शिमला के रिज पर सुहावने मौसम के बीच चहलकदमी करते हुए पर्यटक
हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर में सूखे जैसी हालात पनपने लगे है। प्रदेश में 1 से 13 अक्टूबर के बीच सामान्य से 95 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस अवधि में 12.9 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार मात्र 0.7 मिलीमीटर बादल ही अक्टूब
.
राज्य के 12 में से 7 जिलों में पानी की एक बूंद भी नहीं बरसी, जबकि 3 जिलों में 95 प्रतिशत से भी कम बारिश हुई है। प्रदेश में अगले 5 दिन तक भी बारिश के आसार नहीं है।
ऊना जिला में 8.6 मिलीमीटर, मंडी में 3.7 मिलीमीटर और कांगड़ा में 1 मिलीमीटर बारिश जरूर हुई है। लगातार धूप खिलने से प्रदेश का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। इससे इस बार ठंड भी देरी से दस्तक देगी।
19 अक्टूबर को ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग की माने तो 18 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि 19 अक्टूबर को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इस दिन लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर और कांगड़ा की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है।
नॉर्मल से 2 डिग्री ज्यादा चल रहा तापमान
प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान अभी सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। अमूमन ठंडे रहने वाले केलांग के तापमान में बीते दो सप्ताह से धूप खिलने की वजह से नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 8.8 डिग्री का उछाल आया है। केलांग का तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।
ऊना का तापमान सबसे ज्यादा 33.6 डिग्री सेल्सियस है। प्रदेश के सात शहर ऐसे है जहां तापमान 30 डिग्री या इससे अधिक चल रहा है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
शिमला | 12.2 | 23.4 |
धर्मशाला | 14.8 | 27.8 |
ऊना | 14 | 33.6 |
केलांग | 3.7 | 19.8 |
सोलन | 12.5 | 28 |
मनाली | 8.1 | 22.6 |
मंडी | 15.7 | 29.2 |
बिलासपुर | 16 | 32 |
चंबा | 13.4 | 29.9 |