Sangrur Lord Valmiki shobha yatra taken out | संगरुर में निकाली भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा हुए शामिल, बोले- कल अमृतसर में होगा राज्यस्तरीय कर्यक्रम – Sangrur News

संगरुर में भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा में शामिल कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा।

पंजाब के संगरुर में शरण पूर्णिमा के अवसर पर आज सुनाम उधम सिंह वाला में भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस को समर्पित विशाल शोभा यात्रा की शुरुआत करते हुए समस्त संगतों को

.

कैबिनेट मंत्री ने लोगों को समानता और भाईचारे का संदेश देने वाले भगवान वाल्मीकि जी के दर्शाए मार्ग और आदर्शों पर चलने का आहवान किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा 17 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल अमृतसर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करवाया जा रहा है, ताकि भगवान वाल्मीकि जी के संदेश को हर घर तक पहुंचाया जा सके।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को सम्मानित करते लोग।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को सम्मानित करते लोग।

उन्होंने कहा कि सुनाम ऊधम सिंह वाला में हर साल भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है, और इस दौरान सभी समुदायों के लोग बढ़ चढ़कर शामिल होते हैं और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

इस मौके पर शोभा यात्रा की प्रबंधक समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को सम्मानित किया गया। इस दौरान, पनसीड पंजाब के चेयरमैन महिंदर सिंह सिद्धू और नगर कौंसिल के प्रधान निशान सिंह टोनी ने भी भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की मुबारकबाद दी और उनके द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में संगतें शामिल हुईं, और झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *