Forest department confiscated illegal goods worth Rs 12 lakh | वन विभाग ने 12 लाख का अवैध माल जब्त किया: बलरामपुर में पांच लाख का कत्था और सात लाख की अवैध खैर लकड़ी बरामद – Balrampur (Ramanujganj) News


बलरामपुर जिले में वन विभाग ने पांच लाख का कत्था लोड की हुई एक लग्जरी कार जब्त की है। इसके अलावा एक पिकअप वाहन भी जब्त की है। जिस पर करीब सात लाख की अवैध खैर की लकड़ी लोड थी।

.

ये दोनों वाहन छत्तीसगढ़ के बाहर की है। हालांकि मामले में अब तक कोई तस्कर गिरफ्तार नहीं हो पाया है। विभाग इस मामले में आरोपियों की जांच कर रही है।

पूरा मामला वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर का हैं जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान एक लग्जरी कार को पकड़ा।

इस पर कत्था लदा हुआ था। यह कत्था जंगलों से अवैध रूप से काटे गए खैर के पेड़ों से बनाया गया था। वहीं एक कार्रवाई में एक पिकअप से खैर की लकड़ी लदी हुई थी।

इस लकड़ी का उपयोग कत्था बनाने के लिए किया जाता है। दोनों वाहनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *