Relief from clouds and drizzle in Indore | इंदौर में बादलों और रिमझिम से राहत: 24 घंटों में 2 डिग्री गिरा रात का तापमान; दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम – Indore News

इंदौर में बुधवार को बादलों के छटने और रिमझिम नहीं होने से मौसम पूरी तरह साफ रहा। करीब एक हफ्ते बाद दिनभर धूप रही। इस दौरान दिन का तापमान एक डिग्री बढ़ा वहीं रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई। हालांकि इस दौरान ठण्ड का अहसास नहीं था। आज यानी गुरुव

.

गुरुवार सुबह से मौसम साफ है....

गुरुवार सुबह से मौसम साफ है….

अभी अरब सागर में बना सिस्टम पूरी तरह से कमजोर होने से मौसम बदला है। इसके साथ ही ठण्ड को प्रभावित करने वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर भी लगभग खत्म हो गया है। इस कारण बादल नहीं छाए और रिमझिम भी नहीं हुई।

एक हफ्ते का मौसम

तारीख दिन का तापमान रात का तापमान
10 अक्टूबर 31.4 (-2) 22.8 (+4)
11 अक्टूबर 30.1 (-3) 21 (+2)
12 अक्टूबर 29.5 (-4) 23.1 (+5)
13 अक्टूबर 32.6 (0) 21.8 (+3)
14 अक्टूबर 31.8 (-1) 22.6 (+4)
15 अक्टूबर 32.8 (0) 22.2 (+4)
16 अक्टूबर 33.1 (0) 20.9 (+2)

इसके पहले मंगलवार को दिन का तापमान 32.8 (0) डिग्री और रात का तापमान 22.2 (+4) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को दिन का तापमान 33.1 (0) और रात का तापमान 20.9 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अभी भले ही रात का तापमान 2 डिग्री गिरा हो लेकिन फिर भी औसत से 2 डिग्री ज्यादा ही है। 20 डिग्री के करीब आने पर ठण्ड का अहसास शुरू हो जाएगा। अभी बंगाल की खाड़ी में भी एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। 21 अक्टूबर के बाद इसकी वजह से बादल छा सकते हैं इसका इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में कोई खास असर नहीं रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *