मुरैना जिले के पोरसा कस्बे के कौथर गांव के एक ही परिवार के सात लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। जब उन लोगों की तबीयत अधिक बिगड़ी तो उन्हें पोरसा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां के डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मुरैना जिला चिकित्सालय रेफ
.
बता दें कि, जिले के पोर्स कस्बे के बड़ी कोथर गांव निवासी रविंद्र सिंह के घर के सभी सदस्य जिनमें महिलाएं तथा बच्चे सभी शामिल थे उन्होंने शाम का भोजन किया। भोजन में उन्होंने बेसन की कढ़ी खाई थी। भोजन करने के बाद घर के सभी सदस्यों की हालत बिगड़ने लगी। उनके पेट में दर्द, उल्टी दस्त के साथ बुखार आना शुरू हो गया। घर के सात सदस्यों की जब हालत खराब होने लगी तो उन्होंने तुरंत शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरसा पहुंचकर घर के सभी सदस्यों को डॉक्टर को दिखाया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय मुरैना के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय मुरैना वह लोग देर शाम को 108 एम्बुलेंस की मदद से पहुंचे। जिला चिकित्सालय मुरैना में डॉक्टरों ने जब सभी की हालत देखी तो बताया कि यह सभी लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं। उसके बाद सभी का इलाज शुरू किया गया और उन्हें भर्ती कर लिया गया है।
यह लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार
जो लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं, उनमें भूरी बाई पति तेजपाल सिंह, उम्र 60 वर्ष, अरविंद सिंह पुत्र तेजपाल सिंह, सफलता पति अरविंद सिंह, लक्ष्मी पुत्री अरविंद सिंह, पूनम पति सतीश सिंह तोमर, कृष्ण पुत्र सतीश सिंह तोमर तथा आयुष पुत्र सतीश सिंह तोमर मुख्य रूप से शामिल है।