नालंदा के हरनौत-सकसोहरा मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग 30A के पास पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से मैगजीन युक्त देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की
.
गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान दिव्यांशु राज (21) और प्रियांशु कुमार (20) के रूप में हुई है। दोनों पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही गांव के निवासी हैं। सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जयसवाल ने बताया कि रात करीब 1:45 बजे गश्त के दौरान हरनौत पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर शक हुआ। तलाशी के दौरान खुलासा हुआ।
अवैध हथियार कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार।
हरनौत थाना प्रभारी अबु तालिब अंसारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26/35 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वो इन हथियारों का उपयोग किन आपराधिक गतिविधियों में करने वाले थे।
इस सफल कार्रवाई में दारोगा राहुल कुमार और ऋषिकेश कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल के अरुण कुमार जायसवाल, रामचंद्र प्रसाद और अशोक सिंह की टीम शामिल थी।