Life seemed to have come to a standstill due to the dense fog | घने कोहरे से जिंदगी दिखी थमी-सी: पटना में इस सीजन में पहली बार घना कोहरा, 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट – Patna News


9:30 बजे सुबह… पटना की तस्वीर

राज्य में 30 नवंबर के बाद दक्षिण बिहार के जिलों में बादल छाए रहेंगे। इससे दिन का तापमान कम होगा। रात के तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। दो दिनों तक राज्य के उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार में भी सुबह नौ बजे तक घना कोहरा दिखेगा। राज्य के 14 जिलों में घन

.

वहीं, गुरुवार की सुबह पटना में घना कोहरा दिखा। सुबह नौ बजे तक गंगा के किनारे घना कोहरा से जिंदगी थमी सी दिखी। कोहरा की वजह से बहुत कम वाहन सड़क पर दिखे। सिर्फ स्कूल और काम के लिए निकलने वाले लोग ही सड़क पर दिखे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी दो दिनों तक घना कोहरा दिखेगा। पटना का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अधिक अंतर रहने की वजह से भी सामान्य से अधिक गर्म महसूस हो रहा है।

7 दिनों तक औसत अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा

राज्य का औसत अधिकतम पारा 26-28 डिग्री सेल्सियस रहा। 14-16 डिग्री सेल्सियस औसत न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। एक सप्ताह तक औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को सबसे अधिक तापमान अररिया और जीरादेई में 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान डेहरी में 9.5 डिग्री रहा।

पटना-दरभंगा में फ्लाइट परिचालन प्रभावित, कई फ्लाइट रद्द की गईं

पटना में धुंध की वजह से इंडिगो की दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट रद्द हो गई। कई फ्लाइट देर से पहुंची। वहीं दरभंगा एयरपोर्ट से गुरुवार को तीसरे दिन भी विमानों का परिचालन प्रभावित रहा। गुरुवार को मुबंई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट की उड़ान रद्द रही। स्पाइस जेट का दूसरे दिन भी एक भी विमान का परिचालन नहीं हो पाया। दरभंगा एयरपोर्ट ने गुरुवार को एक जोड़े विमान के हैदराबाद के लिए परिचालन की पुष्टि की है। अन्य सभी विमानों का परिचालन रद्द बताया जा रहा है। करीब 1500 यात्रियों का आना व जाना प्रभावित हुआ।

  • अररिया के भरगामा में घने कोहरे में सड़क नहीं दिख रही थी। इस कारण एक बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 भाइयों की मौत हो गई। दोनों ही युवक रिश्ते में ममेरे और फुफेरे भाई थे।
  • समस्तीपुर के मोहनपुर में कुहासे के कारण स्कूल जा रहे शिक्षकों-शिक्षिकाओं की नाव गंगा में नाव एक टीले से टकरा गई। 4 शिक्षिका समेत छह घायल हो गए। कई लोग नाव के बाहर पानी में गिर पड़े।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *