60 crore worth of liquor sold in Jharkhand in the new year | झारखंड में नए साल में बिकी 60 करोड़ की शराब: रांची में टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड, सबसे कम जामताड़ा में हुई बिक्री – Ranchi News

झारखंड में नए साल में बिकी 60 करोड़ की शराब

नए साल के पहले दिन झारखंड में शराब की बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस साल 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच जितनी शराब बिकी है, वह पिछले साल से काफी अधिक है। राजस्व विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 27 सौ करोड़ रुपए के राजस्व का टारगेट रखा है, जिसका आधे से अ

.

30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच में सबसे अधिक शराब 31 दिसंबर की रात को बेची गई है। तीनों दिन मिला कर 60 करोड़ की शराब बेची गई। अभी आधिकारिक आंकड़े नहीं जारी किए गए है। विभाग को उम्मीद है कि आंकड़े में और इजाफा होगा।

31 दिसंबर को 27.52 करोड़ रुपए की बिकी शराब

विभाग के अनुमानित आंकड़े के मुताबिक 30 दिसंबर को 14.58 करोड़ और 31 दिसंबर को 27.52 करोड़ रुपए की शराब बिकी है। इसके बाद 1 जनवरी को 18 से 19 करोड़ रुपए की शराब बेचने का अनुमान है। बीते साल के रिकॉर्ड और इस साल के अब तक रिकॉर्ड बता रहे हैं कि पिछले साल 2023 में 31 दिसंबर को 24 करोड़ रुपए की शराब बिकी थी, जबकि इस बार 31 दिसंबर को लगभग 3.50 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिकी है।

रांची में जोरदार तरीके से लोगों ने नए साल का स्वागत किया।

रांची में जोरदार तरीके से लोगों ने नए साल का स्वागत किया।

रांची में टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड

शराब बेचने में रांची जिला टॉप पर है। 31 दिसंबर को राज्य में सबसे अधिक शराब की बिक्री रांची में ही हुई है। यहां 5.10 करोड़ रुपये की शराब बिकी। अब तक रांची का एक दिन में अधिकतम शराब बिक्री का रिकॉर्ड 4.62 करोड़ रुपए था। 1 जनवरी को रांची में लगभग 3 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिकी। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मिलाकर रांची में कुल आठ करोड़ रुपए से अधिक की शराब की बिक्री हुई।

राज्य के तीन जिले में 2 करोड़ की बिकी शराब

जिलों से आए आंकड़े के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और सरायकेला ऐसे जिले हैं, जहां रांची के बाद सबसे ज्यादा शराब बेची गई है। इन जिलों में 31 दिसंबर को 2 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिक गई। बोकारो, देवघर, गिरिडीह, पलामू और रामगढ़ में 31 दिसंबर को 1 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिकने का रिकॉर्ड है। राज्य में सबसे कम शराब की बिक्री जामताड़ा में हुई, जहां 19.65 लाख रुपए की शराब बिकी है।

——————————-

इस खबर को भी पढ़ें…

नए साल में बिक सकती है ₹50 करोड़ की शराब:दुकानों में उपलब्ध रहेंगे पॉपुलर ब्रांड, पिछले साल के सेल का टूटेगा रिकॉर्ड, तैयारी पूरी

नए साल के स्वागत में झारखंड में 50 करोड़ रुपए का शराब बिक सकता है। इसके लिए उत्पाद विभाग की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। विभाग की ओर से दुकानों में तमाम पॉपुलर ब्रांड उपलब्ध रखने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

उत्पाद विभाग की माने तो इस साल पिछले साल के मुकाबले अधिक शराब की बिक्री होगी। इस साल रिकॉर्ड टूटने वाला है। न केवल झारखंड बल्कि राजधानी रांची में भी शराब बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं।

बीते साल 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को झारखंड में 45 करोड़ रुपए के करीब की शराब बेची गई थी। 31 दिसंबर की रात 31 दिसंबर को राज्य भर में 24 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई थी। जबकि, एक जनवरी 2024 को लगभग 21 करोड़ की शराब की बिक्री हुई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *