4 children got burnt due to BJP candidate’s campaign balloons | BJP प्रत्याशी के प्रचार गुब्बारों से 4 बच्चे झुलसे: दिल्ली में कैंट से भाजपा के बताए जा रहे प्रत्याशी, मेरठ के गांव में मचा हड़कंप – Meerut News


मेरठ में मंगलवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फलावदा के बातनौर गांव में आसमान से बड़ी संख्या में गुब्बारे आते देखे तो बच्चे उनको लेने के लिए दौड़ पड़े। बच्चों ने जैसे ही गुब्बारों को छुआ तो वह फूट गए। चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए। इस पूरे मामले

.

बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनका उपचार कराया गया। पूरे मामले में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि दिल्ली से भाजपा के कैंट विधायक प्रत्याशी के ये गुब्बारे बताए जा रहे हैं, पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी परिजन की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।

मंगलवार को बातनौरनिवासी जोरेन, शादाब, समद और गुलफाम पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल गए थे। खेत में गुब्बारे पड़े हुए थे। उनके पास दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी के पर्चे थे। जैसे ही उन्होंने गुब्बारे उठाए तो वह फटने लगे। चारों किशोर झुलस गए। गुब्बारे फटने की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई। लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई।

ग्राम प्रधान पति सजाउदीन, डाॅ. शकील आदि ने बताया कि गुब्बारे यहां कैसे आए इसकी किसी को जानकारी नहीं है। गांव में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों को कहना है कि प्रचार सामग्री के गुब्बारे आने से उसमें गैस भरी होने के कारण हादसा हुआ है। वहीं, पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि चुनाव प्रचार साम्रगी के गुब्बारे थे। वे फट गए। जिसके चलते कई किशोर घायल हुए हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। पूरे मामले में जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *