cold started increasing in bihar; bhaskar latest news | बिहार के 23 जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट: प्रदेश में पछुआ हवा का दिखने लगा असर, अगले 4 दिन में बढ़ सकती है ठंड – Patna News

बिहार में तेज पछुआ हवा चल रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में राज्य का न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की जाएगी। इससे प्रदेश में और ठंड बढ़ेगी।

.

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 14 नवंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। इससे बिहार समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में ठंड बढ़ गई है। ठंड बढ़ने के साथ साथ कई जिलों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा भी छा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को प्रदेश के 23 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

पटना मौसम विज्ञान के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बिहार में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। पछुआ हवा की गति जैसे-जैसे बढ़ेगी, वैसे-वैसे ठंड बढ़ती जाएगी।

दूसरी ओर बिहार के 11 जिलों में AQI 150 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। यानी इन 11 जिलों की हवा सबसे प्रदूषित रही। इनमें हाजीपुर की स्थिति बेहद खराब है। यहां AQI लेवल 336 रहा।

शनिवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बांका का 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। जबकि 31 डिग्री तापमान के साथ सुपौल सबसे गर्म जिला रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *