शाहजहांपुर पुलिस ने गौकशी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों का गैंग चार्ट तैयार करते हुए बताया कि वे संगठित होकर घुमंतू गौवंशीय पशुओं का वध करके मांस
.
पुलिस ने माना कि इस गिरोह की वजह से क्षेत्र में भय का माहौल है। आरोपी इतने खतरनाक हैं कि लोग उनके खिलाफ गवाही देने से भी डरते हैं। पुलिस ने बताया कि इनका स्वतंत्र रहना क्षेत्र के लिए खतरा है, इसलिए इन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
मकान में गौकशी करते पकड़े गए थे आरोपी
4 सितंबर की रात थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंटा मोहल्ले में शकील उर्फ लालू के मकान में पुलिस ने दबिश देकर गौकशी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें दो महिलाएं शामिल थीं। मौके पर मौजूद अन्य आरोपी फरार हो गए थे।
मुठभेड़ में पकड़े गए दो और आरोपी
घटना के बाद पुलिस ने रात में ही मुठभेड़ कर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी थी। बाद में पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी डेयरी व्यवसाय की आड़ में मकान के अंदर गौवंशीय पशुओं का वध कर रहे थे। वे चोरी-छिपे घुमंतू पशुओं को पकड़ते और उनका मांस बेचते थे। यह गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था।
गिरोह के सभी सदस्यों पर केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में शामिल गैंग सरगना तौहीद उर्फ मुन्ना और उसके साथी शकील उर्फ लालू, नदीम, मोज्जम, तौसीफ, मुजीब, मतलूब उर्फ गुड्डू, शाहीन और रूबी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। थाना सदर बाजार प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि चार सितंबर की घटना में शामिल सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। उनका मानना है कि इस गिरोह का सफाया होने से क्षेत्र में शांति स्थापित होगी।
क्षेत्र में बना था डर का माहौल
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई से पहले क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल था। पुलिस ने कहा कि यह गिरोह संगठित होकर अवैध गतिविधियां चलाता था, जिससे आम लोग डरकर चुप रहते थे। अब इनकी गिरफ्तारी से इलाके के लोग राहत महसूस कर रहे हैं।