Amreli got the gift of development work worth crores | अमरेली को मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: सीएम पटेल ने पीपीपी मॉडल पर 42 करोड़ की लागत से बने बस डिपो का लोकार्पण किया – Gujarat News

सीएम ने जिले की चार अलग-अलग तहसीलों में विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार सुबह अमरेली जिले का दौरान किया। उन्होंने यहां 42 करोड़ की लागत से पीपीपी मॉडल पर बने बस डिपो का लोकार्फण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अमरेली जिले की चार अलग-अलग तहसीलों में विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्या

.

महुवा रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का भूमिपूजन किया

सांसद भरत सूतरिया सहित अन्य नेता भी कार्यकर्ता भी कार्यक्रमों में शामिल हुए।

सांसद भरत सूतरिया सहित अन्य नेता भी कार्यकर्ता भी कार्यक्रमों में शामिल हुए।

इसके बाद उन्होंने अमरेली स्थित गायकवाडी राजमहल के नवीनीकरण के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। अमरेली जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ विधायक कौशिक वेकरिया, हीरा सोलंकी, महेश कसवाला, जनक तलावीया, जेवी काकडिया और सांसद भरत सूतरिया सहित अन्य नेता भी कार्यकर्ता भी कार्यक्रमों में शामिल हुए। अमरेली के बाद मुख्यमंत्री सावरकुंडला पहुंचे थे। यहां महुवा रोड पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रितज का भूमिपूजन किया।

राजूला नगरपालिका के कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया

राजुला नगरपालिका के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

राजुला नगरपालिका के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

इसके बाद लिलिया ग्राम पंचायत के जेटिंग मशीन और 66 केवी सब स्टेशन का लोकार्पण किया गया। अमरेली और सावरकुंडला का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री राजूला पहुंचे। यहां मार्केटिंग यार्ड के सामने स्थापित किए गए 108 फीट के विराट तिरंगा का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा राजुला नगरपालिका के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। राजूला के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक हिरा सोलंकी और पूर्व विधायक अंबरिश डेर के साथ मुलाकात की।

राजूला से धारी पहुंचे सीएम राजुला का दौरा खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री धारी पहुंचे। यहां उन्होंने धारी पुलिस मुख्यालय, नवनिर्मित डीवाईएसपी दफ्तर की बिल्डिंग का लोकार्पण किया । इसके बाद आंबरडी सफारी पार्क का निरीक्षण करने सीएम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सफारी पार्क में विभिन्न वन्यप्राणियों का अवलोकण किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *