यूपी में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार रात को मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.9°C रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर बरेली सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 9.7°C रिकॉर्ड किया गया। झांसी तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 9
.
सरदार पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मेरठ में शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर मेरठ का अधिकतम तापमान 27.1°C और न्यूनतम तापमान 8.9°C रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के चलते मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ रही है।
सबसे कम तापमान वाले 6 शहर
शहर | तापमान (न्यूनतम) |
मेरठ | 8.9 °C |
बरेली | 9.7 °C |
गोरखपुर | 10.5 °C |
झांसी | 9.8 °C |
लखनऊ | 10.8 °C |
प्रयागराज | 11.4°C |
ग्रेटर नोएडा प्रदेश में सबसे प्रदूषित शहर
वेस्ट यूपी में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का AQI शाम 7 बजे तक 289 दर्ज किया गया। दूसरा सबसे प्रदूषित शहर नोएडा रहा। यहां का AQI 262 रिकार्ड किया गया। जबकि 252 AQI के साथ गाजियाबाद तीसरे नंबर पर रहा।
यूपी के 4 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर
शहर | AQI |
गाजियाबाद | 252 |
नोएडा | 262 |
ग्रेटर नोएडा | 289 |
खुर्जा | 219 |