Manmohan Singh Funeral LIVE Photos Update: Rahul Gandhi | PM Modi | मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज: कांग्रेस का आरोप- सरकार स्मारक की जगह नहीं तलाश पाई; सरकार बोली- बनवाएंगे, लेकिन समय लगेगा

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अमित शाह और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। - Dainik Bhaskar

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अमित शाह और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 9:30 बजे दिल्ली स्थित AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए रवाना होगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया- शनिवार सुबह 8 बजे डॉ. सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास से AICC मुख्यालय लाया जाएगा, जहां सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। केसी वेणुगोपाल ने कहा- सरकार पूर्व पीएम का स्मारक बनाने के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई। ये देश के पहले सिख पीएम का अपमान है।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि मनमोहन सिंह का जहां अंतिम संस्कार हो, वहीं स्मारक बनाया जाए। उन्होंने मोदी-शाह से फोन पर कहा कि यही पूर्व पीएम के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

हालांकि, गृह मंत्रालय ने देर रात बताया कि सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में स्मारक बनाने का फैसला लिया है। इसके बारे में कांग्रेस को सूचित कर दिया गया है, लेकिन सही जगह तय करने में कुछ दिन लग सकते हैं।

डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

देश के पहले सिख पीएम, सबसे लंबे समय इस पद पर रहने वाले चौथे नेता मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे।

उनके निधन पर केंद्र ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बेलगावी से गुरुवार देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे मनमोहन सिंह के आवास गए थे। राहुल ने X पर लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया। कांग्रेस ने 3 जनवरी तक अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

मनमोहन सिंह से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

1. आज का एक्सप्लेनर: जब लड़की के ख्यालों में पढ़ाई भूले मनमोहन, शादी की कोई तस्वीर नहीं; फिश के लिए शाकाहार छोड़ने को तैयार थे

2. लंबे बालों से शर्माकर ठंडे पानी से नहाते थे मनमोहन:मारुति 800 को अपनी कार कहते थे, स्पीच की स्क्रिप्ट उर्दू में लिखवाते थे

3. VIDEO में डॉ. सिंह के 9 किस्से:कहा था- बंटवारे से बेघर हुए बच्चे को इस देश ने PM बनाया, ये कर्ज अदा नहीं कर पाऊंगा

4. PM आवास में भी मारुति 800 रखते थे मनमोहन सिंह:भाषण की स्क्रिप्ट उर्दू में लिखवाते थे; सिख दंगों पर संसद में माफी मांगी थी

5. उर्दू में लिखा जाता था मनमोहन सिंह का भाषण: पहले स्पीच की तैयारी में तीन दिन लगे, टेलीप्रॉम्प्टर के सामने करते थे प्रैक्टिस

6. मनमोहन बतौर वित्त मंत्री देश में उदारीकरण लाए:नरसिम्हा राव ने कहा था- सफल हुए तो श्रेय हम दोनों को, नाकाम हुए तो आप जिम्मेदार

7. मनमोहन सिंह ने टीचर्स के कहने पर इकोनॉमिक्स चुनी: अमृतसर हिंदू कॉलेज लेता था आधी फीस, क्लासमेट बोले-कम शब्दों में अपनी बात बोल जाते थे

8. पूर्व PM मनमोहन सिंह को अमेरिकी विदेशमंत्री ने श्रद्धांजलि दी:NYT ने कहा- मृदुभाषी और बुद्धिजीवी का निधन, BBC ने आर्थिक सुधारों का प्रणेता कहा

मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर भी तैयारियां शुरू

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक यहां पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 9:30 बजे यहां से अंतिम यात्रा निगम बोध घाट के लिए रवाना होगी।

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मनमोहन सिंह के आवास पर उनके अंतिम सफर की तैयारियां शुरू

मनमोहन सिंह के आवास पर उनके अंतिम सफर से पहले हलचल है। यहां से 8 बजे उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जाएगा।

11:19 PM27 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

सरकार ने कहा- मनमोहन सिंह का स्मारक दिल्ली में बनेगा

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के स्थान को लेकर कांग्रेस के आरोपों के बीच देर रात गृह मंत्रालय ने कहा, ‘आज (शुक्रवार) सुबह कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष ने सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के लिए स्मारक बनाने के लिए जगह आवंटित करने का अनुरोध किया। कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। इस बीच अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं क्योंकि इसके लिए एक ट्रस्ट बनाना होगा और जगह तय करनी होगी। पूर्व पीएम का स्मारक दिल्ली में बनेगा।’

10:32 PM27 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस बोली- डॉ. सिंह के स्मारक के लिए सरकार कोई स्थान नहीं ढूंढ सकी

10:27 PM27 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति शामिल होंगी

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम गृह मंत्रालय ने जारी किया है। अंतिम संस्कार में भाग लेने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई मंत्री निगमबोध घाट पहुंचेंगे।

10:26 PM27 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

खड़गे ने मोदी से कहा- डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार स्मारक बनाना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

10:25 PM27 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मनमोहन सिंह के दिल्ली स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इधर, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी गई और शोक प्रस्ताव पारित किया गया।

शुक्रवार शाम को कांग्रेस मुख्यालय पर CWC की बैठक हुई, इसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

10:23 PM27 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

सोनिया का संदेश- हमने ऐसे नेता को खोया है, जो ज्ञान, बड़प्पन और विनम्रता के प्रतीक थे

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संदेश जारी किया। उन्होंने लिखा कि हमने एक ऐसे नेता को खो दिया है जो ज्ञान, बड़प्पन और विनम्रता के प्रतीक थे, जिन्होंने पूरे दिल और दिमाग से हमारे देश की सेवा की। उनकी दूरदर्शिता ने लाखों भारतीयों का जीवन बदल दिया और उन्हें सशक्त बनाया।

सोनिया ने लिखा कि मेरे लिए डॉ. मनमोहन सिंह का निधन एक बड़ी निजी क्षति है। वे मेरे मित्र और मार्गदर्शक थे। उनका व्यवहार बहुत ही सौम्य था, लेकिन अपने विश्वासों के प्रति वे बहुत दृढ़ थे। वे एक ऐसा शून्य छोड़ गए जिसे कभी नहीं भरा जा सकता। कांग्रेस पार्टी और भारत के लोग हमेशा गर्व करेंगे और आभारी रहेंगे कि हमारे पास डॉ. मनमोहन सिंह जैसे नेता थे जिनका भारत की प्रगति और विकास में अतुलनीय योगदान है।

10:20 PM27 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

RSS ने कहा- देश मनमोहन के योगदान को याद रखेगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि वे सामान्य परिवार से थे और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे। वे विख्यात अर्थशास्त्री थे। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति दें।

10:19 PM27 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- देशवासियों की तरफ से मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं

पीएम मोदी ने कहा- डॉ. मनमोहन सिंह ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर दल के व्यक्ति से संपर्क रखा, सहज उपलब्ध रहे। यहां दिल्ली आने के बाद भी मेरी उनसे बात-मुलाकात होती थी। मुझे उनसे हुईं मुलाकातें और चर्चाएं हमेशा याद रहेंगी। इस कठिन घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं। सभी देशवासियों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह ने वित्तीय संकट से घिरे देश को एक नई अर्थव्यवस्था के मार्ग पर प्रशस्त किया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जनता के प्रति, देश के विकास के प्रति उनके कमिटमेंट को हमेशा बहुत सम्मान से देखा जाएगा। डॉ. मनमोहन सिंह जी का जीवन, उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब था। उनकी विनम्रता सौम्यता उनके संसदीय जीवन की पहचान बनी।

10:17 PM27 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने की कोशिशें कीं, खड़गे ने कहा- बोलने की बजाय काम किया

10:16 PM27 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

इसी साल 3 अप्रैल को खत्म हुआ था राज्यसभा कार्यकाल

मनमोहन सिंह 3 अप्रैल को राज्यसभा से रिटायर हुए थे। वे 1991 में पहली बार असम से राज्यसभा पहुंचे थे। तब से करीब 33 साल तक वे राज्यसभा के सदस्य रहे। छठी और आखिरी बार वे 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने थे।

राज्यसभा में बतौर सांसद मनमोहन सिंह की आखिरी तस्वीर। वे 19 सितंबर 2023 को व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे थे। इससे पहले 7 अगस्त 2023 को भी व्हीलचेयर पर संसद की कार्यवाही अटेंड की थी।

राज्यसभा में बतौर सांसद मनमोहन सिंह की आखिरी तस्वीर। वे 19 सितंबर 2023 को व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे थे। इससे पहले 7 अगस्त 2023 को भी व्हीलचेयर पर संसद की कार्यवाही अटेंड की थी।

मनमोहन सिंह के रिटायरमेंट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें खत भी लिखा था। अपनी चिट्ठी में खड़गे ने लिखा था- अब आप सक्रिय राजनीति में नहीं होंगे, लेकिन आपकी आवाज जनता के लिए लगातार उठती रहेगी। संसद को आपके ज्ञान और अनुभव की कमी खलेगी।

मनमोहन सिंह की सीट पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा पहुंची थीं। 20 फरवरी को उन्हें राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था।

10:16 PM27 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले आखिरी पीएम थे मनमोहन सिंह

3 जनवरी 2014 को मनमोहन सिंह ने बतौर पीएम आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने 100 से ज्यादा जर्नलिस्ट के 62 सवालों के जवाब दिए थे। इसमें मनमोहन सिंह ने कहा था, “मुझे ईमानदारी से विश्वास है कि इतिहास मेरे प्रति समकालीन मीडिया की तुलना में अधिक उदार होगा।”

10:15 PM27 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

पढ़ें, कैसा रहा मनमोहन सिंह का करियर…

10:15 PM27 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

बतौर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 5 यादगार तस्वीरें…

तस्वीर 19 सितम्बर 2004 की है। जब पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ नई दिल्ली के 7 रेसकोर्स रोड पर एक इवेंट में मौजूद थे।

तस्वीर 19 सितम्बर 2004 की है। जब पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ नई दिल्ली के 7 रेसकोर्स रोड पर एक इवेंट में मौजूद थे।

तस्वीर 12 अप्रैल 2010 की है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वाशिंगटन के ब्लेयर हाउस में परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ बैठक के दौरान नजर आए थे।

तस्वीर 12 अप्रैल 2010 की है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वाशिंगटन के ब्लेयर हाउस में परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ बैठक के दौरान नजर आए थे।

तस्वीर 12 मार्च 2010 की है। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक बैठक में अपने रूसी काउंटरपार्ट व्लादिमीर पुतिन के साथ मीटिंग में।

तस्वीर 12 मार्च 2010 की है। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक बैठक में अपने रूसी काउंटरपार्ट व्लादिमीर पुतिन के साथ मीटिंग में।

इस तस्वीर में 15 अगस्त 2013 को तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह 67वें स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में लाल किले से देश को संबोधित करने जाते हुए नजर आ रहे हैं। बतौर प्रधानमंत्री यह उनका आखिरी भाषण था।

इस तस्वीर में 15 अगस्त 2013 को तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह 67वें स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में लाल किले से देश को संबोधित करने जाते हुए नजर आ रहे हैं। बतौर प्रधानमंत्री यह उनका आखिरी भाषण था।

10:14 PM27 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

पूर्व PM मनमोहन सिंह से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

मनमोहन सिंह की यादें VIDEOS में, संसद में कहा था- हजारों जवाबों से अच्छी है मेरी खामोशी

हमेशा आसमानी रंग की पगड़ी पहनने वाले मनमोहन ने 22 मई, 2004 को भारत के 14वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उन्हें एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर कहा गया, लेकिन मनमोहन ने न सिर्फ 5 साल का कार्यकाल पूरा किया, बल्कि अगली बार भी सरकार में वापसी की। एक मंझे हुए अर्थशास्त्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह जब राजनेता बने, तो उनकी शख्सियत के कई अनदेखे पहलू सामने आए। नीचे पढ़ें और देखें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से जुड़े खास मोमेंट्स। पढ़ें पूरी खबर…

PM आवास में भी मारुति 800 रखते थे मनमोहन, भाषण उर्दू में लिखवाते थे; सिख दंगों पर संसद में माफी मांगी थी

सितारों के आगे जहां और भी हैं… संसद में ये शेर पढ़ने वाले डॉ. मनमोहन सिंह अपने आखिरी सफर पर निकल चुके हैं। देश की इकोनॉमी को नाजुक दौर से निकालने का क्रेडिट उन्हें दिया जाता है। कम ही लोग जानते हैं कि डॉ. मनमोहन पीएम आवास में रहने के बावजूद खुद को आम आदमी कहते थे। उन्हें सरकारी BMW से ज्यादा अपनी मारुति 800 पसंद थी। यह बात 2004 से 3 साल तक उनके गार्ड रह चुके असीम अरुण ने शेयर की है। पढ़ें पूरी खबर…

बतौर वित्तमंत्री देश में उदारीकरण लाए, नरसिम्हा राव ने कहा था- सफल हुए तो श्रेय दोनों को, नाकाम हुए तो आप जिम्मेदार

मनमोहन सिंह को भारत की अर्थव्यवस्था में उदारीकरण लाने का श्रेय दिया जाता है। वे पीवी नरसिम्हा राव सरकार (1991-96) में वित्त मंत्री भी रहे थे। पीवी नरसिम्हा राव ने तब एक आला अफसर पीसी अलेक्जेंडर की सलाह पर डॉ. सिंह को वित्त मंत्री बनाया था। राव ने मनमोहन से कहा था कि अगर आप सफल हुए तो इसका श्रेय हम दोनों को जाएगा। अगर आप असफल हुए तो सिर्फ आपकी जिम्मेदारी होगी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *