Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 5 December | सेंसेक्स 226 अंक की तेजी के साथ 81,182 पर ओपन: निफ्टी भी 70 अंक चढ़ा, बैंकिंग, ऑटो सहित सभी सेक्टोरल इंडेक्स चढ़े

मुंबई10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी 5 दिसंबर को 226 अंक की तेजी के साथ 81,182 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 70 अंक की तेजी है, यह 24,540 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में तेजी और 12 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

विदेशी निवेशकों ने ₹1,797.60 करोड़ के शेयर खरीदे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.54% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 0.31% की गिरावट है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.13% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4 दिसंबर को ₹1,797.60 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹900.62 करोड़ के शेयर बेचे।
  • 4 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.69% चढ़कर 45,014 पर बंद हुआ। S&P 500 0.61% चढ़कर 6,086 पर और नैस्डैक 1.30% की तेजी के साथ 19,735 पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 4 दिसंबर को सेंसेक्स 110 अंक की बढ़त के साथ 80,956 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 10 अंक की तेजी रही, ये 24,467 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 20 में तेजी थी। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में PSU बैंकिंग और रियल्टी में 2% से ज्यादा की तेजी रही।

HDFC लाइफ 2.59% की बढ़त के साथ निफ्टी का टॉप गेनर था। वही एयरटेल 2.33% की गिरावट के साथ टॉप लूजर था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *