मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोनभद्र पुलिस ने दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार।
सोनभद्र के पन्नूगंज थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राकी नहर पुलिया के पास से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों में कमलेश गिरी और दिनेश पाल शामिल हैं। कमलेश गिरी चंदौली जिले के डबरीकला का रहने वाला है। जबकि दिनेश पाल नरहरपुर का निवासी है। दोनों की उम्र करीब 30 वर्ष है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मवेशी बरामद किए हैं। इसके अलावा एक पिकप वाहन (नंबर UP67BT3571) और 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
चंदौली और मीरजापुर में पहले से केस दर्ज
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई 16 अप्रैल को रात करीब 1:10 बजे की गई। आरोपियों के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ चंदौली और मीरजापुर में पहले से कई मामले दर्ज हैं। इनमें गौ हत्या, पशु क्रूरता, हथियार रखने और गिरोह बंद गतिविधियों से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।