akhilesh yadav samajwadi party Candidates declared on five seats congress rahul gandhi maharashtrai | महाराष्ट्र में सपा ने पांच सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी: अखिलेश के कदम से लगा कांग्रेस को झटका, 12 सीटों की कर रहे हैं मांग – Uttar Pradesh News

अखिलेश के इस कदम को कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में चुनावी हुंकार भरी और कहा कि हरियाणा के रिजल्ट के बाद इंडिया गठबंधन को महाराष्ट्र में महासावधान रहना होगा। अखिलेश यादव बीते दो दिनों से महाराष्ट्र में हैं। उन्होंने अलग–अलग जगहों पर ज

.

महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव

महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव

20 नंवबर को होना है महाराष्ट्र में चुनाव महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होना है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच अभी समझौता नहीं हुआ है। सपा के यहां पहले से दो विधायक हैं। जिनमें समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी और रईस शेख शामिल हैं।

इन पांच सीटों पर सपा ने महाराष्ट्र में घोषित किए हैं उम्मीदवार सपा ने शिवाजी नगर से मौजूदा विधायक अबू आसिम आजमी, भिवंडी ईस्ट से मौजूदा विधायक रईस शेख, भिवंडी वेस्ट से रियाज आजमी, धुलिया से इरशाद भाई जागीरदार और मालेगांव से शाने हिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है। सपा ने कांग्रेस के सामने 12 सीटों की दावेदारी पेश की है। कांग्रेस या महाविकास अघाड़ी की ओर से इस पर अभी कोई जवाब नहीं दिया गया है।

माना यह जा रहा है कि कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी पर दबाव बनाने के लिए सपा ने यहां अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस बाबत कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी गई है।

सपा प्रमुख ने कहा सोच समझकर वोट करना है

सपा प्रमुख ने कहा सोच समझकर वोट करना है

महाराष्ट्र में क्या बोले अखिलेश यादव अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन ने महाराष्ट्र की जनता को महा दु:खी किया है। यहां पर महा भ्रष्टाचार चल रहा है, इन सबका जवाब इस बार जनता देने जा रही है। उन्होंने कहा “भारतीय जनता पार्टी बहुत ही होशियार पार्टी है, हरियाणा में हारी हुई जगह पर उन्होंने सरकार बना ली। इसलिए हम लोगों को सावधान रहकर अपने वोट का इस्तेमाल करना है। बीजेपी को हराना जरूरी है क्योंकि हमारे देश की जो संस्कृति है वह मिली -जुली संस्कृति है। महाराष्ट्र का संदेश देश की राजनीति को बदलने वाला संदेश होगा।’

QuoteImage

“समाजवादी पार्टी ने 12 सीटें मांगी है, दो विधायक हमारे हैं और हम वो लोग हैं जो कभी-कभी कम सीटों पर भी संतुष्ट हो जाते हैं।” – अखिलेश यादव

QuoteImage

अखिलेश ने कहा, यहां का चुनाव होगा ऐतिहासिक

अखिलेश ने कहा, यहां का चुनाव होगा ऐतिहासिक

ऐतिहासिक होगा महाराष्ट्र का चुनाव सपा प्रमुख ने कहा, ‘महाराष्ट्र का चुनाव ऐतिहासिक होने जा रहा है। जहां यह महाराष्ट्र का चुनाव है, वहीं यह देश का ऐसा चुनाव है जहां के फैसले से महाराष्ट्र और देश की राजनीति बदलने का काम होगा। भारतीय जनता पार्टी के लोग हमारे और आपके बीच में नफरत फैलाने का काम करते हैं। समाजवादियों ने बहुत सफाई से यहां पर एक संदेश देने का काम किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *