Weather Update; Fog Alert Rain Update Mausam | | Punjab-Chandigarh | पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ शुष्क: नवंबर में बारिश के आसार नहीं, तापमान में हल्की बढ़ौतरी दर्ज; राजधानी में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा – Amritsar News

नवंबर महीना आखिरी सप्ताह में पहुंच चुका है। लेकिन इसके बावजूद ना पूरी तरह से ठंड असर दिखा रही है और ना ही बारिश हो रही है। पंजाब का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री और चंडीगढ़ का तकरीबन 1 डिग्री अधिक पाया जा रहा है। इस बीच पंजाब में प्रदूषण का स्त

.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब में नवंबर अंत तक बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। यानी कि मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, अगले दो दिन राज्य व चंडीगढ़ में धुंध को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन 27 नवंबर से एक बार फिर पंजाब के कुछ इलाकों में धुंध रहने का अनुमान है। जिसका असर कुछ दिनों रहेगा।

तापमान में बढ़ौतरी दर्ज

पंजाब में दिन का तापमान सामान्य है, लेकिन रात का तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। पंजाब का रात का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है और अधिकतर शहरों का ये तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है। जबकि चंडीगढ़ में तापमान 0.7 डिग्री अधिक है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि नवंबर महीने में तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा और बारिश के आसार भी काफी कम हैं।

प्रदूषण चिंताजनक स्थित तक पहुंचा

पंजाब में प्रदूषण के स्तर में लगातार कमी देखने को मिली है। अमृतसर में एवरेज एक्यूआई 167 रहा, जबकि बठिंडा का एक्यूआई 87 डिग्री दर्ज किया गया। जालंधर में एक्यूआई 206, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना में 156 और रूपनगर में 171 एक्यूआई दर्ज किया गया।

वहीं, चंडीगढ़ की स्थिति चिंताजनक स्थित में है। यहां प्रदूशण का स्तर 200 एक्यूआई से अधिक पाया जा रहा है। सेक्टर 22 में एवरेज 232, सेक्टर 25 में तापमान 210 और सेक्टर 53 में तापमान 232 डिग्री दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का तापमान

चंडीगढ़- शहर का तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच बने रहे का अनुमान है। आज आसमान साफ रहेगा।

अमृतसर- शहर का तापमान 13 से 23 डिग्री के बीच बने रहे का अनुमान है। आज हल्की धुंध रहेगी।

जालंधर- शहर का तापमान 12 से 25 डिग्री के बीच बने रहे का अनुमान है। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी, दोपहर होते-होते धूप खिलेगी।

लुधियाना- शहर का तापमान 11 से 24 डिग्री के बीच बने रहे का अनुमान है। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी, दोपहर होते-होते धूप खिलेगी।

पटियाला- शहर का तापमान 11 से 24 डिग्री के बीच बने रहे का अनुमान है। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी, दोपहर होते-होते धूप खिलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *