पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र दुहाटांड मे बुधवार की देर शाम पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। यह करतूत का आरोप बच्ची ने अपने पड़ोस के 45 वर्षीय अशोक महतो पर लगाया है। सूचना पाकर धनसार पुलिस मौके पर पहुंच आ
.
क्या है पूरा मामला
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। तभी उसके पड़ोसी अशोक महतो ने उसे बिस्कुट खिलाई और इसके बाद बहला फुसलाकर एक सुनसान गली मे ले गया। इसके बाद उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास करने लगा। जब बच्ची हल्ला की तो उसके दादा वहां आ गए। दादा के आते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। जिसके बाद बाद बच्ची के पिता आरोपी के घर घटना बताने के लिए गए तो वहां उसकी पिटाई कर दी।
ऑटो चालक है आरोपी
इसके बाद घटना की जानकारी आग की तरह फैल गई जिसके बाद पड़ोस के लोग भी आक्रोशित हो गए। जानकारी के अनुसार आरोपी अशोक महतो ऑटो चालक है। वह अक्सर नशे में धुत रहता है। पास पड़ोस के लोग भी इससे परेशान हैं। इससे पहले भी बरमसिया में एक युवती के साथ छेड़खानी मामले में जमकर पिटाई भी हुई थी।
वही धनसार थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।