- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (29 December 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
29 दिसंबर, रविवार को मेष राशि वालों की जिम्मेदारी और काम बढ़ सकता है। कर्क राशि वालों के कामकाज की रुकावटें दूर होंगी। सिंह राशि वालों के लिए बदलाव और नई शुरुआत का दिन रहेगा। पुराने विवाद भी खत्म होंगे। कन्या राशि के लोग महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। तुला राशि के लोगों को कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं। कुंभ राशि के लोगों के लिए सफलता वाला दिन रहेगा।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष (कार्ड: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स) |
जिम्मेदारी और काम बढ़ सकता है। अपने कर्तव्य और काम सही तरीके से मैनेज करें। व्यस्त दिन हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें और प्राथमिकताओं को तय करें, तो सभी काम पूरे होंगे। अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करने और खुद को तनाव से बचाने का दिन है।
करियर: कार्यक्षेत्र में बहुत सारी जिम्मेदारियां पूरी करनी पड़ सकती हैं। आप संतुलित तरीके से काम करें और अपने समय का सही उपयोग करें, तो इसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। प्रेम: काम के दबाव से अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। जिससे रिश्ते में दूरी महसूस हो सकती है। समझदारी से समय बीताएं। बातचीत करने की कोशिश करें। सिंगल लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच कर सकते हैं। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक थकावट हो सकती है। बहुत काम करने से तनाव और चिंता बढ़ सकती है। खुद को आराम दें। थोड़ी देर के लिए काम से ब्रेक लें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिल सकती है। लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 7
वृषभ (कार्ड: नाइट ऑफ वांड्स) |
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। खुद को काम में आगे बढ़ते हुए पाएंगे। आपकी कार्यशक्ति बहुत प्रबल होगी। अपनी योजनाओं को तुरंत लागू करें। प्राथमिकताएं तय करें। आपके विचार तेज होंगे। आप जो भी शुरू करेंगे, उसे पूरी लगन से करेंगे। आत्मविश्वास और साहस भरा रहेगा। आप किसी भी चुनौती का सामना आसानी से कर सकेंगे।
करियर: कार्यक्षेत्र में उत्साह और ऊर्जावान दृष्टिकोण का फायदा मिलेगा। जल्दबाजी में अपनी कार्य योजना को पूरी गति से बढ़ाएंगे। यह समय कार्यों को संतुलित और सही दिशा में करने का है। प्रेम: पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। नए संबंधों में आकर्षण और तीव्रता बढ़ेगी। रिश्ते में नयापन और जोश आएगा। ज्यादा उत्साह में कुछ जल्दबाजी से बचने की कोशिश करें। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत के लिए प्रेरित होंगे। स्वास्थ्य: आपकी ऊर्जा उच्च स्तर पर रहेगी। शारीरिक रूप से बहुत सक्रिय और फिट महसूस करेंगे। मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें। आराम करें। शरीर को ध्यान और योग से संतुलित रखें। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5
मिथुन (कार्ड: वन ऑफ स्वॉर्ड्स) |
मानसिक स्पष्टता और नया दृष्टिकोण मिलेगा। समस्या का समाधान आसानी से ढूंढ पाएंगे। आपके विचार बहुत स्पष्ट होंगे। इससे आप अपने फैसले सही दिशा में ले जा सकेंगे। महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। उलझन दूर हो सकती है। आत्मविश्वास से हर मुश्किल पार करेंगे। नए विचार आएंगे। नई योजनाएं बनाएंगे।
करियर: कार्यक्षेत्र में नई समस्या आएंगी, लेकिन आप जल्दी समाधान पा लेंगे। महत्वपूर्ण योजना पर काम करते समय सूझबूझ से सफलता मिलेगी। अपने फैसलों में स्पष्टता और सही दिशा पर फोकस करना होगा। प्रेम: पार्टनर से ईमानदारी से बात करने का मौका मिलेगा। पुराने विवाद या गलतफहमी को आसानी से सुलझा सकते हैं। अपने रिश्ते में स्पष्टता लाएं। प्यार को नई दिशा देंगे। सिंगल लोग नए रोमांटिक रिश्ते के बारे में विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से अच्छा महसूस होगा। विचारों में स्पष्टता रहेगी। तनाव कम होगा। शारीरिक रूप से भी फिट महसूस करेंगे। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग को दिनचर्या में शामिल करें। लकी कलर: आसमानी नीला, लकी नंबर: 1
कर्क (कार्ड: द चैरीट) |
अपनी पूरी ऊर्जा के साथ किसी भी चुनौती का सामना करेंगे। उसमें आपको सफलता मिलेगी। अपने लक्ष्य पर पूरी तरह से ध्यान देंगे। कामकाज की रुकावट दूर होंगी। आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति से हर लक्ष्य हासिल करेंगे।
करियर: मेहनत और नेतृत्व क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी। करियर में नए अवसर स्वीकार करेंगे। पूरी ताकत से आगे बढ़ेंगे। प्रेम: अपने पार्टनर के साथ तालमेल और समझ बढ़ाएंगे। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। विश्वास और मजबूत होगा। सिंगल लोग नए रिश्ते की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य: आप बेहद सक्रिय और ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। मानसिक रूप से शांत रहेंगे। किसी कारण से तनाव बढ़े, तो ध्यान और योग से मानसिक शांति पाएंगे। सेहत को प्राथमिकता देंगे। लकी कलर: गोल्डन, लकी नंबर: 7
सिंह (कार्ड: डेथ) |
आज का दिन बदलाव और नई शुरुआत का है। आपके जीवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो नई दिशा देंगे। पुराने विवाद खत्म होंगे। जीवन को नए तरीके से जीने की कोशिश करेंगे। आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव हो सकता है। पुराने प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं। नए काम का मौका मिलेगा। पुराने तरीके को छोड़कर नए विचार अपनाना फायदेमंद होगा। प्रेम: रिश्ते में ताजगी आएंगी। रिश्ते में तनाव है, तो उसे खत्म कर के नई शुरुआत कर सकते हैं। सिंगल लोग पुराने संबंधों से आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से बड़ा बदलाव महसूस करेंगे। पुरानी चिंताओं से मुक्त होने का समय है। ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। शरीर को आराम देने और मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें। लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 9
कन्या (कार्ड: जजमेंट) |
आत्म मूल्यांकन करें। जागरूक रहें। पुराने फैसलों और कामों पर विचार करें। जीवन की दिशा को समझें। आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। नए मौके और मार्गदर्शन मिलेगा। बड़ी सच्चाई स्वीकार करनी होगी। पुरानी स्थिति को छोड़कर नई शुरुआत करेंगे। अपने अंदर की शक्ति और आत्मविश्वास को पहचानें।
करियर: कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।अपनी कार्य शैली और रणनीति को दोबारा परख लें। आपके फैसले भविष्य को प्रभावित करेंगे। कोई भी फैसला से पहले अपने विकल्प पर अच्छे से विचार करें। प्रेम: पुराने रिश्तों और भावनाओं को नए नजरिये से देखेंगे। अपने पार्टनर के साथ खुले दिल से बात करेंगे। पुराने मुद्दों को सुलझा सकेंगे। सिंगल लोग पुराने रिश्ते से जुड़ी नई जानकारी प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य: मानसिक शांति मिलेगी। पुरानी स्वास्थ्य समस्या का समाधान मिल सकता है। शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। मानसिक संतुलन रखने के लिए ध्यान और योग करें। लकी कलर: सुनहरा, लकी नंबर: 4
तुला (कार्ड: वन ऑफ वैंड्स) |
साहसिक कदम उठाएंगे। अपनी इच्छा पूरी करने के लिए योजना बनाएं। कड़ी मेहनत करें। आपके पास नए विचार और ऊर्जा होगी। अपने लक्ष्य तेजी से हासिल कर सकेंगे। नए प्रोजेक्ट या यात्रा की शुरुआत होगी। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। आत्मविश्वास और उत्साह से भरा दिन होगा। सफलता की ओर बढ़ेंगे।
करियर: कार्यक्षेत्र में नए अवसर और योजनाएं बनेंगी। अपनी ऊर्जा और रचनात्मकता को सही दिशा में लगाएंगे। आपको कोशिशों को अच्छा नतीजा मिलेगा। अपने काम में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी। नई योजनाओं पर काम करना आपके लिए फायदेमंद होगा। प्रेम: किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो दोनों के बीच नया उत्साह और समझदारी बढ़ेगी। अपने पार्टनर के साथ नई यात्रा शुरू करेंगे। सिंगल लोग नए और रोमांटिक अवसर की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से खुद को ऊर्जावान और तरोताजा पाएंगे। सेहत पर ध्यान देंगे। नया फिटनेस रूटीन अपनाएंगे। लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1
वृश्चिक (कार्ड: टेम्परेन्स) |
आज आपके कामों में संतुलन और धैर्य रहेगा। खुद को मानसिक रूप से मजबूत कर सकेंगे। किसी भी स्थिति में संयम और विवेक बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके जीवन में शांति का वातावरण बनेगा। किसी भी चुनौती को समझदारी से हल कर पाएंगे। नए विचारों को अपनाएं।
करियर: कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखेंगे। आपको कड़ी मेहनत और संयम से किसी प्रोजेक्ट या काम में सफलता मिलेगी। नए अवसर को पाकर संतुलन और योजना के साथ कामों को अंजाम देंगे। काम करने में जल्दबाजी न करें। अपनी पूरी क्षमता से काम करें। प्रेम: पार्टनर के साथ तालमेल और भरोसा बढ़ेगा। आपका रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल लोग नए संबंध की ओर बढ़ सकते हैं। रिश्ते में संतुलन और धैर्य रखें। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक शांति बनाए रखेंगे। तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान करेंगे। शारीरिक रूप से भी आपको संतुलन बनाए रखना होगा। आराम करें और सही आहार पर ध्यान दें। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 5
धनु (कार्ड: थ्री ऑफ पेंटाकल्स) |
आज का दिन आपके लिए सहयोग और साझेदारी का है। सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेंगे। मिलकर कोई प्रोजेक्ट या काम पूरा करेंगे। मेहनत और सामूहिक कोशिश से सफलता मिलेगी। जो काम करेंगे, उसमें दूसरों से मदद लेना फायदेमंद होगा। आपके लिए अच्छे परिणाम वाला दिन है। टीम वर्क और सही दिशा में किए गए प्रयासों से प्राप्त होंगे।
करियर: कार्यक्षेत्र में टीम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेंगे। बड़े प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरे कर लेंगे। मेहनत और सामूहिक कोशिशों से सफलता मिलेगी। नए मौके भी सामने आ सकते हैं। करियर आगे बढ़ेगा। प्रेम: साझेदारी और सहयोग मिलेगा। किसी रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच तालमेल बढ़ेगा। सिंगल लोग नए रोमांटिक संबंध की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। ये रिश्ता सहयोग और समझदारी पर बना रहेगा। स्वास्थ्य: अपनी सेहत पर काम करें। शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से अच्छा महसूस करेंगे। सेहत की समस्या सुलझाने के लिए अच्छे डॉक्टर या विशेषज्ञ की मदद लेंगे। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3
मकर (कार्ड: किंग ऑफ कप्स) |
संतुलन, समझदारी और भावनात्मक बुद्धिमत्ता का दिन है। अपनी भावनाओं को सही दिशा में चैनेलाइज करेंगे। संवेदनशीलता से सही फैसले लेंगे। आपका आत्मविश्वास और धैर्य बढ़ेगा। अपने जीवन में तालमेल और शांति रखेंगे। अपने आस-पास के लोगों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे। समर्थन मिलेगा। आप दूसरों के लिए मार्गदर्शक बनेंगे। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
करियर: आपको नेतृत्व और मार्गदर्शन का मौका मिलेगा। समझदारी और स्थिरता से आप टीम को दिशा दे सकते हैं। आपके कामों में जिम्मेदारी और सामंजस्य रहेगा। आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अपने कार्यस्थल पर शांति रखें। सभी के साथ तालमेल रखें। प्रेम: रिश्ते में समझ और तालमेल बढ़ेगा। आपके और पार्टनर के बीच भावनात्मक समर्थन और विश्वास मजबूत होगा। सिंगल लोग ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो भावनात्मक दृष्टिकोण और जरूरतों को समझेगा। स्वास्थ्य: मानसिक शांति और संतुलन रखने का दिन है। ध्यान और योग से अपनी ऊर्जा को सही दिशा में रिडाइरेक्ट कर पाएंगे। मानसिक रूप से शांत और स्थिर महसूस करेंगे। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6
कुंभ (कार्ड: किंग ऑफ पेंटाकल्स) |
समृद्धि, स्थिरता और सफलता का दिन है। अपने प्रयासों के अच्छे परिणामों का आनंद लेंगे। मेहनत और समर्पण का फायदा लंबे समय तक मिलेगा। वित्तीय मामलों में बड़े फैसले ले सकते हैं। आप किसी महत्वपूर्ण निवेश या आर्थिक फैसलों में सफलता मिल सकती है। अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करेंगे। आने वाले समय के लिए योजनाएं बनाएंगे। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए धैर्य और संतुलन रखेंगे।
करियर: यह समय प्रगति और स्थिरता का है। मेहनत से अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आपके काम की तारीफ होगी। बड़े प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी को संभालने का मौका मिल सकता है। वित्तीय रूप से बेहतर स्थिति में रहकर निर्णय लेने का अवसर मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम: आपके रिश्ते में सामंजस्य और विश्वास बढ़ेगा। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। सिंगल लोग किसी स्थिर और समर्पित रिश्ते की ओर बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से स्थिरता रहें। जीवनशैली संतुलित रहेगी। आप बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छे आहार और नियमित व्यायाम पर ध्यान देंगे। मानसिक शांति भी रखें। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 4
मीन (कार्ड: स्ट्रेंथ) |
मानसिक और शारीरिक शक्ति का दिन है। अपनी आंतरिक ताकत और साहस का उपयोग करेंगे। समस्याओं का सामना करने की शक्ति बढ़ेगी। चुनौती को दृढ़ता से पार करेंगे। संयम और धैर्य से काम करें। आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए हर कदम पर सकारात्मक सोच अपनाएं। शांत रहकर अपनी ताकत का एहसास करें।
करियर: आत्मविश्वास और धैर्य रखें। आपकी दृढ़ता और प्रयासों से कामों में सफलता मिलेगी। चुनौती का सामना करने के लिए मानसिक शक्ति की आवश्यकता होगी। आप इसे पूरी तरह से हासिल करेंगे। करियर की दिशा में स्थिरता रखें और लक्ष्यों पर ध्यान दें। प्रेम: पार्टनर के साथ शांत और समझदारी से काम करने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। सिंगल लोग शांत और समझदार रिश्ते की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। सेहत पर ध्यान दें। मानसिक शांति के लिए योग, ध्यान और व्यायाम करें। इससे मानसिक और शारीरिक, दोनों ताकत बढ़ेगी। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 8