98% people in the country use the internet in their local language | देश में 98% लोग लोकल भाषा में इंटरनेट यूज करते: हर रोज औसतन 94 मिनट बिता रहे, 2025 में यूजर्स की संख्या 90 करोड़ पार होगी

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
देश की कुल इंटरनेट आबादी ‎का 55% हिस्सा (48.8 करोड़)‎ ग्रामीण भारत से है। - Dainik Bhaskar

देश की कुल इंटरनेट आबादी ‎का 55% हिस्सा (48.8 करोड़)‎ ग्रामीण भारत से है।

भारत में 2025 के दौरान इंटरनेट‎ यूजर्स की संख्या 90 करोड़ के पार हो‎ सकती है। आईएएमएआई और कैंटा‎ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में ‎इंटरनेट यूजर्स की संख्या 88.6 करोड़ ‎तक पहुंच गई थी। इसमें हर साल‎ 8% की वृद्धि दर्ज की जा रही है।‎ सबसे अधिक वृद्धि ग्रामीण क्षेत्रों में‎ हुई है।

देश की कुल इंटरनेट आबादी ‎का 55% हिस्सा (48.8 करोड़)‎ ग्रामीण भारत से है। ग्रामीण यूजर्स‎ इंटरनेट का इस्तेमाल करने में रोज 89‎ मिनट बिता रहे है। जबकि, शहरों में ये‎ आंकड़ा 94 मिनट है।

खास बात ये है ‎कि देश के 98% यूजर्स भारतीय‎ भाषाओं में इंटरनेट का इस्तेमाल करते ‎हैं। इनमें से 57% शहरी आबादी का‎ हिस्सा है। शहरों में हिंदी, मराठी,‎ तमिल, गुजराती, तेलुगु, और बंगाली ‎भाषा का सबसे अधिक उपयोग किया‎ जाता है। रिपोर्ट में भारतीय भाषाओं के ‎इस्तेमाल को इंटरनेट उपयोग में वृद्धि ‎का अहम कारण माना गया है।‎

53% पुरुष, 47% महिलाएं इंटरनेट इस्तेमाल करती हैं‎ ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान 10.5 करोड़ लोग केवल कैश ऑन‎डिलिवरी का इस्तेमाल करते हैं। इनमें सबसे अधिक 52% महिलाएं ‎शामिल है। पांच में से एक यूजर इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए वॉयस असिस्टेंट का उपयोग करता है। इनमें 39% लोग 25 ‎से 44 के आयुवर्ग में हैं। 2024 में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले 53% पुरुष और 47%‎ महिलाएं थी।‎

41% नहीं करते इंटरनेट उपयोग‎ अभी भी 41% भारतीय इंटरनेट का ‎इस्तेमाल नहीं करते हैं। इनमें 51%‎ ग्रामीण क्षेत्र से हैं। हांलाकि, हर साल से‎ आंकड़ा कम हो रहा है। 2021 में‎ इंटरनेट इस्तेमाल न करने वाले लोगों की‎ संख्या 76 करोड़ थी। 2024 में ये घटकर 63 करोड़ रह गई हैं।‎

ये खबर भी पढ़ें….

1.7 करोड़ से ज्यादा वॉट्सएप अकाउंट बैन: ये 6 गलतियां कीं तो अकाउंट हो जाएगा बंद

वॉट्सएप ने पिछले साल सितंबर में अपनी पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण 85 लाख से ज्यादा भारतीय वॉट्सएप अकाउंट्स को बैन कर दिया था। ऐसा ही कुछ अगस्त में भी हुआ, जब तकरीबन 84 लाख अकाउंट बैन हुए। अक्तूबर–नवंबर का डेटा अभी आना बाकी है, लेकिन यह संख्या भी लाखों में होने की उम्मीद है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *