- Hindi News
- National
- Dainik Bhaskar Morning News Brief; US Deportation Modi Trump | S Jaishankar
2 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/06/12mnb10-1_1738838677.gif)
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों की वापसी से जुड़ी रही, विपक्ष के नेताओं ने उनकी वापसी के तरीके पर आपत्ति जताई और इसे डिप्लोमेटिक फेल्योर बताते हुए विरोध जताया। एक खबर आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर से जुड़ी रही।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- नए इनकम टैक्स बिल पर सेंट्रल कैबिनेट की मीटिंग में चर्चा हो सकती है। 6 दशक पुराने बिल को रिप्लेस करने वाला यह बिल अगले हफ्ते संसद में पेश होगा।
- RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग होगी। इसके बाद RBI गवर्नर ब्याज दरों की जानकारी देंगे।
- हरियाणा के फरीदाबाद में 38वां सूरजकुंड मेला शुरू होगा, 23 फरवरी तक चलेगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्राफ्ट मेला है।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. भारतीयों के हाथ-पैर चेन से बांधकर वापस भेजा, वॉशरूम में निगरानी; 40 घंटे इसी हाल में रहे
![अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल चीफ माइकल बैंक ने X पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोगों के हाथ-पैर में बेड़ियां दिख रही हैं।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/06/comp1-ezgifcom-video-to-gif-converter-31738826994_1738858459.gif)
अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल चीफ माइकल बैंक ने X पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोगों के हाथ-पैर में बेड़ियां दिख रही हैं।
अमेरिका ने 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को पहले 5 फरवरी को मिलिट्री प्लेन से भारत भेजा। इनके हाथ और पैर में जंजीर बंधी थी। भारत आने के बीच 40 घंटे का सफर इन लोगों ने बेड़ियों में जकड़े हुए ही तय किया। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें वॉशरूम तक नहीं जाने दिया गया। प्लेन ने 4 जगह रीफ्यूलिंग के लिए स्टॉप लिया, लेकिन अंदर बैठे लोगों को प्लेन से निकलने की इजाजत नहीं थी।
पहली बार सैन्य विमान भेजा: अमेरिका ने पहली बार भारतीयों को सैन्य विमान से भेजा है। ग्लोबमास्टर C-17 के भारत का एक चक्कर लगाने में करीब 6 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। ये सामान्य चार्टर्ड उड़ान से 6 गुना ज्यादा है। यह खर्च भी ट्रम्प सरकार ही उठा रही है। फॉरेन एक्सपर्ट्स ए.के. पाशा के मुताबिक, ‘पहले भी अवैध अप्रवासी डिपोर्ट किए गए हैं, लेकिन उन्हें इस तरह स्वीकार करना सरकार का डिप्लोमैटिक फेल्योर है।’
US में 7.25 लाख अवैध भारतीय अप्रवासी: अमेरिका में लगभग 7.25 लाख अवैध भारतीय अप्रवासी रहते हैं। यह आंकड़ा अवैध प्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है। अभी 20,407 अवैध भारतीय अप्रवासी ऐसे हैं जिन्हें डिपोर्टेशन का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से 17,940 भारतीयों को निकालने के लिए अंतिम आदेश जारी किया जा चुका है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. जयशंकर बोले- US से भारतीयों की बेदखली पहली बार नहीं, 16 साल में 15,652 को वापस भेजा
![जयशंकर ने कहा- अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वापस लौटने वाले हर व्यक्ति (अमेरिका से निर्वासित भारतीय) के साथ बैठें और पता लगाएं कि वे अमेरिका कैसे गए, एजेंट कौन था। हम सावधानी बरतेंगे ताकि यह फिर न हो।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/06/untitled1_1738866407.png)
जयशंकर ने कहा- अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वापस लौटने वाले हर व्यक्ति (अमेरिका से निर्वासित भारतीय) के साथ बैठें और पता लगाएं कि वे अमेरिका कैसे गए, एजेंट कौन था। हम सावधानी बरतेंगे ताकि यह फिर न हो।
अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों की वापसी के मुद्दे पर विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में हंगामा और संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस मुद्दे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संसद में जवाब दिया, कहा-
![QuoteImage](https://www.bhaskar.com/assets/images/grey-quote.02a691c7.png)
अमेरिका से भारतीयों का डिपोर्टेशन पहली बार नहीं हुआ है। यह 2009 से हो रहा है। 16 साल में अमेरिका से 15,652 भारतीयों को वापस भेजा गया है। अवैध प्रवासियों को हथकड़ी लगाना अमेरिकी सरकार की नीति है। हम कभी भी अवैध मूवमेंट के पक्ष में नहीं हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उनके साथ दुर्व्यवहार न हो।
![विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, 'सरकार शर्म करो' के नारे लगाए। कुछ सांसद हाथों में हथकड़ी पहने नजर आए।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/06/comp-11-921738831556_1738863696.gif)
विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, ‘सरकार शर्म करो’ के नारे लगाए। कुछ सांसद हाथों में हथकड़ी पहने नजर आए।
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘हमारे नागरिकों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव किया गया।’ वहीं शशि थरूर ने कहा, ‘यह पहली बार नहीं है जब हमारे लोगों को डिपोर्ट किया गया है। इस पर ज्यादा बहस न हो, लेकिन यह सुनना थोड़ा अटपटा है कि उन्हें जबरन सैन्य विमान में वापस लाया गया। हथकड़ी लगाई गई, जिसकी कोई जरूरत नहीं थी। उन्हें कॉमर्शियल फ्लाइट से ही वापस भेजना चाहिए था।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. MP के शिवपुरी में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, खेत में गिरते ही मिराज-2000 में आग लगी
![एयरफोर्स के 3 फाइटर प्लेन ने ग्वालियर से उड़ान भरी थी। इन्हीं में से एक विमान हादसे का शिकार हुआ।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/06/covrr-1-11738837245_1738859943.gif)
एयरफोर्स के 3 फाइटर प्लेन ने ग्वालियर से उड़ान भरी थी। इन्हीं में से एक विमान हादसे का शिकार हुआ।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एयरफोर्स का मिराज-2000 फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें दो पायलट थे, जिन्होंने खुद को इजेक्ट कर लिया। दोनों ही सुरक्षित हैं। एयरफोर्स की टीम दोनों को लेकर ग्वालियर रवाना हो गई। हादसे के 7 घंटे बाद भी एयरक्राफ्ट का मलबा जलता रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. तिरुपति मंदिर से 1 हजार कर्मचारियों को हटाने की मांग, BJP का दावा- ये सभी गैर हिंदू आंध्र प्रदेश भाजपा ने दावा किया है कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में 1 हजार गैर-हिंदू कर्मचारी हैं। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता और मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भानु प्रकाश रेड्डी ने कहा कि बोर्ड के प्रतिनिधि 14 फरवरी को CM चंद्रबाबू नायडू से मिलेंगे और गैर-हिंदुओं को मंदिर की सेवाओं से हटाने की अपील करेंगे।
18 गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटाया: मंदिर ट्रस्ट ने 5 फरवरी को 18 गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटाया था। ट्रस्ट ने इनके सामने दो शर्तें रखी, या तो सभी किसी दूसरे सरकारी विभाग में ट्रांसफर ले लें या फिर VRS (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) ले लें। TTD 12 मंदिरों का रखरखाव करता है। इसमें 14 हजार से कर्मचारी काम करते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. राहुल बोले- RSS अपना विचार थोपना चाहती है, इनका इरादा राज्यों के इतिहास-संस्कृति को खत्म करना
![कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और DMK सांसद कनिमोझी करुणानिधि। DMK ने UGC के नए नियमों के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन बुलाया था।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/06/untitled_1738859287.png)
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और DMK सांसद कनिमोझी करुणानिधि। DMK ने UGC के नए नियमों के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन बुलाया था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने UGC के ड्राफ्ट गाइडलाइंस के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर सभा की। उन्होंने कहा-
![QuoteImage](https://www.bhaskar.com/assets/images/grey-quote.02a691c7.png)
RSS का मकसद देश की अलग-अलग संस्कृतियों और इतिहासों को खत्म करना है। वे संविधान पर हमला करके अपने विचार को थोपना चाहते हैं। हर राज्य की अपनी भाषा, संस्कृति और इतिहास है। इन्हीं से मिलकर भारत बना है।
6 राज्यों ने विरोध जताया: गैर-BJP सरकार वाले 6 राज्य UGC की नए ड्राफ्ट का विरोध कर रहे हैं। इनमें कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं। नए ड्राफ्ट के मुताबिक, स्टेट यूनिवर्सिटीज में कुलपतियों की नियुक्ति में चांसलर यानी राज्यपाल को अधिक शक्तियां दी जाएंगी। राज्यपाल केंद्र सरकार के प्रतिनिधि होते हैं। इसी वजह से विपक्षी पार्टियां इस विरोध कर रही हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. राज्यसभा में PM मोदी की स्पीच, कहा- हमारा एजेंडा नेशन फर्स्ट, कांग्रेस का मॉडल फैमिली फर्स्ट PM मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। उन्होंने कहा-
![QuoteImage](https://www.bhaskar.com/assets/images/grey-quote.02a691c7.png)
कांग्रेस रंग बदलने में बड़ी माहिर है। कांग्रेस ने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार परिवारवाद तुष्टीकरण सबका घालमेल था। हमारा मॉडल- नेशन फर्स्ट है।
PM मोदी के स्पीच की 4 बड़ी बातें…
- हमारे गर्वनेंस का आधार सबका साथ सबका विकास है। हमने SC/ST एक्ट को मजबूत बनाया।
- सामान्य वर्ग के गरीब को 10% आरक्षण दिया। बिना तनाव और बिना छीने दिया।
- नए सदन में हम नारी शक्ति वंदन बिल लाए और महिलाओं को उनका अधिकार दिया।
- स्टैंडअप योजना में बिना गांरटी ₹1 करोड़ का लोन दिया। इससे वंचित समाज को लाभ मिला।
- 2013 में 2 लाख तक की आय टैक्स फ्री थी। हमने 12 लाख तक टैक्स फ्री किया।
7. भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से पहला वनडे हराया:शुभमन ने 87 रन बनाए, अक्षर-श्रेयस की भी फिफ्टी
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/06/1738856955_1738862967.jpg)
भारत ने वनडे सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। नागपुर में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 248 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने 38.4 ओवर में 6 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। दूसरा वनडे 9 फरवरी को कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच के हाईलाइट्स: भारत से शुभमन गिल ने 87, श्रेयस अय्यर ने 59 और अक्षर पटेल ने 52 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट लिए। इंग्लैंड से जोस बटलर ने 52 और जैकब बेथेल ने 51 रन बनाए। आदिल रशीद और साकिब महमूद ने 2-2 विकेट लिए। पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/06/whatsapp-image-2025-02-06-at-81010-pm_1738855321.jpeg)
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- दिल्ली चुनाव: 3 और एजेंसीज के एग्जिट पोल:सभी में भाजपा को बहुमत, 36 से 61 सीटें मिलने के आसार; केजरीवाल ने एग्जिट पोल को फर्जी बताया (पढ़ें पूरी खबर)
- महाकुंभ: पाकिस्तान से पहली बार आए 68 हिंदू: अखाड़ों में श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी, स्कूल 12 फरवरी तक बंद; 10 फरवरी को आएंगी राष्ट्रपति (पढ़ें पूरी खबर)
- क्राइम: सैफ के हमलावर की पहचान स्टाफ मेंबर ने कन्फर्म की: वह शरीफुल इस्लाम ही है, फेस रिकग्निशन में भी उसी को बताया गया था आरोपी (पढ़ें पूरी खबर)
- बिजनेस: तीसरी तिमाही में SBI का मुनाफा 84% बढ़कर ₹16,891 करोड़: टोटल इनकम 15% बढ़कर ₹1.28 लाख करोड़ रही; एक साल में 18% चढ़ा शेयर (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: गाजा पर कब्जा, ट्रम्प का 3 दिन में दूसरा बयान: कहा- फिलिस्तिनियों को मिस्र-जॉर्डन भेजा जाए; इजराइल बोला- गाजा छोड़ने में हमारी सेना मदद करेगी (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: अमेरिकी विदेश मंत्री ने दक्षिण अफ्रीका G-20 का बायकॉट किया: कहा- वह देश बहुत बुरे काम कर रहा, प्राइवेट प्रॉपर्टी कब्जा रहा (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: दावा-हमास ने अपने समलैंगिक लड़ाकों को मौत की सजा दी: इजराइली पुरुष बंधकों से रेप का आरोप, IDF को मिले दस्तावेजों से खुलासा (पढ़ें पूरी खबर)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/06/25_1738866199.jpg)
अब खबर हटके…
बीवर्स ने नेचुरल डैम बनाकर करोड़ों रुपए बचाए
![बीवर्स तैरने में माहिर होते हैं। नेचुरल डैम बनाकर इन्होंने कई संरक्षित प्रजातियों का घर डूबने से बचा लिया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/06/6_1738866207.gif)
बीवर्स तैरने में माहिर होते हैं। नेचुरल डैम बनाकर इन्होंने कई संरक्षित प्रजातियों का घर डूबने से बचा लिया।
बीवर्स के एक झुंड ने चेक रिपब्लिक के क्लाबावा नदी में हफ्ते भर में कई नेचुरल डैम बना दिए। ऐसा करके सरकार के करीब 10 करोड़ रुपए बचा लिए। बीवर्स पानी में ज्यादा सेफ महसूस करते हैं और वाटर लेवल ऊंचा रखने के लिए नदियों में छोटे-छोटे नेचुरल डैम बनाते हैं। इसके लिए दांतों से पेड़ की डालियां काटते हैं। इसके साथ मिट्टी और पत्थर के टुकड़े एक जगह जमा करते हैं।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/06/24_1738866231.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/06/21_1738847163.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/06/111-1_1738847780.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/06/07-02-2025_1738862571.jpg)
इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/06/34_1738847195.jpg)
वृष राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। मिथुन राशि के लोगों को खुश खबरी और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…