Punjab-Chandigarh Weather Update, Minimum Temperature Update | पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह-शाम बढ़ी ठंड: न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी, दिन में अब भी गर्मी, अधिकांश जिलों में हवा प्रदूषित – Punjab News

पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह शाम की ठंड बढ़ी। सुबह के समय मोहाली का मौसम।

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम बदल गया है। सुबह शाम की ठंड शुरू हो गई है। इसके साथ ही अब रात का तापमान दिन की तुलना मे तेजी से गिरने लगा है। हालांकि दिन में अभी गर्मी है। राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी आई है। हालांक

.

सबसे कम तापमान बरनाला में 15.4 डिग्री दर्ज किया है। सभी जिलों का न्यूनतम 15 डिग्री से 19 डिग्री के बीच में दर्ज किया गया है। हालांकि अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की कमी आई है। सबसे 37 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया है। हालांकि 27 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन पराली आदि जलने की वजह से AQI गिरना शुरू हो गया है। जिससे लोगों को दिक्कत जरूर आ रही है।

सभी शहरों का AQI 100 से पार

जहां तक ​​पंजाब के बड़े शहरों के AQI लेवल की बात है तो अमृतसर को छोड़कर सभी में AQI 100 से ऊपर है। सुबह 6 बजे अमृतसर का AQI 57 दर्ज किया गया। जबकि जालंधर का AQI 117, खन्ना का 119, लुधियाना का AQI 144, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 121, रूपनगर का AQI 119 और पटियाला का AQI 151 रहा। अगर पराली आदि जलाई जाती है तो यह लेवल तेजी से बढ़ेगा। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होगी।

राज्य में दर्ज न्यूनम तापमान

राज्य में दर्ज न्यूनम तापमान

अक्टूबर में 53 फीसदी कम हुई बारिश

राज्य से मानसून 2 अक्टूबर को विदा हो गया था। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी। लेकिन उसके बाद से बारिश नहीं हुई है। अक्टूबर महीने में राज्य में 2.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य बारिश से 53 फीसदी कम है। इस सीजन में पहले 5.2 एमएम बारिश होती थी।

पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान

चंडीगढ़ – बुधवार अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा।

अमृतसर – बुधवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर – बुधवार शाम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला – बुधवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाएंगे। तापमान 20 डिग्री से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोहाली – अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा । तापमान 20 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना – बुधवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19 डिग्री से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *