Farmers fair was held in Kajri, farmers arrived from all over the district | काजरी में हुआ किसान मेला, जिले भर से पहुंचे किसान: खेती की नई तकनीक, फसल के बारे में वैज्ञानिकों ने दी जानकारी – Jodhpur News


काजरी में हुए किसान मेले में हिस्सा लेने पहुंची महिला किसान।

जोधपुर के काजरी में किसान नवाचार दिवस के मौके पर खरीफ 2024 का मेला हुआ। इसमें जोधपुर सहित जिले भर के किसान पहुंचे। जहां उन्हें वैज्ञानिकों ने काजरी में उगाई जा रही उन्नत किस्म की फसलों के बारे में जानकारी दी।

.

कार्यक्रम के समन्वयक डॉक्टर एसपीएस तंवर ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। इसके चलते उन्हें सीधे ही हरे भरे खेतों का अवलोकन करवाया गया। उन्होंने बताया कि काजरी की ओर से विकसित की गई मोठ की नई किस्म इन इलाकों में गेम चेंजर साबित होगी। किसान समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर अधिक रोजगार आमदनी अर्जित कर पाएंगे। वहीं पशुओं के चारे के लिए भी घास की नई किस्म काजरी 2178 से चारे की उपलब्धता बढ़ेगी।

इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर आरके सोलंकी ने बाजरा, कंगनी और चीना की उन्नत किस्म और मिलेट्स के बारे में किसानों को जानकारी दी। किसानों को फसल वाटिका, कृषि वानिकी, बीज उत्पादन, पादप उद्यान, जैविक खेती, कृषि विज्ञान केंद्र आदि का भ्रमण करवाकर जानकारी दी गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *