Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (20 to 26 January 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 5 राशियों के लिए फायदे वाला रहेगा ये हफ्ता: कर्क राशि वालों की नौकरी के लिए अच्छा समय है, मकर राशि वालों की इनकम बेहतर होगी

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (20 To 26 January 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

20 से 26 जनवरी तक चंद्रमा कन्या, तुला, वृश्चिक और धनु राशि में रहेगा। इन राशियों में रहते हुए चंद्रमा पर सूर्य के अलावा सभी ग्रहों का असर पड़ेगा। जिससे कर्क राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। ऑफिस में चल रहे विवाद खत्म होंगे। सिंह राशि वालों को बिजनेस में आश्चर्यजनक उपलब्धि मिल सकती है।

वृश्चिक राशि वालों का प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम आसानी से पूरा हो सकता है। मकर राशि वालों की इनकम बेहतर होगी। कुंभ राशि वालों का प्रॉपर्टी का कोई रुका काम अचानक पूरा हो सकता है। इस हफ्ते रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह कोशिश करने पर मनचाहे काम समय पर पूरे हो सकते हैं। अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर भरोसा रखें। दूसरों की सहायता और धर्म-कर्म के कामों में भी समय बीतेगा। उच्च शिक्षा की कोशिश कर रहे विद्यार्थियों को खुशखबरी मिलेगी। नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों से दुखी होना ठीक नहीं है। प्रॉपर्टी में निवेश करने की प्लानिंग है, तो कागज अच्छी तरह चेक करें। राजनीति या सामाजिक गतिविधियों से दूरी रखें। व्यवसाय- कारोबार में अंदरूनी व्यवस्था और काम करने के तरीके में बदलाव करने की जरूरत है। नेटवर्किंग और सेल्स से संबंधित कामों में अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस संबंधी कामों में बहुत सावधानी रखें। कोई झंझट हो सकता है। लव- पति-पत्नी का एक दूसरे से ज्यादा उम्मीदें रखना संबंधो में कड़वाहट लाएगा। एक दूसरे को व्यक्तिगत स्वतंत्रता देना भी जरूरी है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें। स्वास्थ्य- दिमागी काम अधिक करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान रह सकती है। उचित आराम और पौष्टिक आहार से आप सेहतमंद रहेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- हफ्ते के प्रारंभ में अस्त-व्यस्तता रहेगी। आप अपनी योग्यता से सब व्यवस्थित कर लेंगे। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से थोड़ा समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों से बातचीत या मेल मिलाप के भी मौके मिलेंगे। नेगेटिव- अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा दिखावा न करें। इससे आपके विरोधियों के बीच जलन की भावना आ सकती है। अपने निजी मामलों में किसी का दखल न होने दें। घर के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। व्यवसाय- कारोबार में नई योजना जल्दबाजी में शुरू न करें। जानकारी की कमी से नुकसान हो सकता है। मार्केटिंग के कामों में ज्यादा समय न दें, क्योंकि कोई लाभ नहीं होगा। ऑफिस के सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। लव- पारिवारिक वातावरण सुख शांति वाला रहेगा। अपोजिट जेंडर वाले लोगों से व्यवहार करते समय मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम हो सकते हैं। लापरवाही न करें। उचित इलाज लें। समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन और परामर्श से आपका महत्वपूर्ण काम होगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस लेने के लिए समय अनुकूल है। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों के जरीये नई जानकारियां हासिल करें। नेगेटिव- अपने आत्मसम्मान के लिए सावधान रहें। किसी भी तरह का समझौता न करें। समय आने पर परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी। अपने कामों को मन मुताबिक तरीके से पूरे करने के लिए रणनीति बनानी जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसाय में किसी तरह का रिस्क न लें। नुकसान होने की स्थिति बन रही है। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। जरूरत के अनुसार आपके काम बनते जाएंगे। युवाओं को करियर से संबंधित सफलता मिल सकती है। लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। आपसी संबंधों में अधिक मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के मामलों से दूरी रखें। स्वास्थ्य- मौसमी बदलाव से खुद का ध्यान रखें। अपना आहार और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपके स्वभाव में बहुत भावुकता रहेगी। दूसरों की मदद करना आपके मान-सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगेगा। बदलाव संबंधी कामों पर विचार होगा। नेगेटिव- बहुत ईगो रखने की बजाय परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना भी सीखें। युवाओं को अपने भविष्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। दूसरों की मदद करने के साथ अपने परिवार का भी ध्यान रखें। व्यवसाय- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम है। ऑफिस में चल रहे विवाद समाप्त होंगे। कारोबार में किसी कर्मचारी की लापरवाही से समस्या हो सकती है। गुस्से की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समस्याएं सुलझाएं। अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। लव- पति-पत्नी की कोशिशों से घर में सुखद माहौल रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। स्वास्थ्य- गैस, बदहजमी की वजह से पेट खराब रह सकता है। हल्का खाना खाएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह आप खुद को बहुत खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप जो काम सोचेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के लिए उनकी जरूरतों को पूरा करने में आपका समय बीतेगा। नेगेटिव- किसी भी परिस्थिति में संतुलित रहने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को पर काम करने के लिए अपने विचारों में नकारात्मकता न आने दें। साथ ही वाणी व गुस्से पर नियंत्रण रखें। लड़ाई-झगड़े होने की आशंका है। व्यवसाय- कारोबार में आपको आश्चर्यजनक उपलब्धि मिल सकती है। जिसकी आपने कल्पना नहीं की होगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभदायक होगी। कुछ नया सीखेंगे। नौकरीपेशा लोग कुछ दबाव महसूस करेंगे, इसलिए धीरज से काम लें। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनातनी रहेगी। शांति से काम लें। समस्याएं और बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य- एक्सीडेंट व चोट लगने की स्थिति बन रही है। सावधानी रखें और तनाव को हावी न होने दें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- कोई गलतफहमी है, तो उसे दूर करने के लिए अच्छा समय है। पैतृक मामला चल रहा है, तो आसानी से हल हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। नेगेटिव- अपनी चीजों का ध्यान खुद रखें। नुकसान हो सकता है। किसी से बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें। खासतौर पर महिलाएं अपने आत्म सम्मान को बनाकर रखें। विद्यार्थी पढ़ाई में सावधान रहें। व्यवसाय- व्यवसाय पर ध्यान दें। अपने व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ संबंध मधुर रखें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है। ऑफिस में पब्लिक डील करते समय सावधान रहें। लापरवाही से समस्या बढ़ सकती है। लव- घर के सभी लोग और जीवनसाथी का आपके लिए सहयोग रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। तनाव, अवसाद जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- इस हफ्ते व्यावहारिक दृष्टिकोण रखने से आप अपनी भावनाओं पर काबू पा लेंगे। पूरी मेहनत और लगन से लक्ष्य हासिल करने में समर्थ रहेंगे। महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। नए संपर्क बनेंगे और फायदेमंद भी होंगे। नेगेटिव- अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें। विवाद हो सकता है। विद्यार्थी अपनी मेहनत के मुताबिक परिणाम न मिलने से निराश होंगे। उनका मनोबल बनाकर रखना परिवार वालों की जिम्मेदारी है। व्यवसाय- बिजनेस में नई योजना पर काम होगा, लेकिन लाभ की ज्यादा उम्मीद न ही रखें तो अच्छा है। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कामों में अधिक समय व्यर्थ न करें। किसी व्यक्ति से मुलाकात में बिजनेस की योजनाएं साझा होंगी। लव- परिवार में सुकून रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य- थकान और तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता और मनोबल पर पड़ सकता है। योगा और मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने से संबंधित गतिविधि चल रही है, तो इस सप्ताह यह काम आसानी से हो जाएगा। आपका कोई रुका काम किसी की मदद से पूरा हो जाएगा। जिससे काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे। नेगेटिव- गलतफहमियों से संबंध खराब न करें। आपसी बातचीत से समस्याएं सुलझाएं। अचानक कुछ ऐसे खर्चे हो सकते हैं जिन पर कंट्रोल नही कर पाएंगे। धैर्य और संयम से काम लें। व्यवसाय- कामकाज में लापरवाही न करें। इस समय अच्छे ऑर्डर भी मिलेंगे। वर्किंग महिलाओं के लिए कुछ चुनौती रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों से उलझना ठीक नहीं है। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति रखेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य- नींद न आने जैसी समस्या हो सकती है। किसी तरह की गलत आदत से सेहत गड़बड़ा सकती है। असंतुलित खानपान से पेट खराब हो सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपके कॉन्टैक्ट बढ़ेंगे। लोकप्रियता भी रहेगी। युवाओं में हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ भी फायदेमंद मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य पूरे कराने की योजना बन सकती है। नेगेटिव- लापरवाही और लेटलतीफी से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ सकती है। अपने स्वभाव को पॉजिटिव रखें। कोई भी काम करने में ज्यादा सोच विचार न करें। व्यवसाय- इस समय कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहने की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। फोन की मदद से काम चलते रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी कामों में उचित सफलता मिलेगी। गैर कानूनी कामों से दूर रहें। लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति से विवाह में बदलने के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम में बदलाव से कुछ आलस और सुस्ती आ सकती हैं। योग और व्यायाम करते रहें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- अपने कामों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक मेहनत करने के लिए तैयार रहेंगे। इसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी। कुछ समय घर में बागवानी और बच्चों के साथ समय बीताने से मन खुश रहेगा। खास वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। नेगेटिव- अपने स्वभाव और विचारों को शांत और सकारात्मक रखें। गुस्से से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। अत्यधिक काम की वजह से अपने काम को अन्य सदस्यों के साथ बांट लें। नहीं तो महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। व्यवसाय- आय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस के कामों में परिवार की मदद लेना उचित होगा। किसी भी तरह का लेनदेन करते समय पक्के बिल का ही इस्तेमाल करें। मीडिया से संबंधित संपर्कों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। लव- पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर की व्यवस्था को बेहतर रखेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। योगा, एक्सरसाइज ऐसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। अचानक कोई रुका हुआ प्रॉपर्टी का काम भी पूरा हो सकता है। बच्चों के साथ कुछ समय बीताना और उनका मार्गदर्शन करना उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा। नेगेटिव- उधार या कर्जा लेने से परहेज रखें। अपने बढ़ते खर्चों पर अंकुश रखने से समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। समय अनुसार अपनी सोच में बदलाव करना जरूरी है। दूसरों के मामलों में दखल न दें। अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। व्यवसाय- कोई अटकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या हल होने की संभावना है। व्यवसाय में अपनी उपस्थिति और योगदान बनाए रखें। लापरवाही और आलस से काम रुक सकते हैं। घर के किसी बड़े सदस्य के मार्गदर्शन और सलाह पर भी अमल करना जरूरी है। लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में मधुरता रखें। आपसी सामंजस्य से घर का माहौल सुखद रखना भी आपकी जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खान-पान में लापरवाही करना नुकसानदायक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत को हल्के में न लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- सप्ताह की शुरुआत में कुछ दिक्कतें आएंगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा से परिस्थितियों का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। खुद का विकास करने के लिए फालतू कामों से ध्यान हटाकर अपने कामों में व्यस्त रहें। नेगेटिव- प्रैक्टिकल बनें और सफलता के लिए थोड़ा स्वार्थी भी होना पड़ेगा। किसी की बातों में न आएं, वरना आपका नुकसान हो सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक कामों मे भी जरूर बीताएं। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूरा कंट्रोल रहेगा, लेकिन अपने बिजनेस की योजनाएं सीक्रेट रखें। आपकी व्यवसायिक कार्य प्रणाली लीक हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले पब्लिक के साथ सावधानी से व्यवहार करें। स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है। लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। युवा लोग प्रेम प्रसंग में पड़कर अपना समय खराब न करें। स्वास्थ्य- घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उनकी देखभाल करने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *