Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu Pratibha Singh Madhya Pradesh Mahu Shimla | हिमाचल CM सुकखू-प्रतिभा सिंह आज मध्यप्रदेश जा रहे: कांग्रेस के संविधान अभियान में शामिल होंगे; 28 से 30 तक दिल्ली में करेंगे चुनाव प्रचार – Shimla News

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मध्यप्रदेश जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के महू में कल यानी 27 जनवरी को कांग्रेस संविधान अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी हाईकमान ने हिमाचल से इसके लिए मुख्यमंत्री के अलावा डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री

.

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू कुछ देर बाद शिमला से दिल्ली रवाना होगा। दिल्ली से आज शाम को ही महू जाएंगे। महू से लौटने के बाद सीएम सुक्खू अगले तीन दिन 28 से 30 जनवरी तक दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी हाईकमान ने उन्हें स्टार प्रचारक बना रखा है।

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री

दिल्ली में 3 दिन करेंगे चुनाव प्रचार

दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रों में बड़ी संख्या में हिमाचल के लोग रहते हैं। लिहाजा जिन क्षेत्रों में हिमाचल के लोग ज्यादा संख्या में हैं, मुख्यमंत्री सुक्खू वहां चुनाव प्रचार करेंगे। 30 की शाम या फिर 31 जनवरी को ही सीएम सुक्खू वापस शिमला लौटेंगे।

जाहिर है कि मुख्यमंत्री सुक्खू इस महीने शिमला में नहीं मिलेगे। वह शनिवार शाम को ही 9 दिन के धर्मशाला प्रवास से शिमला लौटें हैं। आज पहले दिल्ली और फिर महू जाएंगे।

कांग्रेस के नए संगठन को लेकर कर सकते हैं चर्चा

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू पार्टी हाईकमान से प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा कर सकते हैं, क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल में कांग्रेस की सभी राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भंग कर रखी है।

प्रदेश में 2027 के चुनाव को देखते हुए नया संगठन खड़ा किया जाना है। लिहाजा इसे लेकर मुख्यमंत्री शीर्ष नेताओं से चर्चा कर जल्दी संगठन बनाने की मांग रख सकते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *