6 accused in NRI firing case on 2 day remand | एनआरआई फायरिंग केस के 6 आरोपी 2 दिन के रिमांड पर – Amritsar News


.

थाना मकबूलपुरा पुलिस ने एनआरआई सुखचैन सिंह को गोली मारकर घायल करने के मामले में पकड़े 6 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों का 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। मंगलवार को एनआरआई की पहली मृतक पत्नी के पिता स्वर्ण सिंह निवासी टांडा, तरनतारन निवासी जगजीत सिंह, चमकौर सिंह, होटल मालिक जगदंबर अतरी, अभिलाष भास्कर और हमलावरों के एक साथी सुखविंदर सिंह उर्फ साबी निवासी ढिलवां को कोर्ट में पेश किया गया।

एसएचओ हरप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में अब तक 8 लोगों को काबू किया गया हैं, जिसमें गोली चलाने वाले 2 आरोपी सुखविंदर सिंह और गुरकीरत सिंह जीएनडीएच में इलाज दौराल दाखिल है। वहीं कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी ससुर स्वर्ण सिंह ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है।

पुलिस की ओर से झूठा केस डाला गया है। इस मामले में उनका कोई कसूर नहीं हैं। एसएचओ ने बताया इससे पहले स्वर्ण सिंह सहित 5 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया था। रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को पांचो आरोपियों के साथ रविवार को हमलावरों के साथ पकड़े गए साथी सुखविंदर सिंह साबी को भी पेश किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *