Civil Investiture Ceremony 2- Vyjayanthimala, Chiranjeevi | Amit Shah hosts dinner for Padma awardees winners | 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण, 56 पद्मश्री विजेता सम्मानित: राष्ट्रपति ने दिए पद्म अवॉर्ड्स; अमित शाह ने विजेताओं के लिए डिनर होस्ट किया

  • Hindi News
  • National
  • Civil Investiture Ceremony 2 Vyjayanthimala, Chiranjeevi | Amit Shah Hosts Dinner For Padma Awardees Winners

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कर्नाटक के डॉ. राजन्ना को दिव्यांगजन के लिए काम करने पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। - Dainik Bhaskar

कर्नाटक के डॉ. राजन्ना को दिव्यांगजन के लिए काम करने पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।

राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में गुरुवार को पद्म अवॉर्ड्स दिए गए। यह पद्म अवॉर्ड्स वितरण का दूसरा हिस्सा था। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पुरस्कार विजेताओं को परिजन भी शामिल हुए।

समारोह का सबसे भावुक और गर्व से भरा पल सोशल वर्कर डॉ. केएस राजन्ना को पद्म श्री अवॉर्ड दिए जाने का था। डॉ. राजन्ना ने पोलियो के कारण अपने हाथ-पैर गवां दिए थे। बावजूद इसके वे मैकेनिकल इंजीनियर बने। पैरालिंपिक में गोल्ड जीता, साथ ही कई दिव्यांगों को रोजगार दिया।

राजन्ना ने अवॉर्ड लेने से पहले पीएम मोदी का शुक्रिया किया। डाइस पर चढ़ने से पहले उसे प्रणाम किया और उसके बाद राष्ट्रपति से अवॉर्ड लिया।

समारोह के बाद अमित शाह ने अपने घर पर डिनर होस्ट किया। जिसमें रामचरण तेज, चिरंजीवी, वैजयंती माला समेत पद्म पुरस्कार विजेता शामिल हुए।

देखिए कुछ तस्वीरें…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ ग्रुप फोटो सेशन करवाया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ ग्रुप फोटो सेशन करवाया।

पद्मश्री से सम्मानित किए जाने से पहले सामाजिक कार्यकर्ता जागेश्वर यादव पीएम मोदी के पास पहुंचे। जागेश्वर ने नंगे पैर अवॉर्ड लिया।

पद्मश्री से सम्मानित किए जाने से पहले सामाजिक कार्यकर्ता जागेश्वर यादव पीएम मोदी के पास पहुंचे। जागेश्वर ने नंगे पैर अवॉर्ड लिया।

डॉ. कुरेला विट्ठलाचार्य को पद्म श्री अवॉर्ड देने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंच से नीचे उतरकर आईं।

डॉ. कुरेला विट्ठलाचार्य को पद्म श्री अवॉर्ड देने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंच से नीचे उतरकर आईं।

ओडिशा के शब्द नृत्य गुरु भगवत पधान को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वे पद्म अवॉर्ड पाने वाले उम्रदराज लोगों में शामिल हैं।

ओडिशा के शब्द नृत्य गुरु भगवत पधान को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वे पद्म अवॉर्ड पाने वाले उम्रदराज लोगों में शामिल हैं।

मशहूर एक्ट्रेस वैजयंतीमाला बाली को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण से नवाजा गया है।

मशहूर एक्ट्रेस वैजयंतीमाला बाली को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण से नवाजा गया है।

साउथ सुपरस्टार कोनिडेला चिरंजीवी को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण दिया गया।

साउथ सुपरस्टार कोनिडेला चिरंजीवी को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण दिया गया।

101 साल फ्रांस की योगा ट्रेनर शार्लेट शोपेन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

101 साल फ्रांस की योगा ट्रेनर शार्लेट शोपेन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

गृह मंत्री अमित शाह ने पद्म अवॉर्ड विजेताओं के लिए डिनर होस्ट किया, वे उनका स्वागत करने खुद मौजूद रहे।

गृह मंत्री अमित शाह ने पद्म अवॉर्ड विजेताओं के लिए डिनर होस्ट किया, वे उनका स्वागत करने खुद मौजूद रहे।

चिरंजीवी के बेटे रामचरण तेज और उनकी पत्नी भी डिनर में शामिल हुए।

चिरंजीवी के बेटे रामचरण तेज और उनकी पत्नी भी डिनर में शामिल हुए।

पद्म अवॉर्ड सेरेमनी के कुछ मोमेंट्स

  • भारत की पहली महिला हाथी महावत हस्ती कन्या पार्वती बरुआ, तेलंगाना की मूर्तिकार वेलु आनंदचारी, त्रिपुरा की बुनकर स्मृति रेखा चकमा पद्म श्री प्रदान किया गया।
  • पंजाब के रंगमंच कलाकार प्राण सभरवाल भी मोदी के पास गए और उनके पैर छूने की कोशिश की।
  • नागालैंड के सामाजिक कार्यकर्ता सानो वामुजो और योग गुरु किरण लाभशंकर व्यास ने राष्ट्रपति से पद्म श्री लेने के पहले प्रधानमंत्री से हाथ मिलाया।
  • मुर्मू ने कुछ पुरस्कार देने के लिए मंच से नीचे उतरीं। इनमें सिक्किम के बांस शिल्पकार जोडेन लेप्चा भी शामिल थे। वे पारंपरिक पोशाक और रंगीन टोपी पहनकर आए थे।

क्या हैं पद्म अवॉर्ड्स, किसे मिलते हैं…
सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शुमार पद्म पुरस्कार तीन कैटेगरी में दिए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पद्म अवॉर्ड्स का ऐलान हर साल गणतंत्र दिवस पर होता है।

इस बार 2024 के लिए 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री से सम्मानित करने का ऐलान किया गया। राष्ट्रपति ने 22 अप्रैल को तीन पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए थे।

ये खबर भी पढ़ें…

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण, मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण

राष्ट्रपति भवन में 22 अप्रैल को पद्म अवॉर्ड की पहली किस्त दी गई। 25 जनवरी को ये सम्मान घोषित किए गए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। बिंदेश्वर पाठक की पत्नी अमोला पाठक ने पुरस्कार ग्रहण किया। इसके बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सिंगर उषा उथुप और सीताराम जिंदल समेत कुछ लोगों को पद्म भूषण दिया। इसके अलावा मनोहर कृष्ण डोले और रामचेत चौधरी समेत कुछ हस्तियों को पद्मश्री दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *