Manu Bhaker Interview Update; Khel Ratna Award 2024 | Haryana News | मनु भाकर का खेल रत्न मिलने पर पहला इंटरव्यू: बोलीं- ब्लेस्ड जैसी फिलिंग आ रही, मैं हमेशा खेल रत्न अवॉर्डी के नाम से जानी जाउंगी – Jhajjar News

झज्जर की शूटर मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड मिला है। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें अवार्ड दिया।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजी गई ओलिंपियन शूटर मनु भाकर ने कहा कि अवॉर्ड मिलने के बाद उनको ‘ब्लेस्ड’ जैसी फिलिंग आ रही है। ये अवॉर्ड एक बहुत बड़ा ऑनर है, जो उनके साथ रहेगा। वे हमेशा खेल रत्न अवॉर्डी के नाम से जानी जाएंगी। मनु भाकर हरियाणा के

.

हंसते हुए बोलीं- मेरा सौभाग्य था कि मैं ये अवॉर्ड रिसीव कर पाई

भास्कर संवाददाता ने फोन पर हुई बातचीत में मनु भाकर से पूछा कि छोटी सी उम्र में अवॉर्ड मिलने से कैसा फिल हो रहा है। मनु ने कहा कि मुझे बहुत ही ज्यादा ब्लेस्ड जैसी फिलिंग आ रही है, ऐसे लगता है कि बहुत बड़ा सम्मान है ये अवॉर्ड प्राप्त करना। ये ऑनर रहेगा हमेशा ही, क्योंकि मैं हमेशा जानी जाऊंगी मनु भाकर खेल रत्न अवॉर्डी, और मेरा सौभाग्य था कि मैं ये अवॉर्ड रिसीव कर पाई।

ये अवार्ड मेरे लिए प्रेरणा स्त्रोत

मनु भाकर ने कहा कि अवॉर्ड मेरे लिए एक मोटिवेशन और प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। आगे आने वाले समय में भी कि मैं आगे भी और मेहनत करूं और आगे बढ़ूं, मेडल्स लेकर आऊ देश के लिए।

मनु भाकर पेरिस ओलिंपिक की डबल मेडलिस्ट हैं। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला शूटर हैं।

मनु भाकर पेरिस ओलिंपिक की डबल मेडलिस्ट हैं। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला शूटर हैं।

देश की बेटियों को मनु भाकर का संदेश मनु भाकर ने कहा कि देश की सभी बेटियों के लिए उनका ये मैसेज है कि ‘आपके ड्रीम्स हैं, उनके लिए आपको मेहनत करनी होगी, शॉर्ट कट नहीं है, मेहनत करनी होगी आगे बढ़ने के लिए’। वहीं मनु ने कहा कि सभी के माता पिता को उनका साथ देना चाहिए जो आगे बढ़ना चाहते हैं, जैसे मेरे माता पिता ने मेरा स्पॉट किया और आज इस मुकाम तक पहुंच पाई।

राष्ट्रपति भवन में मिला अवॉर्ड

ओलिंपिक पदक विजेता मनु भाकर हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 18 फ़रवरी, 2002 को हुआ था। मनु भाकर पेरिस ओलिंपिक की डबल मेडलिस्ट हैं। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला शूटर हैं। मनु ने बॉक्सिंग में नेशनल मेडल भी जीते, लेकिन आंख पर पंच लगने से बॉक्सिंग छोड़ दी। फिर मार्शल आर्ट्स, आर्चरी, टेनिस, स्केटिंग में हाथ आजमा मेडल भी जीते। मगर, अंत में शूटिंग करने लगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मनु भाकर को राष्ट्रपति भवन में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड दिया। अवॉर्ड मिलने के बाद से मनु बेहद खुश है। मनु के गांव गोरिया में भी उनके अवार्ड मिलने पर खुशी मनाई गई। स्कूल में टीचर व बच्चों ने डांस किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *