मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी-पीएससी) की परीक्षाओं में लगातार अभ्यर्थियों की उपस्थिति घट रही है। रविवार को डिप्टी डायरेक्टर-प्रिंसिपल ग्रेड-2 और असिस्टेंट डायरेक्टर (टेक्निकल) परीक्षा-2024 में सिर्फ 30% उम्मीदवार शामिल हुए। रविवार को परीक्षा इंदौर
.
{2024 व 2025 में हुई 25 से ज्यादा परीक्षाओं में औसत उपस्थिति 50% से कम रही है। राज्य सेवा, वन सेवा, असिस्टेंट प्रोफेसर और स्टेट इंजीनियरिंग सभी में यही हाल है।
इस तरह घट रही उपस्थिति
- 27 जुलाई 2025 : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती (9 विषय) – 44%
- 1 जून 2025 : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती (14 विषय) – 54%
- 17 नवंबर 2024 : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 – 40%
- 23 जून 2024 : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा – 62%
- 9 जून 2024 : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पहला चरण – 56%
- 4 अगस्त 2024 : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 – 55%
क्यों घट रही उपस्थिति?
- चयन सूचियों के जारी होने में लंबा समय
- पदों की संख्या लगातार कम होना
- बार-बार परीक्षाओं का कोर्ट में फंसना। उदाहरण- राज्य सेवा परीक्षा-2019 की नियुक्ति मार्च 2020 में होनी थी, लेकिन 2023 में हुई। साल 2020 की परीक्षा की नियुक्ति भी 2 साल लेट होकर जून 2023 में हो पाई।