भोजपुर जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में सोमवार को गला दबाकर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के परिजन ने पैसे की मांग को लेकर ससुराल वालों पर गला दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गा
.
गुड़िया की शादी 24 अप्रैल को हुई थी।
पांच लाख रुपए मांगे गए थे
मृतका के चचेरे भाई गोपाल पासवान ने बताया कि धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी व उसके चाचा ओम प्रकाश पासवान ने अपनी बेटी गुड़िया कुमारी की शादी इसी वर्ष 24 अप्रैल को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी मन पासवान के बेटे मंटू पासवान से की थी। शादी में पांच लाख रुपए देने की मांग की गई थी। शादी के समय उन्होंने दहेज में एक बाइक, दो लाख रुपए और गहने दिए थे। नगद कम दी थी।
सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।
पैसे के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था
जितने कम पैसे दिए थे शादी के बाद पति और ससुराल वालों देने का दबाव डाला। कहने लगे जाओ अपने मायके से पैसे लेकर आओ। उसे प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वालों ने कुछ दिन पहले मायके भेजा था। बाद में वे लोग आए और उसे ले गए।
इसी बीच उसके ससुर मन पासवान ने फोन कर सूचना दी कि उसकी मौत हो गई है। ससुराल महुली गांव पहुंचे तो देखा कि शव ऑटो में पड़ा है और ससुराल के सभी लोग फरार हैं। इसके पश्चात परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में कराया।
मायके से ससुराल जान के बाद मौत।
2015 में मां की हुई थी मौत
वहीं दूसरी तरफ मृतका के चचेरे भाई गोपाल पासवान ने उसके पति मंटू पासवान, ससुर मन पासवान, सास और ससुराल के अन्य लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
बताया जाता है कि मृतका अपने तीन बहन व एक भाई में बड़ी थी। उसके परिवार में दो बहन खुशी कुमारी, पूजा कुमारी व एक भाई शंकर पासवान है। मां निंता देवी की मौत 2015 में बीमारी के कारण हुई थी।