Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Sunday (2 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 2 फरवरी का राशिफल: मेष राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं, सिंह राशि वालों को बिजनेस में सितारों का साथ मिल सकता है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Sunday (2 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

2 फरवरी, रविवार को शिव और स्थिर नाम के योग बन रहे हैं। जिससे मेष राशि के लोगों को रुका हुआ या उधार दिया पैसा वसूल करने के लिए अनुकूल समय है। मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। सिंह राशि के लोगों को बिजनेस में सितारों का साथ मिल सकता है। कन्या राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों की स्थिति मजबूत हो सकती है। धनु राशि वालों के बिजनेस का कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। कुंभ राशि के लोग आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कुछ योजनाएं बना सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव- किसी समस्या का समाधान मिलने से सुकून महसूस करेंगे, लेकिन किसी मित्र या करीबी का सहयोग लेना पड़ेगा। आपने आत्मविश्वास और मनोबल के सामने आपके विरोधी टिक नहीं पाएंगे। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वसूल करने के लिए अनुकूल समय है। नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें, विवाद और झगड़े होने की आशंका है। विवादित मामले किसी की मध्यस्थता से सुलझाने की कोशिश करें। बच्चों को पढ़ाई के मामले में समस्या रह सकती है। किसी शिक्षक से मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें। व्यवसाय- कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। स्टाफ और कर्मचारियों से कार्यप्रणाली बेहतरीन चलती रहेगी। किसी तरह के गलत काम में दिलचस्पी न लें। नौकरी में ऑफिशियल डेटा पर नजर रखने की जरूरत है। डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। लव- परिवार के साथ समारोह पर जाने का अवसर बनेगा। आपसी मेल-मिलाप और साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है। गेस्ट्रिक चीजों के सेवन से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- उधार दिए पैसे की वापसी की उम्मीद है। अपना बजट संतुलित रखने में सफल रहेंगे। खुद में सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों की समस्या हल हो सकती है। नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ बात को लेकर विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें, क्योंकि इसका असर आपके सम्मान पर भी पड़ेगा। युवाओं के लिए दिन परेशानी वाला रहेगा अपने कार्यों पर ध्यान भी नहीं दे पाएंगे। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू हो जाएंगी। इनका सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। आसपास के व्यापारियों से चल रहे कॉम्पिटीशन में जीत मिल सकती है। नौकरी में एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। जिसका असर घर पर भी पड़ेगा। प्रेम संबंधों के मामलों में समय और पैसा बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- सोशल एक्टिविटीज में रहने से अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो उस पर गंभीरता से विचार-विमर्श करें। आपका कार्य बन सकता है। युवाओं को भविष्य को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। नेगेटिव- किसी भी राय पर बिना सोचे-समझे अमल न करें। इसकी वजह से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर बीताएं। भूमि या वाहन खरीदने की योजना है, तो कागज अच्छी तरह जांच करना बहुत जरूरी है। व्यवसाय- अनुकूल समय है। आप पूरे उत्साह और ऊर्जा से अपने बिजनेस के काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। उनकी सलाह आपके बिजनेस के कामों को पूरा करने में मददगार रहेगी। ऑफिस में बहुत काम आपको थका देगा। लव- पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर में हंसी-खुशी भरा माहौल रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान मौसम में अपने खान-पान के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- घर के बड़े लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप कोई खास निर्णय लेंगे। बातचीत के माध्यम से किसी मसले का हल मिल जाएगा। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नेगेटिव- विद्यार्थियों को किसी खास सब्जेक्ट में बहुत एकाग्रता रखनी होगी। अपनी सीक्रेट बातें किसी से भी शेयर न करें। कोई धोखा हो सकता है। ईगो और अति आत्मविश्वास आपकी कमजोरी बन सकते हैं। इस पर काबू रखें। व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में बहुत व्यस्तता और मेहनत रहेगी। बहुत सुधार की संभावना नहीं है। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में कोई बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें। लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए भावनात्मक लगाव रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें। नियमित योगा और व्यायाम पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- कोई ऐसा काम हो सकता है, जिसकी आपने उम्मीद छोड़ दी थी। आपका शांतिपूर्ण रवैया आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा। बच्चे भी पूरी तरह अनुशासित रहेंगे। नेगेटिव- मन में कुछ बेचैनी या उदासी रहेगी। सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखें। अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें। इस समय हाथ में पैसे आते-आते कहीं अटक जाएंगे। धैर्य से परिस्थितियों का अवलोकन करें और समाधान ढूंढे। व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति उत्तम है। आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। पूरी ऊर्जा योजनाओं पर काम करने में लगाएं। अपनी योजनाएं सार्वजनिक न करें। मौज-मस्ती के लिए अपने करियर को दांव पर ना लगाएं। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। बड़े लोगों का आशीर्वाद रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय खुद के लिए भी निकालना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- आज कोई रुका कार्य बन सकता है। मेहनत और लगन की जरूरत है। युवा लोग खेल कूद में कुछ समय जरूर बीताएं। इससे आपको खुशी मिलेगी। नई ऊर्जा अपने अंदर महसूस करेंगे। नेगेटिव- घर की व्यवस्था पर भी ध्यान देना आवश्यक है। नजदीकी संबंधियों के साथ संबंध मधुर रखें। किसी भी कीमती चीज की खरीदारी में सावधानी रखें। खरीदारी करते समय बिल जरूर लें। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। नई उपलब्धि मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसके बेहतर नतीजे मिलेंगे। उधारी मामलों में पैसा न फंसाए। लेनदेन करते समय पक्के बिल का प्रयोग करें। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेमी युगल को मुलाकात का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम और गला खराब हो सकता है। थायराइड की भी समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- आज दोपहर परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल रहेंगी। शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। विद्यार्थियों को मेहनत के उचित फल प्राप्त होंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी मामलों को लेकर सावधान रहना होगा। धैर्य और संयम से काम लें। वाहन या महंगे इलेक्ट्रिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा हो सकता है। किसी के साथ बातचीत करते समय बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता है। व्यवसाय- बिजनेस को लेकर उठापटक रहेगी। बड़े लोगों का मार्गदर्शन आपकी समस्या हल कर सकता है। अनजान व्यक्ति के साथ व्यवसायिक डील करते समय सावधानी रखें। मीडिया और ऑनलाइन कामों की अधिक जानकारी हासिल करें। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। लव- परिवार के बीच तालमेल में कमी रह सकती है। आपसी समझदारी से समस्या सुलझ जाएगी। अफेयर्स में नजदीकियां रहेंगी। स्वास्थ्य- विपरीत परिस्थितियों में विचारों को सकारात्मक रखें। इसका बुरा असर आपके मन पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे। बड़े लोगों से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। काफी समय बाद दोस्तों से मिलना खुशी देगा। किसी के साथ चल रहे मनमुटाव विवेक और समझदारी से दूर हो जाएंगे। नेगेटिव- किसी तरह की उधारी न करें। लेनदेन में बहुत सावधान रहें, वरना नुकसान हो सकता है। तुरंत निर्णय लेने की कोशिश करें। ज्यादा सोच-विचार करने से उचित परिस्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। किसी को मदद का वादा करते समय अपनी क्षमता का भी ध्यान जरूर रखें। व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केटिंग के काम निपटाने के लिए उचित समय है। बिजनेस बढ़ाने के कड़े फैसले कामयाब रहेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में सावधानी रखें। कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही है। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अधिकारियों का भी सहयोग रहेगा। लव- घर में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। माहौल व्यवस्थित करने में आपका योगदान जरूरी है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- नींद ना आने की समस्या परेशान कर सकती हैं। कुछ समय मेडिटेशन और ध्यान में भी जरूर लगाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्त दिनचर्या में आज ठहराव दिखेगा। आप सुकून से अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर सावधान रहें। आपका कोई सपना पूरा होने वाला है। नेगेटिव- प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के काम में कागज अच्छी तरह जांच लें। इस समय अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। रूपए-पैसों के मामले में सभी फैसले खुद लें। दूसरों पर निर्भर न रहें। व्यवसाय- कारोबार को लेकर कोई सपना साकार होने वाला है। इस समय रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। इससे कोई सरकारी टेंडर या बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। सरकारी नौकरी में बहुत काम होने से आप थक सकते हैं। लव- परिवार और जीवनसाथी की सलाह से आपको समस्या सुलझाने में समाधान मिलेगा। आपसी संबंध मधुर बनेंगे। स्वास्थ्य- अव्यवस्थित दिनचर्या और लापरवाही से गैस और कब्ज के कारण सुस्ती रहेगी। शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- मिले-जुले असर वाला दिन है। सकारात्मक रहने से आप अपने काम बहुत अच्छे से पूरे कर पाएंगे। किसी राजनैतिक या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। काम का बोझ ज्यादा होगा। उसके अच्छे नतीजे मिलने से थकान भूल जाएंगे। नेगेटिव- घर बड़े सदस्य की सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस वजह से आपके खास काम अधूरे रह सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की प्लानिंग चल रही है, तो उस पर दोबारा विचार करें। व्यवसाय- बिजनेस संबंधी निर्णय जल्दबाजी में न लें। अपनी कार्य प्रणाली में थोड़ा बदलाव करने की भी जरूरत है। लापरवाही से महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल सकते हैं। सहयोगियों और कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरी में अपना कार्य दूसरों पर डालने की कोशिश न करें। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाते रहें। मॉर्निंग वॉक करना उत्तम रहेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- आज घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आप उन्हें बखूबी निभा लेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए कुछ योजनाएं बन सकती हैं। नेगेटिव- युवा अपना ध्यान रखें। लापरवाही से आपके बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। किसी तरह का कागजी काम करते समय उचित जांच-पड़ताल जरूर कर लें। लेनदेन में सावधान रहें। व्यवसाय- व्यवसाय में अपने कामों को योजना बनाकर करने की कोशिश करेंगे। इस समय कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। कर्मचारी की बातों पर भरोसा न करके अपनी काबिलियत पर ही विश्वास रखें। असमंजस की स्थिति में परिवार की सलाह लेकर आगे बढ़ाना उचित होगा। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रखने के लिए थोड़ा समय परिवार में भी जरूर बीताएं। प्रेम विवाह करना चाह रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य- अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। अत्यधिक थकान से माइग्रेन या सर्वाइकल का दर्द परेशान करेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- विद्यार्थियों की पढ़ाई और करियर संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। सभी लोग राहत महसूस करेंगे। आप भी अपनी कौशल क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद और कृपा रहेगी। नेगेटिव- व्यर्थ कामों में धन खर्च होने के योग हैं। भूमि या वाहन को लेकर बड़ा कर्जा लेना पड़ सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर खरीदारी की योजनाएं बनाएं। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में गंभीरता से निर्णय लेना जरूरी है। आपकी छोटी सी लापरवाही से बड़ा ऑर्डर निरस्त हो सकता है। मार्केट में लेनदेन से संबंधित झंझट हो सकता है। अपने डाक्यूमेंट्स व्यवस्थित रखें। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार आपकी प्राथमिकता पर रहेगा। स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत से थकान और दर्द हो सकता है। ज्यादा भारी और तला-भुना खाना खाने से बचें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *