लुधियाना में आज शाम एक महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। महिला का पति किसी काम से घर से बाहर गया था। जब वह वापस आया तो पंखे से पत्नी का शव झूलता देख सहम गया। पति ने शोर मचा लोगों को इक्ट्ठा किया। फिलहाल शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्ट
.
5 साल पहले हुई थी महिला की शादी जानकारी देते हुए वरिंदर सिंह ने कहा कि वह मूलरुप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। उसकी पत्नी पठानकोट की रहने वाली है। करीब पांच साल पहले उनकी शादी हुई थी। वरिंदर ने कहा कि उसकी डयूटी बाहर होती है। इस कारण ड्यूटी को लेकर भी विवाद रहता था। आज भी कुछ ड्यूटी को लेकर ही मामूली बहस कर रही थी।

पति वरिंदर जानकारी देते हुए।
पति ने पंखे से झूलता शव देख मचाया शोर
वरिंदर ने कहा कि वह कुछ देर के लिए घर से बाहर चला गया। करीब 10 मिनट बाद जब कमरे में लौटा तो पत्नी डिंपल का शव फंदे से लटकता मिला। उसने तुरंत आस-पास के लोगों को इक्ट्ठा किया। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव नीचे उतरवा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया।

ASI जोगिंदर सिंह जानकारी देते हुए।
उधर, इस मामले में ASI जोगिंदर सिंह ने कहा कि महिला के कोई बच्चा नहीं था। इस बात की भी उसे टेंशन रहती थी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।