Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 17 October | सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की बढ़त: ये 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा, IT और ऑटो शेयर्स में तेजी

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 17 अक्टूबर को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 25,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज IT, ऑटो और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.36% और चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.07% ऊपर कारोबार कर रहा है।
  • 16 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.79% चढ़कर 43,077 पर और नैस्डैक 0.28% चढ़कर 18,367 पर बंद हुआ। S&P 500 में भी 0.47% की बढ़त रही।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 16 अक्टूबर को ₹3,435 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,256 करोड़ के शेयर खरीदे।

आज हुंडई इंडिया के IPO का आखिरी दिन

हुंडई इंडिया के IPO का आज आखिरी दिन है। कंपनी के शेयर 22 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट होंगे। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 1,865-1,960 रुपए तय किया है। इसके लिए कम से कम 13,720 रुपए की बोली लगानी होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *