इंदौर में आज सूर्य और चंद्रमा दोनों एक साथ उदय होगा।
आज इंदौर में चांद और सूरज के उदय का समय एक साथ 6.51 बजे था लेकिन आसमान में ऐसा कुछ नजर नहीं दिखा। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही बता दिया था कि टेक्निकल दोनों का समय एक साथ है लेकिन चंद्रोदय का दिखना संभव नहीं है। यह भी बताया कि यह खगोलीय घटना नहीं है।
.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अमावस्या पर सुबह सूर्य और चांद के उदय और शाम को ढलने का समय एक जैसा होता है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच होता है इसलिए ऐसा होता है।

आज इंदौर में चांद और सूरज के उदय का समय एक साथ 6.51 बजे था।
इसके पहले शनिवार को सूर्योदय 6.49 बजे और चंद्रोदय 5.53 पर हुआ था शाम को सूर्यास्त 5.41 बजे और चंद्र अस्त 16.50 बजे हुआ था।
मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक-

यह एक संयोग है। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना होती है। इसके कारण दूसरे रहते हैं। ऐसा कुछ पहले हुआ है, इसकी जानकारी संज्ञान में नहीं आई है।
मौसम वैज्ञानिक आशीष सिन्हा के मुताबिक

यह खगोलीय घटना नहीं बल्कि संयोग है। रोज देश के हर शहर के सूर्य-चंद्र के उदय और अस्त की जानकारी खगोल विज्ञान केंद्र कोलकाता जारी करता है। यह जानकारी भी वहीं से जारी की गई है। सुबह सूर्य का उदय और शाम को अस्त होने का प्रकृति का नियम है।
जीवाजी राव वैध शाला उज्जैन के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्त ने बताया-

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय एक साथ हो सकता है। अमावस पर दोनों लगभग एक साथ हैं। ऐसे में चंद्रमा दिखता ही नहीं। मामूली अंतर से पहले सूर्योदय होगा ऐसे में चंद्रोदय का दिखना ही संभव नहीं है। सूर्योदय के 20 मिनट पहले ही लालिमा से इतनी रोशनी आ जाती है कि कुछ नहीं दिख पाता। ऐसे ही सूर्य जब अस्त होता है तो भी करीब 20 मिनट तक रोशनी बनी रहती है। दोनों एक साथ दिखे यह स्थिति नहीं रहेगी।