BJP busy preparing for by-election | उपचुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा: प्रदेश मंत्री बोले- परीक्षा में पास होना जरूरी; पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना और बूथ मैनेजमेंट अहम जिम्मेदारी – Dausa News


दौसा में भाजपा की बैठक को संबोधित करते प्रदेश पदाधिकारी।

दौसा में विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी हैं। रविवार को दौसा, कुण्डल व सैंथल मण्डल की बूथ स्तर बैठक का आयोजन किया गया। जिन्हें उपचुनाव प्रभारी व प्रदेश मंत्री अजीत मांडन ने सम्बोधित किया। प्रदेश मंत्री ने कहा कि बूथ विजय संकल्प बैठ

.

दौसा शहर मंडल की बैठक सत्यनारायण मैरिज गार्डन में आयोजित हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, संजय नरूका जिला प्रभारी संगठन, राधेश्याम उपाध्याय शहर मंडल प्रभारी, रवि पालीवाल शहर मण्डल सह प्रभारी, विकास शर्मा प्रवासी विस्तारक प्रभारी सहित शहर के 56 बूथों के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चे प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सैंथल मण्डल की बैठक में 46 बूथों के पदधिकारी शामिल हुए।

जिला संगठन प्रभारी संजय नरूका ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की पहचान पार्टी से और पार्टी की पहचान सभी कार्यकर्ताओं से है। आगामी उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि ये चुनाव कार्यकर्ताओं की परीक्षा है, जिसमें सभी को पास होना है। चुनाव में कुछ ही समय शेष है। सभी कार्यकर्ताओं को अपना पूरा समय इसमें देना है, अंतिम छोर तक संपर्क कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना है। बूथ स्तर तक के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी हम सभी की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *