Haryana CM Nayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE; PM Narendra Modi | BJP MLA Anil Vij | नायब आज दूसरी बार हरियाणा CM पद की शपथ लेंगे: PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि; 18 राज्यों के मुख्यमंत्री भी आएंगे, 50 हजार लोगों को न्योता – Haryana News

हरियाणा के कार्यवाहक नायब सैनी।

हरियाणा में नायब सैनी आज दूसरी बार CM पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। उनके साथ 18 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।

.

इसमें अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी (यूटी), राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे।

भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि राजनीतिक हस्तियों के अलावा खिलाड़ियों, उद्योगपतियों, डॉक्टरों, वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोग पहुंचेंगे।

पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे BJP के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया।

पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे BJP के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया।

35 IAS ऑफिसर्स की लगी ड्यूटी कार्यक्रम के लिए 35 IAS अधिकारियों को संपर्क सह प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। जो अतिथियों के निजी सचिवों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे, ताकि सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम को लेकर 40 कमेटियां बनाई बीते मंगलवार (15 अक्टूबर) को हरियाणा भवन में प्रशासन, कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा संगठन की तैयारियों को लेकर अंतिम बैठक हुई। इस बैठक में 40 कमेटियां बनाई गई, जो प्रशासन के साथ तालमेल कर व्यवस्था बनाएंगी। इसके अलावा 1 हजार से अधिक वॉलंटियर भी तैनात रहेंगे।

2500 बसों की व्यवस्था समारोह के लिए 2500 बसों की व्यवस्था की गई है। हर जिले से पंचकूला के लिए रोडवेज की बसें चलेंगी। इसके अतिरिक्त प्राइवेट बसों का इंतजाम प्रशासन की ओर से किया गया है। जिला स्तर पर DC को इसकी व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं।

साथ ही बसों में खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए हर बस में एक खाना प्रबंधक लगाया गया है, जो यह व्यवस्था देखेगा। स्पेशल फूड पैकेट तैयार किए जाएंगे। एक फूड पैकेज में 20 से 30 लोगों के खाने के पैकेट होंगे।

पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में पहुंची बम स्क्वायड टीम।

पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में पहुंची बम स्क्वायड टीम।

2 मंच तैयार किए समारोह में 2 मंच तैयार किए गए हैं। एक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित 3 केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह और मनोहर लाल खट्‌टर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी CM सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, सभी विधायक और केंद्रीय भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

पंडाल में अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे पंडाल में 8 अलग-अलग तरह के ब्लॉक तैयार किए गए हैं। हर ब्लॉक में विशेष कैटेगरी के लोगों को बैठाया जाएगा। ड्रोन दीदी, खाप पंचायतों के प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसानों, उद्योग जगत के प्रसिद्ध लोगों, भाजपा पदाधिकारियों से लेकर बूथ लेवल तक के पदाधिकारियों तक अलग-अलग ब्लॉक में बैठे नजर आएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *