Gemini, Virgo, Sunday, 20th October tarot rashifal in hindi, ravivar ka rashifal, aaj ka rashifal in hindi | रविवार का टैरो राशिफल: मिथुन राशि के लोग अहंकार से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें, कन्या राशि के लोग जरूरी कामों को न टालें

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 20 अक्टूबर को मेष राशि के लोगों की दूसरों के दबाव की वजह से तकलीफें बढ़ सकती हैं। मिथुन राशि के लोग अहंकार से बचें और निर्णय शांति से लें, तभी लाभ हो सकता है। कन्या राशि के लोग जरूरी कामों को नजरअंदाज न करें, वर्ना हानि हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – THREE OF SWORDS

मन के विरुद्ध होने वाली बातों की वजह से नाराजगी रहेगी। फिलहाल परिस्थिति के साथ समझौता करना होगा। दूसरों के दबाव की वजह से तकलीफ हो सकती है। काम पर ध्यान देकर समस्या को सुलझाने में सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत जीवन से जुड़े रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा।

करियर : टारगेट से से संबंधित बातों पर ध्यान देने की जरूरत है।

लव : पार्टनर के साथ हो रहे विवाद को दूर करने की कोशिश करें। सतर्कता रखें।

हेल्थ : बीपी से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

वृषभ – NINE OF CUPS

आपकी चिंता और नकारात्मकता का असर परिवार पर हो सकता है। किसी भी व्यक्ति के साथ बात करते समय अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। अपेक्षाओं से अधिक खर्च होने से तनाव रहेगा। फिलहाल नई बात को अमल में लाने की अपेक्षा न रखें। वर्तमान स्थिति पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।

करियर : विद्यार्थियों के लिए आलस की वजह से पढ़ाई पर ध्यान देना कठिन होगा।

लव : परिवार से मिले साथ के कारण रिलेशनशिप से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

हेल्थ : वजन अचानक से बढ़ता नजर आएगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

मिथुन – THE MAGICIAN

अपने अहंकार को काबू रखें और निर्णय शांति से लें। योग्य स्रोत प्राप्त होने के बाद भी आप बेकार की बातों पर ध्यान देंगे, इस कारण वक्त बर्बाद हो सकता है। अवसरों पर ध्यान दें। परिवार के किसी व्यक्ति से मिले मार्गदर्शन की वजह से समस्या दूर हो सकती है।

करियर : करियर से संबंधित जो नाराजगी है, वह जल्दी ही दूर होगी। अपने स्किल्स पर ध्यान देकर काम करने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर के विश्वास को बरकरार रखने की कोशिश करें। एक-दूसरे के साथ पारदर्शिता रखनी होगी।

हेल्थ : कमर में दर्द होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

कर्क – KNIGHT OF WANDS

अपनी गलतियां समझ आने के बाद भी पुरानी आदतों के कारण जरूरी बदलाव करना कठिन महसूस हो सकता है। आपको अपनी इच्छा शक्ति को प्रबल बनाने की आवश्यकता है। मदद का सही तरीके से उपयोग करते हुए समस्या को दूर करें। भविष्य से संबंधित विचार न करते हुए केवल आज के काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

करियर : युवाओं को अपेक्षा के अनुसार अवसर मिलेंगे।

लव : अपेक्षित व्यक्ति के साथ विवाह या रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है।

हेल्थ : सेहत से संबंधित समस्या दूर होने में काफी वक्त लगेगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

सिंह – QUEEN OF PENTACLES

कमाई और खर्च पर ध्यान देकर आगे की योजना बनाने की आवश्यकता होगी। परिवार के लोगों की जीवनशैली में बदलाव करने की कोशिश करें। काम का बोझ महसूस होगा। किसी भी व्यक्ति की मदद करते समय पूरी जिम्मेदारी आप पर न बने, इस बात का ध्यान रखना होगा। लाभ को किस प्रकार से निवेश किया जाए, इस बात पर भी ध्यान देने की कोशिश करें।

करियर : महिलाओं के लिए दिन महत्वपूर्ण और सफलता देने वाला साबित होगा।

लव : दूसरों की बातों पर तुरंत विश्वास न करें। पार्टनर के पक्ष को समझने की कोशिश करनी होगी।

हेल्थ : लो बीपी के कारण कमजोरी बढ़ सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

कन्या – JUDGEMENT

निराशा से बचें, आपको काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करें। किसी भी काम को नजरअंदजा न करें। स्वभाव की नकारात्मक बातों को दूर करें।

करियर : काम की जगह लिए गए किसी भी निर्णय का विरोध न करें।

लव : विवाह से संबंधित चिंता हो सकती है। आपके निर्णय सही रहेंगे।

हेल्थ : शुगर को नियंत्रित रखना होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

तुला – EIGHT OF CUPS

काम जब तक पूरा नहीं होता है, तब तक आपको एकाग्रता रखने की आवश्यकता है। पुरानी बातों की वजह से तनाव रहेगा। जिन बातों के कारण आपके लिए रुकावट आ रही है, उन्हें दूर करने की कोशिश करें। संगत में बदलाव करना आपके लिए आवश्यक होगा।

करियर : कला से जुड़े लोगों को क्षमता के अनुसार काम करना होगा।

लव : परिवार के विरोध की वजह से रिलेशनशिप के लिए नकारात्मकता महसूस होगी।

हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम हो सकती है। गर्मी की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

वृश्चिक – SEVEN OF WANDS

आज छोटा काम भी जटिल महसूस हो सकता है। मानसिक रूप से हो रही कमजोरी का कारण जानने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित लापरवाही होने से समस्या बढ़ेगी। मूल्यवान वस्तु खो सकती है। मित्रों के साथ बदलते संबंधों के कारण अकेलापन महसूस हो सकता है।

करियर : काम से संबंधित जो निर्णय बदलना चाहते हैं, उसके फायदे और नुकसान का अवलोकन करें।

लव : पार्टनर और आपको अहंकार से बचना होगा, वर्ना एक-दूसरे के प्रति नाराजगी महसूस होगी।

हेल्थ : सर्दी-खांसी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

धनु – SEVEN OF CUPS

किसी व्यक्ति पर जरूरत से अधिक विश्वास करने से तकलीफ हो सकती है। किसी की मदद करते समय अपनी समस्या का भी ध्यान रखें। परिवार के कुछ लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। नकारात्मकता से बचें। जो लोग आपके लिए रुकावट का कारण बन रहे हैं, वे आपसे दूर होंगे।

करियर : विदेश में काम करने का मौका प्राप्त हो रहा है तो इसे स्वीकार जरूर करें।

लव : परिवार के लोगों के निर्णय की वजह से आपका नुकसान होने की संभावना बन रही है।

हेल्थ : दांतों से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

मकर – THE MOON

आपकी दुविधा की वजह से काफी वक्त सोच-विचार में जाया होगा। काम की गति तेज करनी होगी। आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। इस वजह से आज के लिए तय किए गए टारगेट को हासिल करना संभव हो सकता है। जो लोग आपके साथ केवल अपने फायदे के लिए जुड़े हैं, उनसे दूर रहना होगा।

करियर : अपने निर्णय पर टिके रहना होगा। ये निर्णय कठिन जरूर है, लेकिन बड़ी समस्या दूर होगी।

लव : पार्टनर से चर्चा करने से बड़ी समस्या हल हो सकती है।

हेल्थ : वजन को नियंत्रित करना होगा। वर्ना सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

कुंभ – THE STAR

आपको मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा, इसलिए पूरा ध्यान काम पर रखें। परिवार के किसी भी व्यक्ति को अपने काम से संबंधित जरूरत से अधिक जानकारी न दें। किसी व्यक्ति को दिए गए उधार पैसे वापस प्राप्त हो सकते हैं। विचार में बदलाव आएगा। इस कारण अनेक लोगों के साथ के संबंध भी बदलेंगे।

करियर : आप जो काम कर रहे हैं, उसके जरिए मेहनत के अनुसार आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर के साथ के संवाद सुधारने की कोशिश करें।

हेल्थ : महिलाओं को सेहत से संबंधित चिंता हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

मीन – THE HIEROPHANT

आज आपको व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। जीवन में बढ़ रही सकारात्मकता के कारण जिन बातों को आप अभी तक नजरअंदाज कर रहे थे, उन पर ध्यान देंगे। जीवन में डिसिप्लिन बढ़ाने की कोशिश करें। फिलहाल आप चुनिंदा लोगों का साथ प्राप्त करते हुए अपने काम पूरे करेंगे।

करियर : प्रशंसा और नए लोगों के साथ की वजह से आपका हौसला बना रखेगा।

लव : पार्टनर के साथ की वजह से व्यक्तिगत जीवन का कोई टारगेट पूरा हो सकता है।

हेल्थ : बालों से संबंधित समस्या होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *