Makar Sankranti festival will be celebrated on 14th January in Mahalaxmi Yoga, bathing and donation will be fruitful | महालक्ष्मी योग में 14 जनवरी को मनेगा मकर संक्रांति का पर्व, स्नान-दान फलदायी – Ranchi News


साल 2025 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार भगवान सूर्य मकर राशि में 14 जनवरी को दिन के 2.58 बजे प्रवेश कर जाएंगे। इसी के साथ खरमास भी समाप्त हो जाएगा। इसी दिन मकर संक्रांति का पुण्य काल दिन भर रहेगा। स्नान-दान के लिए

.

जनवरी से जून तक विवाह के लग्न

16 दिसंबर से चल रहा खरमास 14 जनवरी को खत्म हो जाएगा। इसके बाद सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। ऋषिकेश पंचांग के अनुसार 16 जनवरी से विवाह का लग्न भी शुरू हो जाएगा। जनवरी से जून तक प्रत्येक माह लग्न का दिवस है। जनवरी माह में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 26 व 27 को लग्न दिवस है। वहीं, फरवरी 1, 2, 3, 6, 7, 8, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23 व 24 फरवरी को लग्न दिवस है।

सूर्यदेव की पूजा से शुभ फलों की प्राप्ति मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह त्योहार नई फसल के आगमन का भी प्रतीक है। माना जाता है इस दिन सूर्य देव की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने से जीवन में आने वाली हर समस्या से छुटकारा मिलता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली बनी रहती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *