एक तरफ प्रदेश के बेरोजगार युवा स्कूल व्याख्याता और वरिष्ठ अध्यापक भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों में इन दोनों ही कैडर के 42 हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं। इतनी बड़ी संख्या में खाली पद होते हुए भी भर्ती प्रक्र
.
एक जुलाई को व्याख्याताओं के खाली पद 12846 थे, जो सितंबर में बढ़कर 17285 पहुंच गए। इसी तरह वरिष्ठ अध्यापकों के खाली पद भी जुलाई में 25396 के मुकाबले सितंबर में 25502 पहुंच गए। इन दोनों कैडर के सितंबर में खाली पदों की संख्या 42787 है। इन दोनों ही पदों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती निकालता है। माध्यमिक शिक्षा में सभी कैडर के कुल पदों की संख्या 370873 है, इनमें से 125081 पद खाली पड़े हैं। इतनी बड़ी संख्या में पद खाली होने के बावजूद युवा बेरोजगार भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं।
माध्यमिक शिक्षा
माध्यमिक शिक्षा में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के 23555 पद खाली पड़े हैं। इस कैडर के 103087 पद स्वीकृत है। इनमें से 79532 पद भरे हुए हैं।
वाइस प्रिंसिपल
पिछले दिनों व्याख्याता से वाइस प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नति की गई थी। इस कारण एक साथ व्याख्याता के खाली पद बढ़ गए। वर्तमान में वाइस प्रिंसिपल के 12424 पद स्वीकृत हैं, इनमें से 7526 पद खाली हैं। पिछले दिनों पदोन्नति से 4898 पद भर गए थे।
खाली पदों से पढ़ाई प्रभावित – वरिष्ठ अध्यापक और स्कूल व्याख्याता के इतनी बड़ी संख्या में पद खाली रहने से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई स्कूलों में विषय अध्यापक नहीं है। अगर नई भर्ती भी निकलती है तो इस साल बच्चों को नए वरिष्ठ अध्यापक व व्याख्याता मिलना मुश्किल हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे रहेगी। वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 591 में से 358 पद और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 में से 3539 पद खाली पड़े हैं। इसी तरह से पूर्व प्राथमिक अध्यापक के 2020 में से 1257 पद खाली पड़े हैं।