business brief- reliance acquires healthcare firm Karkinos| detailed news | टाटा ग्रुप 5 लाख नई नौकरियां जनरेट करेगा: रिलायंस ने हेल्थकेयर पर काम करने वाली कंपनी कार्किनोस को ₹375 में खरीदा

  • Hindi News
  • Business
  • Business Brief Reliance Acquires Healthcare Firm Karkinos| Detailed News

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर टाटा ग्रुप से जुड़ी रही। देश की सबसे बड़ी बिजनेस ग्रुप टाटा अगले पांच साल में अपने प्रोजेक्ट्स से 5 लाख से ज्यादा नई मैन्युफैक्चरिंग जॉब्स क्रिएट करने का प्लान बना रहा है।

वही, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म कार्किनोस का अधिग्रहण कर लिया है। यह डील 375 करोड़ रुपए में हुई है। रिलायंस की स्वामित्व वाली रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर (RSBVL) ने कार्किनोस हेल्थकेयर लिमिटेड को खरीदा है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. टाटा-ग्रुप पांच साल में 5-लाख नई जॉब्स क्रिएट करेगा: टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने दी जानकारी, सात से ज्यादा नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का कंस्ट्रक्शन शुरू

टाटा ग्रुप अगले पांच साल में अपने प्रोजेक्ट्स से 5 लाख से ज्यादा नई मैन्युफैक्चरिंग जॉब्स क्रिएट करने का प्लान बना रहा है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने ग्रुप के एम्प्लॉइज को न्यू ईयर मैसेज में इस बात की जानकारी दी है।

एन चंद्रशेखरन ने अपने लेटर में कहा, ‘हमारा ग्रुप अगले आधे दशक में 5,00,000 मैन्युफैक्चरिंग जॉब्स क्रिएट करने का प्लान बना रहा है।’ चंद्रशेखरन ने कहा कि ये नौकरियां भारत भर में ग्रुप की फैक्ट्रीज और प्रोजेक्ट्स में किए गए निवेश से जनरेट होंगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. रिलायंस ने हेल्थकेयर कंपनी कार्किनोस को खरीदा: ₹375 करोड़ में हुई डील, कैंसर का पता लगाने और डायग्नोस करने का काम करती है कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म कार्किनोस का अधिग्रहण कर लिया है। यह डील 375 करोड़ रुपए में हुई है। रिलायंस की स्वामित्व वाली रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर (RSBVL) ने कार्किनोस हेल्थकेयर लिमिटेड को खरीदा है। कंपनी ने शनिवार को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी।

फाइलिंग के अनुसार RSBVL ने कार्किनोस के 10 मिलियन (1 करोड़) इक्विटी शेयर्स को 10 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 10 करोड़ रुपए कैश पेमेंट में खरीदा है। जबकि 10 रुपए के हिसाब से 365 मिलियन फुली कनवर्टिबल डिवेंचर को 365 करोड़ रुपए कैश पेमेंट में खरीदा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. टॉप-10 कंपनियों में से 6 की वैल्यू ₹86,848 करोड़ बढ़ी: रिलायंस और HDFC टॉप गेनर रहे; SBI का मार्केट कैप ₹11,000 करोड़ कम हुआ

मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 6 की वैल्यूएशन पिछले हफ्ते के कारोबार के बाद 86,848 करोड़ रुपए बढ़ी है। इस दौरान देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC और सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री टॉप गेनर रही।

HDFC बैंक का मार्केट कैप 20,236 करोड़ रुपए बढ़कर 13.75 लाख करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 20,231 करोड़ रुपए बढ़कर 16.52 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. डेलॉइट का अनुमान-FY25 में 6.8% रह सकती है GDP: भू-राजनीतिक घटनाओं से डोमेस्टिक डिमांड और एक्सपोर्ट्स पर असर

डेलॉइट ने वित्त वर्ष 25 के लिए भारत की ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP ग्रोथ रेट 6.5-6.8% रहने का अनुमान लगाया है। वहीं डोमेस्टिक कंजप्शन के कारण वित्त वर्ष 2026 में जीडीपी 6.7-7.3% के बीच रह सकती है।

इस महीने की शुरुआत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने GDP ग्रोथ रेट के अनुमान को जून में अनुमानित 7.2% से घटाकर 6.6% कर दिया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. वित्तीय बढ़त के साथ करें नए साल की शुरुआत: इक्विटी में सीधे निवेश से इंडेक्स, मल्टी कैप फंड बेहतर; गोल्ड से पोर्टफोलियो स्मार्ट बनाएं

हम 2025 की दहलीज पर हैं और नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। साल बदलने के साथ ही फाइनेंशियल मार्केट के नए ट्रेंड्स आकार ले रहे हैं। ऐसे में नए साल में मिलने वाले अवसरों को समझने का यह सही समय है। चाहे आप अनुभवी निवेशक हों या अभी शुरुआत कर रहे हों, जरूरी नहीं कि 2024 में निवेश के जो तरीके फायदेमंद थे वे 2025 में भी उतने ही कारगर साबित हों।

हालांकि इस साल के कुछ रुझानों से 2025 के लिए मूल्यवान जानकारियां मिल सकती हैं। 2025 के कुछ मेगाट्रेंड्स को समझकर आप साल की शुरुआत में ही वित्तीय बढ़त हासिल कर सकते हैं। नए साल में इंडेक्स फंड में निवेश से लेकर पारंपरिक बीमा पर विचार करने और मुफीद लिक्विड फंड की खोज तक, बहुत सारे अवसर मिलेंगे। पोर्टफोलियो में स्थिरता के लिए सोने में भी कुछ निवेश करें।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

शनिवार को बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *