेंगे। बहुत एक्टिव भी रहेंगे। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। शुभ रंग: ऑरेंज, शुभ अंक: 2

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *