Jharkhand’s DGP removed just before the elections | झारखंड के नए DGP बने अजय सिंह: चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाए गए अनुराग गुप्ता, 3 महीने पहले संभाला था पदभार – Jharkhand News


झारखंड चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने राज्य के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए राज्य सरकार को निर्देश जारी किया है। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि वर्तमान DGP को हटाकर उनके रैं

.

इससे पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर राजधानी रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को हटाया जा चुका है। उनके स्थान पर वरुण रंजन को राजधानी रांची का उपयुक्त बनाया जा चुका है। राज्य सरकार की ओर से जीपी अनुराग गुप्ता को हटाने से संबंधित अभी कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। बता दें कि 3 महीने पहले ही उन्हें झारखंड का DGP बनाया गया था।

अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं अनुराग गुप्ता

1990 बैच के IPS अधिकारी अनुराग गुप्ता 26 जुलाई 2024 को झारखंड के DGP बनाए गए थे। वे अपने पद पर रहते हुए ACB और CID DG की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। साल 2022 में अनुराग गुप्ता को डीजी रैंक मिला था। डीजी रैंक मिलने के बाद सबसे पहले उन्हें डीजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी मिली थी।

2016 में राज्यसभा चुनाव के दौरान अनुराग गुप्ता पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगा था। इसे लेकर चुनाव आयोग के आदेश पर उनके खिलाफ 29 मार्च 2018 को सरकार ने जगन्नाथपुर थाने में केस दर्ज कराया था।

4 साल पहले हेमंत सरकार ने किया था सस्पेंड

14 फरवरी 2020 को हेमंत सरकार ने अनुराग गुप्ता को सस्पेंड कर दिया था। तब वे CID के ADG थे। उनके खिलाफ राज्यसभा चुनाव 2016 में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए बड़कागांव की तत्कालीन विधायक निर्मला देवी को लालच देने और उनके पति पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को धमकाने का आरोप लगा था।

दरअसल, 2016 में राज्यसभा चुनाव के बाद बाबूलाल मरांडी ने एक ऑडियो टेप जारी किया था। इस कथित टेप में उस समय के ADG अनुराग गुप्ता, तत्कालीन विधायक निर्मला देवी, उनके पति योगेंद्र साव के बीच बातचीत की बात सामने आई थी। मामला सामने आने के बाद पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी।

शुरुआती जांच के बाद चुनाव आयोग ने FIR का आदेश दिया था। गृह विभाग के अवर सचिव अवधेश ठाकुर के बयान पर सरकार ने तब मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में फरवरी महीने में अनुराग गुप्ता के सस्पेंशन के बाद राज्य सरकार ने विभागीय कार्रवाई शुरू की थी जिसके संचालन का जिम्मा DGP एमवी राव को दिया गया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *