Mars will change the zodiac sign on 21st January, mangal ka rashi parivartan, Mangal enters in Gemini, mangal ka rashifal | 21 जनवरी को वक्री मंगल बदलेगा राशि: मिथुन राशि में 24 फरवरी तक वक्री होगा मंगल, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगल का असर

मेष राशि

इस राशि के लिए मंगल लाभदायक रहेगा। भाई-बहन की वजह से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

इन लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा, लेकिन फिजूलखर्ची से बचना पड़ेगा, वर्ना दिक्कतें बढ़ जाएंगी। चोट लगने का भय है। ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि

मंगल के कारण लाभ की स्थितियां बनेंगी। सोच हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं। कोर्ट संबंधी दिक्कतें आएंगी।

सिंह राशि

आय में बढ़ोतरी हो सकती है। संतान की वजह से सुखद समय व्यतीत होगा। घर-परिवार में शांति और प्रेम बना रहेगा।

कन्या राशि

पिता से सहयोग मिलेगा, कोई बड़ा काम समय पर पूरा हो सकता है। कार्य वृद्धि होगी, लेकिन लाभ भी बढ़ेगा।

तुला राशि

आपका भाग्य प्रबल रहेगा। काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। सुखद समय रहेगा।

वृश्चिक राशि

वित्तीय मामलों में जोखिम बढ़ सकता है। किसी को उधार देने या लेने से बचें। वाहन की वजह से तकलीफ हो सकती है, चोट लग सकती है।

धनु राशि

दांपत्य जीवन का तनाव दूर हो सकता है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेमी से विवाह की बात हो सकती है।

मकर राशि

शत्रु की वजह से हानि हो सकती है। पुराने रोग उभर सकते हैं। काम में देरी होगी। खान-पान का ध्यान रखें।

कुंभ राशि

संतान की वजह से सुख मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्य वृद्धि हो सकती है। आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं।

मीन राशि

माता की वजह से सुख मिलेगा। घर-परिवार में संपन्नता बनी रहेगी। धन लाभ हो सकता है, लेकिन कर्ज भी बढ़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *