नगर निगम लखनऊ के कर्मचारियों के लिए जलकर और सीवरकर माफी को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। नगर निगम कर्मचारी संघ ने इस मुद्दे को उठाते हुए मांग की है कि वर्ष 2021 से पूर्व का भी जलकर और सीवरकर माफ किया जाए।
.
संघ ने उठाई समानता की मांग संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा कहना है कि नगर निगम लखनऊ द्वारा जलकल विभाग के कर्मचारियों का सम्पूर्ण गृहकर माफ किया जा रहा है। इसके विपरीत जलकल विभाग केवल वर्ष 2021 से ही नगर निगम कर्मचारियों के जलकर और सीवर कर में छूट दे रहा है। इससे कर्मचारियों को वित्तीय नुकसान हो रहा है। साथ ही सदन के आदेश की अवहेलना भी हो रही है।
संघ ने किया त्वरित कार्रवाई का अनुरोध संघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि नगर निगम कर्मचारियों के लिए वर्ष 2021 से पूर्व का भी जलकर और सीवरकर माफ करने का तत्काल आदेश जारी किया जाए। इससे सदन के निर्णय का अनुपालन सुनिश्चित हो सके और कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिल सके।