Farmers Chandigarh Protest Farmer leaders meet Punjab CM Bhagwant Mann update | AAP Punjab | Punjab | पंजाब सीएम मान से आज मुलाकात करेंगे किसान नेता: बीते दिन चंडीगढ़ में हुआ था जमकर बवाल, CM आवास घेरने की दी थी चेतावनी – Chandigarh News


बीते दिन चंडीगढ़ में किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था।

पंजाब में धान की खरीद उचित तरीके से न होने के विरोध में किसानों ने कल यानी शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश की गई थी। काफी संख्या में किसान सेक्टर-35 किसान भवन में पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस ने किसान भवन के गेट बंद कर दिया थ

.

साथियों को हिरासत में लेने पर भड़के थे किसान

किसानों की तरफ से कुछ दिन पहले ही संयुक्त किसान मोर्चा और आढ़ती एसोसिएशन के बैनर तले चंडीगढ़ में मीटिंग की गई थी। इस मीटिंग में संघर्ष की स्ट्रैटजी बनाई गई थी। उन्होंने ऐलान किया गया था कि अगर मंडियों में धान की खरीद नहीं हुई तो वह चंडीगढ़ में सीएम आवास का घेराव करेंगे। उसी फैसले के मुताबिक शुक्रवार किसान चंडीगढ़ के लिए आ रहे थे।

कई जगह पर पंजाब पुलिस ने उन्हें रोका भी था। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस भी कुछ किसान नेताओं को हिरासत में लिया था। जिससे किसान नेता ज्यादा भड़क गए। लेकिन मंडियों में किसानों को दिक्कत आ रही है। फसलों के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में उन्हें यह राह चुननी पड़ी है।

सरकार ने सुबह दिया था मीटिंग का न्योता

पंजाब सरकार ने भी शुक्रवार को सुबह से कोशिशें शुरू कर दी थी किसानों के संघर्ष को टाला जाए। इसके लिए सरकार की तरफ से किसानों की सीएम भगवंत मान से कल शाम पांच बजे की मीटिंग करवाने का फैसला लिया गया था। क्योंकि सीएम आज दिल्ली गए हुए हैं। क्योंकि उन्होंने पंजाब के टीचरों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड वहां से रवाना करना था।। लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़ गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *