- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- 3 Big Fasts And Festivals Of Kartik Month: Today Is Dev Uthani Ekadashi, Vaikunth Chaturdashi On 14th And Kartik Purnima Will Be Celebrated On 15th November
31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज देवउठनी एकादशी है। 14 को वैकुंठ चतुर्दशी और कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को रहेगी। कार्तिक मास, भगवान विष्णु की पूजा का महीना है। इस महीने में रोज सुबह जल्दी उठकर नदी में स्नान करने की भी परंपरा है। कार्तिक माह में नदी में दीपदान भी किया जाता है। इस महीने का संबंध भगवान कार्तिकेय से भी है।
पुराणों में कार्तिक महीने के दौरान दीपदान करने का जिक्र है। साथ ही देवउठनी एकादशी, वैकुंठ चतुर्दशी और कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने की परंपरा है। मान्यता है दीपदान से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। भगवान विष्णु और लक्ष्मी की विशेष कृपा भी मिलती है। दीपदान से जीवन का अंधकार दूर होता है।



भगवान कार्तिक से पड़ा नाम पौराणिक कथा के मुताबिक तारकासुर को वरदान मिला था कि उसका वध शिवजी के पुत्र से ही होगा। तारकासुर ने वरदान पाकर देवताओं को परेशान करना शुरू कर दिया था। तब भगवान विष्णु और अन्य देवताओं ने शिव जी से विवाह करने की प्रार्थना की। उस समय देवी पार्वती शिवजी को पति रूप में पाने के लिए तप कर रही थीं। शिवजी देवी पार्वती के कठोर तप से प्रसन्न हुए और उनसे विवाह किया। फिर कार्तिकेय स्वामी का जन्म हुआ।
कुछ समय बाद ही कार्तिकेय स्वामी ने तारकासुर का वध कर दिया था। तारकासुर का वध हिन्दी पंचांग के आठवें माह में हुआ था। कार्तिकेय स्वामी के पराक्रम से शिव जी बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने इस हिंदी महीने को कार्तिक नाम दिया। माह में किए गए पूजा-पाठ से अक्षय पुण्य मिलता है।