13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
6 दिसंबर, गुरुवार को मेष राशि के लोगों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। वृष और मिथुन राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। कन्या राशि के लोगों को नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। तुला और वृश्चिक राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में नई उपलब्धि मिल सकती है। मकर राशि के लोग नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं। सिंह राशि के लोगों को बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष (मेजिशियन) |
आसपास के लोगों से सतर्क रहें। सौभाग्यशाली दिन रहेगा। सभी काम पूरे होंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी प्राप्त होगी। बुजुर्गों का स्नेह प्राप्त होगा। हिम्मत से सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं। अपनी स्किल्स और संसाधनों का सही दिशा में इस्तेमाल करें। नई योजनाओं और अवसरों का स्वागत करें, आज सफलता आपके कदम चूमेगी।
करियर: आपके करियर में नए अवसर दस्तक दे सकते हैं। आप मार्केटिंग, रचनात्मक क्षेत्र या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं तो यह समय उन्नति के लिए अनुकूल है। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने का अच्छा समय है। प्रेम: अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति से मिलने के लिए तैयार रहें। सकारात्मक सोच और आकर्षक व्यक्तित्व आपको प्रेम के क्षेत्र में सफलता दिला सकता है। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। मानसिक थकावट से बचने के लिए नियमित ध्यान और मेडिटेशन करें। अनियमित दिनचर्या से बचें और समय पर भोजन करें। त्वचा और पेट से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5
वृषभ (नाइट ऑफ वांड्स) |
आज जोश और ऊर्जा भरा दिन रहेगा। आपको तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है। नए मौके की तलाश में आपके कदम तेज होंगे। आत्मविश्वास और साहस के साथ निर्णय लें। जोखिम उठाने से भी पीछे न हटें, क्योंकि यह समय आपको नए अनुभव और सफलता दिला सकता है। अजनबी पर भरोसा न करें। सोच समझकर ही इन्वेस्ट करें। शेयर मार्केट मे इन्वेस्ट न करें।
करियर: प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट में भागीदारी का मौका मिल सकता है। आप मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट या सेल्स क्षेत्र से जुड़े हैं तो खास उपलब्धियां मिल सकती हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करें और अपने विचारों पर काम करने का प्रयास करें। प्रोफेशनल नेटवर्किंग के लिए भी दिन अनुकूल है। प्रेम: रिश्ते में ताजगी और जोश लाने के लिए कुछ नया करें। साथी के साथ रोमांचक गतिविधियां प्लान करें। आप सिंगल हैं तो नए व्यक्ति के साथ जुड़ने की संभावना है। रिश्तों में उत्साह रखें और जल्दबाजी करने से बचें। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे, लेकिन ज्यादा थकान से बचें। मांसपेशियों में खिंचाव और पीठ दर्द हो सकती है। मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए योग और ध्यान करें। संतुलित आहार करें और पानी ज्यादा पीएं। भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, भाग्यशाली अंक: 2
मिथुन (वन ऑफ वांड्स) |
घरेलू मामलों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। कुछ हद तक आपकी सलाह मान ली जाएगी। निराशा से दूर रहें। उचित समय पर परिस्थितियां सुधर जाएंगी। काम में फोकस करना कठिन होगा। अध्यात्म का सहारा लें। वित्तीय समस्याएं समाप्त होंगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। शहर के बाहर की यात्रा का योग है। नए लोगों के साथ संवाद और उत्तम चर्चा होगी। आत्मविश्वास प्रबल होगा। आपके भीतर किसी काम को शुरू करने की ललक जागेगी। सकारात्मक सोच के साथ कदम बढ़ाएं। सफलता नजदीक होगी।
करियर: क्रिएटिव फील्ड, मार्केटिंग और स्टार्टअप्स के लिए दिन विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा। नई योजनाओं को शुरू करने का सही समय है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। अपने आइडिया को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें। आत्मविश्वास रखें। प्रेम: रिश्तों में नई शुरुआत होगी । साथी से रोमांचक बातचीत करें। अपने रिश्ते को नए स्तर पर ले जाने का प्रयास करें। सिंगल लोग किसी विशेष व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं। संबंधों में खुलापन और ईमानदारी रखें। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। ज्यादा न थकें। हल्की-फुल्की चोट लगने की आशंका है। मानसिक रूप से ध्यान केंद्रित करने के लिए प्राणायाम करें। पर्याप्त नींद लें। शरीर को आराम दें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3
कर्क (द मून) |
दिन की शुरुआत सुस्ती और थकान भरी रहेगी। आलस्य हावी रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। दोपहर तक जोश और गति दोनों ही आ जाएगी। तेजी से काम पूर्ण कर लेंगे। विवाद संभव है। मन की शांति बिगाड़ सकती है। कुछ बातें साफ नहीं होंगी, लेकिन धैर्य और विवेक से सही रास्ता ढूंढ लेंगे। कंन्फ्यूजन में अपने दिल की आवाज सुनें।
करियर: प्रोफेशनल फैसले लेते समय सतर्क रहें। क्रिएटिव फील्ड्स, मनोविज्ञान और रिसर्च कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखें। यदि कोई नई परियोजना हाथ में लेने का विचार कर रहे हैं तो गहराई से रिसर्च करें। प्रेम: रिश्तों में असमंजस की स्थिति हो सकती है। साथी की भावनाओं को समझने के लिए खुले दिल से बातचीत करें। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी न करें। लव लाइफ में स्पष्टता रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से अनिद्रा या थकावट महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द या बेचैनी हो सकती है। खुद को आराम देने के लिए मेडिटेशन और हल्के व्यायाम की मदद लें। कैफीन की अधिकता से बचें। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7
सिंह (थ्री ऑफ पेंटाकल्स) |
जीवन में सरसता आएगी। बिजनेस या इन्वेस्टमेंट में नुकसान होने की आशंका है। स्वाभाव में शांति लाएं। व्यर्थ के विवादों से बचें। घर बनाने के कामों पर पैसा खर्च करेंगे। लोन ले सकते हैं। पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनेंगे। विशेषज्ञ से सलाह लेना आपकी सफलता को और पक्का कर सकता है। सहयोग की भावना आपको ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
करियर: टीम प्रोजेक्ट्स में आपकी भूमिका अहम रहेगी। आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग, ग्राफिक डिजाइन और कंसल्टिंग क्षेत्रों से जुड़े लोग सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। प्रोफेशनल स्किल्स को निखारने के लिए ट्रेनिंग कोर्स में नामांकन करेंगे । सहयोगियों के साथ बेहतर सामंजस्य बनाए रखें। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता और साझेदारी बढ़ेगी। साथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाएं। सिंगल लोग किसी इवेंट में खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ खुलकर विचार साझा करने का समय है। स्वास्थ्य: सेहत में सुधार होगा। कसरत और संतुलित आहार से आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य के लिए टीम एक्टिविटी में हिस्सा लें। लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठने से बचें। भाग्यशाली रंग: मैरून, भाग्यशाली अंक: 3
कन्या (द टॉवर) |
दिन उत्तम रहेगा। किसी खास महिला के सहयोग से सफलता प्राप्त हो सकती है। आत्म शक्ति बढ़ेगी। जमीन जायदाद के कार्य में समय बीतेगा। पुराने विवाद का अंत होगा। नई सोच को लेकर आगे बढ़ें। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। ससुराल से संबंधों में मधुरता आएगी। परिस्थितियों को स्वीकार करते हुए नया दृष्टिकोण अपनाना फायदेमंद रहेगा। आत्म-विश्लेषण से महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव संभव हैं। आईटी, मीडिया, बैंकिंग और कंसल्टिंग सेक्टर्स के लोग नई जिम्मेदारियां निभा सकते हैं। ऑफिस राजनीति या गलतफहमी से सतर्क रहें। नई नौकरी के प्रस्ताव मिलने की संभावना है, सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम: रिश्तों में अस्थिरता महसूस हो सकती है। पुराने विवाद फिर उभर सकते हैं। ईमानदारी से की गई बातचीत से मुद्दों का समाधान होगा। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत से पहले सावधान रहें। साथी के लिए धैर्य और समझ जरूरी होगी। स्वास्थ्य: शारीरिक थकान और सिर दर्द की समस्या हो सकती है। योग और ध्यान से मानसिक तनाव कम करें। नींद की कमी आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है। पर्याप्त आराम लेना अनिवार्य है। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 9
तुला (द सन) |
आज का दिन ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा रहेगा। मेहनत और ईमानदारी का पूरा फल मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई योजनाओं पर सफलता पूर्वक काम करेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। खुद को पहचानें और अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें।
करियर: कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां आपका मनोबल बढ़ाएंगी। मार्केटिंग, शिक्षा, क्रिएटिव फील्ड और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बेहतरीन अवसर मिलेंगे। प्रमोशन और सम्मान मिलने की संभावना है। आप अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। प्रेम: रिश्तों में खुशहाली का माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ विशेष समय बिताने का मौका मिलेगा। जो सिंगल हैं उन्हें नया प्यार मिल सकता है। पुराने मतभेद दूर होंगे। रिश्ते में नई शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य: शारीरिक ऊर्जा और मानसिक शांति महसूस होगी। जोड़ों के दर्द और पीठ की समस्याओं से सतर्क रहें। नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार पर ध्यान दें। बाहर के खाने से बचें और पर्याप्त पानी पीएं। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 1
वृश्चिक (द वर्ल्ड) |
सामजिक स्तर पर यश और कीर्ति बढ़ेगी। विशेष कार्य पूरे होंगे। सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी। रुका पैसा मिलेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जिससे बहुत खुशी मिलेगी। भाई-बहनों से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से कुछ मुश्किल आ सकती है। कमजोरी महसूस करेंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धियों का योग है। विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। आईटी, मार्केटिंग और शिक्षा क्षेत्र के लोगों को विशेष प्रगति मिलेगी। प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम: रिश्तों में नई ऊर्जा बढ़ेगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। जो अविवाहित हैं उनको विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पुराने मतभेद सुलझाकर रिश्ते को नई दिशा देने का समय है। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। माइग्रेन और आंखों से जुड़ी समस्याओं से सतर्क रहें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। मानसिक थकान से बचने के लिए ब्रेक लें। पर्याप्त नींद लें। भाग्यशाली रंग: पीच, भाग्यशाली अंक: 2
धनु (किंग ऑफ़ पेंटाकल्स) |
किसी योजना के मुख्य सूत्रधार बनेंगे। विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके इंतजार को उचित न्याय मिलेगा। सफलता के नए मुकाम हासिल करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आपका समय शिक्षा से जुड़े कामों को पूरा करने में बीतेगा। अपनी योग्यता का विस्तार करेंगे। फालतू परेशानियों से बच जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक फैसलों में सतर्कता रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
करियर: बिजनेस में शानदार अवसर मिल सकते हैं। फाइनेंस, बैंकिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बड़े लोगों का समर्थन मिलेगा। बिजनेस बढ़ाने की योजना बन सकती है। जो लोग स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं उनके लिए अनुकूल समय है। प्रेम: पार्टनर के साथ सामंजस्य रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। रिश्ते में स्थिरता और सुरक्षा का अनुभव करेंगे। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने से प्रेम संबंध गहरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से फिट रहेंगे, लेकिन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर पर नजर रखें। मानसिक थकान से बचने के लिए तनाव कम करने वाली गतिविधियों में हिस्सा लें। हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा न करें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4
मकर (द लवर्स) |
आज दिल-दिमाग में किसी कार्य को लेकर दो विचार रहेंगे, लेकिन किसी भी परिणाम तक पहुंचने में जल्दबाजी न करें। विचारों की रफ्तार धीमी रखें। प्रियजनों से सहयोग मिलेगा। यात्रा होने की संभावना है। आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट या टेंडर का इंतजार कर रहे हैं तो आपको उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दें। महत्वपूर्ण विकल्पों के समय भावनाओं और तर्क के बीच संतुलन बनाकर निर्णय लें। आत्म-विश्वास आपको सही दिशा में ले जाएगा। संबंधों में खुले संवाद की आवश्यकता होगी।
करियर: टीम वर्क और सहयोग से प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। मार्केटिंग, मीडिया, कंसल्टेंसी और ह्यूमन रिसोर्स जैसे क्षेत्रों में विशेष प्रगति की संभावना है। कार्यस्थल पर नई साझेदारियों के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार सफल हो सकता है। प्रेम: रिश्ते में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। जो अविवाहित हैं उनके लिए नया प्रेम जीवन में दस्तक दे सकता है। विवाह प्रस्ताव पर विचार करने का सही समय है। पहले से मौजूद संबंधों में कुछ निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य: मानसिक शांति रखने के लिए ध्यान और योग करें। थकान और अनिद्रा हो सकती है। ब्लड प्रेशर नियमित चेक करें। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी पिएं। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5
कुम्भ (टेन ऑफ कप्स) |
अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को पूरी तरह नियंत्रित करने सक्षम रहेंगे। सुख और संतोष बढ़ेगा। परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बिताए गए समय से मानसिक शांति मिलेगी। आप में सकारात्मकता और आनंद बढ़ेगा। हर क्षेत्र में संतुलन और खुशी महसूस करेंगे।
करियर: आपके पेशेवर जीवन में स्थिरता आएगी। आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो वो सफलता से पूरी हो सकती है। आप अपने साथ काम करने वाले और बड़े लोगों से सम्मान प्राप्त करेंगे। फाइनेंस, परामर्श और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रेम: आपके रिश्तों में गहरी समझ और सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार और प्रिय लोग आपका समर्थन करेंगे। अविवाहित लोग मजबूत रिश्ता शुरू कर सकते हैं। जो लोग पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, उनके बीच प्यार और समझदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करना फायदेमंद होगा। संतुलित आहार लें। हड्डी या जोड़ों के दर्द का इलाज करवाना उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग: लेमन येलो, भाग्यशाली अंक: 3
मीन (स्ट्रेंथ) |
आपको अपनी इच्छाएं कम करनी पड़ेगी। आपको भौतिक वस्तु की प्राप्ति होगी। नया व्हीकल, नया काम या नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। पूरी तरह सौभाग्य और समृद्धि से भरा दिन रहेगा। वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे। आपके रिश्ते लंबे और मजबूत होंगे। भाई-बहनों के साथ समय बिताएंगे।
करियर: कामकाजी जीवन में आपकी क्षमता और मेहनत को तारीफ मिलेगी। मुश्किल योजना पर काम करते समय आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपके लिए नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। प्रेम: आपके और पार्टनर के बीच समझ और समर्थन बढ़ेगा। आप सिंगल हैं, तो समय किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का है। अपने साथी के साथ और भी गहरे भावनात्मक कनेक्शन महसूस करेंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग और ध्यान करें। नियमित व्यायाम से शरीर में मजबूती आएगी। आपको जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द है, तो हलके व्यायाम से राहत मिल सकती है। भाग्यशाली रंग: गोल्डन येलो, भाग्यशाली अंक: 7